RSS शिक्षा प्रकोष्ठ Vidya Bharati पश्चिम बंगाल के सभी 345 प्रखंडों में खोलेगी स्कूल
कोलकाता, चार सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शिक्षा प्रकोष्ठ विद्या भारती पश्चिम बंगाल में अपने स्कूल नेटवर्क के बड़े विस्तार की तैयारी कर रही है। संगठन की योजना अगले कुछ वर्षों में राज्य के सभी 345 प्रखंडों में अपने स्कूल खोलने की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विद्या भारती के स्कूलों के विस्तार की यह योजना ऐसे समय में सामने आई है, जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में राज्य में कम से कम 1,000 विद्या भारती संस्थान स्थापित करने का आह्वान किया था। इससे बंगाल में संगठन के शैक्षणिक नेटवर्क का विस्तार हो सकता है। विद्या भारती के संयुक्त संगठन सचिव पार्थ घोष के अनुसार, वर्तमान में संगठन राज्य के 150 प्रखंडों में 313 स्कूल संचालित कर रहा है।
घोष ने पीटीआई-से कहा, ‘‘हमारी योजना अगले कुछ वर्षों में 150 प्रखंडों से विस्तार करते हुए राज्य के प्रत्येक प्रखंड में कम से कम एक स्कूल स्थापित करने की है।’’ विद्या भारती के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन की अगले एक साल में 50 और प्रखंडों में पहुंच बनाने की योजना है। विद्या भारती के अधिकारी चिरंजीत महतो ने कहा, ‘‘हम पिछले कुछ वर्षों से विस्तार की दिशा में काम कर रहे हैं। अगले एक साल में राज्य के 50 और प्रखंडों में विस्तार करने की हमारी योजना है।’’ यह विस्तार ऐसे राजनीतिक समय में हो रहा है, जब राज्य में नव निर्वाचित भाजपा सरकार शिक्षा प्रशासन में बदलाव और शिक्षा में भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रवादी दृष्टिकोण पर अधिक बल देने की बात कर रही है।
विद्या भारती इस विस्तार को वर्ष 2027 से पहले एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रही है। वर्ष 2027 में संगठन अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के 75 वर्ष पूरे करेगा। महतो ने कहा, ‘‘वर्ष 2027 में विद्या भारती स्कूलों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होंगे।
इसलिए हमें उम्मीद है कि तब तक हम काफी विस्तार कर चुके होंगे।’’ विद्या भारती के स्कूल आमतौर पर संबंधित राज्य बोर्ड या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम का पालन करते हैं। साथ ही इनमें संगठन की ओर से भारतीय संस्कृति, मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना पर विशेष जोर दिया जाता है।
Kerala Thrissur Road Accident: केरल के त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; तमिलनाडु के आठ छात्रों की दर्दनाक मौत
केरल के मध्य हिस्से में स्थित त्रिशूर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार तड़के नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक में जा घुसी।
टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के परखचे उड़ गए और कार में सवार सभी आठों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले छात्र बताए जा रहे हैं।
#WATCH | Keralam: Eight people killed after a car rammed into the rear of a parked goods lorry on the National Highway at Kaipamangalam in Thrissur district. The accident occurred around midnight at Panambikunnu Centre.
— ANI (@ANI) September 5, 2026
Visuals from the spot. pic.twitter.com/751qMvvGjC
आधी रात को कैपामंगलम के पनम्बिकुन्नु में हुआ हादसा
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दर्दनाक दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 11:40 बजे घटी। घटना त्रिशूर जिले के कैपामंगलम इलाके स्थित पनम्बिकुन्नु के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। राजमार्ग पर एक भारी ट्रक पहले से खड़ा था।
बताया जा रहा है कि छात्रों की यह कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर काफी तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
बचाव दल ने कार की बॉडी काटकर निकाले शव
टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भारी उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
कार की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि शव अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को काटकर सभी आठों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसें थम चुकी थीं।
तमिलनाडु नंबर की थी कार, परिजनों को दी जा रही सूचना
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर तमिलनाडु का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज है। कार के नंबर और शुरुआती दस्तावेजों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि सभी मृतक तमिलनाडु के एक ही शैक्षणिक संस्थान के छात्र थे जो केरल घूमने आए थे।
पुलिस ने सभी आठों शवों को पंचनामा भरकर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। तमिलनाडु पुलिस और उनके संभावित परिजनों से संपर्क साधकर मृतकों की आधिकारिक पहचान पुख्ता की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi






.jpg)
