Responsive Scrollable Menu

कोलकाता : मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद छात्र के माथे से ‘तिलक हटाने’ वाली शिक्षिका निलंबित

कोलकाता : मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद छात्र के माथे से ‘तिलक हटाने’ वाली शिक्षिका निलंबित

Continue reading on the app

देहरादून पुलिस लाइन में जन्माष्टमी की धूम, CM धामी ने कलाकारों को किया सम्मानित; राज्यपाल गुरमीत सिंह भी हुए शामिल

देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देहरादून पुलिस लाइन में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। यहां आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें अपनी प्रतिभा दिखाने वाले कलाकारों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

सीएम धामी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं और धार्मिक विरासत समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखती हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेश को जानने का अवसर मिलता है।

श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और प्रदेश व समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गीता धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK LIVE Score: भारत- पाकिस्तान में घमासान, स्मृति मंधाना के तूफान को रोकना मुश्किल, टॉस थोड़ी देर में

IND W vs PAK W Live Score Updates: भारत और पाकिस्तान महिला एशिया कप 2026 मुकाबले में आज आमने सामने हैं. भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी जीत पर है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट का आगाज लगातार दो जीत से किया है. टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है. ऐसे में उसकी कोशिश दुबई में पाकिस्तान को पस्त कर हैट्रिक जीत के साथ सेमीफाइनल खेलने पर है. Sat, 5 Sep 2026 18:47:26 +0530

  Videos
See all

Dal Lake में फंसे पर्यटक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | #DalLake #Srinagar #SDRF #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:11:12+00:00

मंडी के अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, जताई नाराजगी | #KanganaRanaut #Mandi #HimachalPradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers