केरल के त्रिशूर में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत
Thrissur Road Accident: केरल के त्रिशूर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक कार खड़े हुए ट्रक से टकरा गई. हादसे में आठ छात्रों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी छात्र तमिलनाडु के रहने वाले थे. पुलिस ने शनिवार को बताया कि केरल के त्रिशूर जिले में एक कार के खड़े हुए ट्रक से टकराने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुई. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे के समय ट्रक कैपामंगलम के पनम्बिक्कुन्नु में नेशनल हाईवे (NH) 66 पर खड़ा हुआ था.
Thrissur, Keralam: Eight people were killed after a car rammed into the rear of a parked goods lorry on the National Highway at Kaipamangalam in Thrissur district. The accident occurred around midnight at Panambikunnu Centre. The car was completely mangled in the impact, and the…
— ANI (@ANI) September 5, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है....
आज का पंचांग 5 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त
आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
- वार: शनिवार
- नक्षत्र: मृगशिरा-रात 9:31 बजे तक
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 बजे से 1:02 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 बजे से 5:38 बजे तक
- अमृत काल: दोपहर 1:17 बजे से 2:46 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:41 बजे से 3:31 बजे तक
राहुकाल और अन्य अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 9:11 बजे से 10:45 बजे तक
आज के व्रत
गोगा नवमी व्रत
आज का पर्व
गोगा नवमी
आज का धार्मिक महत्व
गोगा नवमी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोकदेवता गोगाजी महाराज की पूजा की जाती है। गोगाजी को योग, तप और मंत्र-साधना से सिद्धियां प्राप्त करने वाले लोकदेवता के रूप में श्रद्धा से पूजा जाता है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में गोगाजी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।
गोगा नवमी पर घर की रसोई की दीवार पर हल्दी और चंदन से गोगाजी का प्रतीक बनाया जाता है। इसमें तवे की कालिख या कोयले से रंग भरा जाता है। इसके बाद जांटी की टहनी या गोगा नामक पौधे को लाकर विधि-विधान से पूजा की जाती है और शाम के समय उसे नदी या तालाब में प्रवाहित करने की परंपरा है।
आज राहुकाल कब है?: आज भोपाल में राहुकाल सुबह 9:11 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi








