Responsive Scrollable Menu

Swatantra Bhardwaj Case: स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किलें, SC-ST एक्ट के बाद FIR में POCSO एक्ट भी जोड़ा गया

Swatantra Bhardwaj Case: जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली एक नाबालिग युवती के पिता पर अटैक के मामले में नया एंगल सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट में नई FIR दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित नाबालिग है. वहीं, मामले में पहले से ही एफआईआर में SC/ST एक्ट जुड़ा हुआ है. 

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी अभी नहीं

एक दिन पहले सीजेपी द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन और नई एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस एक्टिव दिखाई दी. पुलिस ने उसे बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ किया. खास बात है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद पॉडकास्ट में अपनी गलती कबूल की है. 

जो हुआ वह सेल्फ डिफेंस में किया- स्वतंत्र

जब संसद मार्ग पुलिस थाने में सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था, उस बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक नया वीडियो सामने आया था. स्वतंत्र ने वीडियो में कहा कि लोग जिसे हमला बात रहे हैं, वह असल में सेल्फ डिफेंस में किया गया था. स्वतंत्र ने कहा कि अगर वह सेल्फ डिफेंस में नहीं करता तो भीड़ उनको पीट-पीटकर मार सकती थी. भारद्वाज का दावा है कि उसे 10 से 15 लोगों ने घेर रखा था. इस दौरान उसके कड़े से नाबालिग के पिता के सिर पर चोट लग गई. 

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट नहीं- दिल्ली पुलिस

स्वतंत्र ने कहा कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, निशु के पिता को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई थी. उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना से जुड़ा वीडियो भी सबूत के रूप में मौजूद है. मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा था कि संजय कुमार के सिर पर एक आरोपी के हाथ में पहने हुए कड़े से चोट लगी थी. उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मामूली चोटें आईं हैं.

कपिल मिश्रा और चिराग पासवान पर भी सफाई

स्वतंत्र ने पॉडकास्ट में किए गए बड़बोलेपन पर भी सफाई पेश की. स्वतंत्र ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि कुछ बातों को व्यंग्य में ही कहा गया था. दरअसल, स्वतंत्र ने पॉडकास्ट में कहा था कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के वजह से दिल्ली पुलिस ने उनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया. कपिल मिश्रा और चिराग को उसने अपना भाई बताया था.  

चिराग पासवान ने जारी की सफाई

मामले ने जब तूल पकड़ा तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक शख्स खुलेआम कह रहा है कि उसने किसी को इतना मारा कि उसकी मौत हो सकती थी. उसे खुलेआम से कबूल करने के बाद भी अगर कार्रवाई नहीं होगी तो देश और जनता के बीच काफी गलत संदेश जाएगा. उस शख्स ने कई नेताओं के संग उनका नाम भी लिया. इस पर मैंने उसके खिलाफ शिकायत को दर्ज कराया. 

नाम का गलत उपयोग किया- चिराग

चिराग ने अपने बयान में आगे कहा कि मैंने शिकायत देने के साथ ही दिल्ली पुलिस से भी आग्रह किया है कि इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है. सार्वजनिक जीवन में नेताओं से कोई भी मिल सकता है. उसके सामने अपनी बात को रख सकता है.  मगर नाम का मिसयूज करना पूरी तरह से गलत है. इससे भी गंभीर मामला ये है कि आज जिस परिस्थिति में संजय और निशू हैं, मैं और मेरी पार्टी उनके साथ हैं. उन्हें न्याय मिले, इसकी मेरी पार्टी जिम्मेदारी लेती है.

 

Continue reading on the app

भारत-अमेरिका रिश्तों पर बोले सर्जियो गोर, 'कई देश जलते हैं', वीडियो में जाने G20 में PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप; भारत दौरे के संकेत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर बोले सर्जियो गोर, 'कई देश जलते हैं', वीडियो में जाने G20 में PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप; भारत दौरे के संकेत

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल नहीं खेलेंगे Duleep Trophy का फाइनल, जानिए क्यों?

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने कन्फर्म किया है कि केएल राहुल दलीप ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेल रहे. Sat, 05 Sep 2026 14:20:18 +0530

  Videos
See all

Swatantra Bhardwaj Vs Nishu Azad: स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर वकील का बड़ा खुलासा! | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T09:15:45+00:00

CM Yogi On Teachers Day: CM योगी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं | Modern Education #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T09:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers