Responsive Scrollable Menu

केरलम में लॉरी से टकराई कार, 8 की मौत:मृतकों में तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स; गाड़ी काटकर निकाले गए शव

केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि कार तमिलनाडु नंबर की थी और उसमें सवार लोग डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर जा रही थी कार बताया जा रहा है कि कार गुरुवायुर की तरफ से कोडुंगल्लूर जा रही थी। इसी दौरान पनंबिकुन्नू सेंटर के पास वह सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। उसमें फंसे लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल-बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए शव सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे की वजह की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Continue reading on the app

तमिलनाडु में फोन बैन होने से युवा मंदिरों से दूर:श्रद्धालु 20% तक घटे; 52 मंदिरों में 1 सितंबर से मोबाइल पर रोक

तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित देवराजस्वामी अथि वरदराज मंदिर में मोबाइल बैन के बाद नजारा बदल गया है। ध्वजस्तंभ के पास, जहां पहले युवा सेल्फी लेते दिखते थे, अब ज्यादातर बुजुर्ग श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। मोबाइल जमा करने वाले काउंटर पर पहले दिन लंबी लाइन थी, लेकिन अब वहां भी मिडिल एज और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। इससे संकेत मिल रहा है कि कई युवा मंदिर आना कम कर रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ वरदराज मंदिर की नहीं है। राज्य के कई बड़े मंदिरों में भी ऐसा ही असर दिख रहा है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक नियम लागू होने के बाद रोजाना संख्या 20% तक कम हुआ है। कमी सबसे ज्यादा युवाओं में दिख रही है, जो पहले दर्शन के साथ-साथ फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए भी आते थे। दरअसल, तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में 1 सितंबर से मोबाइल फोन पर बैन लागू किया गया है। मंदिर में प्रवेश से पहले स्मार्टफोन काउंटर पर जमा करना होगा। इसके लिए हर फोन पर 5 रुपए चार्ज देना होगा। मंदिर प्रशासन बोला- मद्रास हाईकोर्ट ने बैन लगाया, हम सिर्फ लागू कर रहे देवराजस्वामी मंदिर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आर. गणेशन ने फुटफॉल घटने की बात मानी, लेकिन फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मंदिरों में भक्तों की कमी मुख्य रूप से युवाओं में है। हमें अफसोस है, लेकिन मंदिर की पवित्रता इस्टाग्राम के लिए कम नहीं की जा सकती। यह बैन मद्रास हाई कोर्ट के दिसंबर 2022 के आदेश के तहत है, हम सिर्फ उसे लागू कर रहे हैं। मद्रास हाई कोर्ट ने दिसंबर 2022 में तिरुचेंदूर सुब्रमणिया स्वामी मंदिर में स्मार्टफोन के दुरुपयोग से जुड़ी पीआईएल के बाद ऐसे बैन का निर्देश दिया था। युवा बोले- फोन बिना अनुभव अधूरा 1. मंदिर की पार्किंग में चेन्नई के 23 साल के अरुण कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचे थे, लेकिन फोन जमा करने का नियम पता चलते ही अंदर नहीं गए। उन्होंने कहा, ‘मैं मंदिर और परंपरा का सम्मान करता हूं, लेकिन सच ये है कि हम जैसे लोग यहां सिर्फ दर्शन के लिए नहीं आते। आर्किटेक्चर, रिचुअल्स, माहौल सब कैप्चर करके सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। फोन बिना वो अनुभव अधूरा लगता है। ₹5 रुपए देकर फोन लॉक कराऊं और फिर कुछ भी रिकॉर्ड न कर पाऊं, तो मैं लोकल मंदिर चला जाऊंगा जहां नियम इतने सख्त नहीं हैं। 2. वेल्लोर की 19 साल की प्रिया राजेश भी परिवार के साथ आई थीं, लेकिन काउंटर देखकर बाहर ही रुक गईं। उन्होंने कहा कि दादाजी अथि वरदराज दर्शन के लिए आए थे, लेकिन मैं फोन अंदर नहीं ले जा सकती तो मैं बाहर ही बैठूंगी। लाइन में लगूं, पैसे दूं और अपना महंगा फोन अनजान लोगों के पास छोड़ दूं, ये ठीक नहीं। और सच कहूं तो इतना सुंदर मंदिर देखकर फोटो न ले सकूं तो आने का मतलब क्या? मैं इंस्टाग्राम पर रील देखकर ही यहां आई थी, अब खुद एक भी नहीं बना सकती। लगता है सरकार मॉडर्न युवाओं को सजा दे रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… चेन्नई- CM विजय की सिक्योरिटी तोड़कर काफिले तक पहुंचे लोग, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में न्याय मांग रहे थे चेन्नई में गुरुवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिक्योरिटी तोड़कर कुछ लोगों के उनके काफिले तक पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिवालय के पास एक दंपती समेत 8 लोगों ने काफिला रोककर ज्ञापन देने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

6 छक्के और 76 रन… BCCI ने जिसे बनाया कप्तान, उसने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले किया बड़ा धमाका

Dehradun T20 League 2026: बीसीसीआई ने हाल ही में लक्ष्य रायचंदानी को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है. उन्होंने देहरादून टी20 लीग में एक शानदार पारी खेली है. Sun, 06 Sep 2026 18:25:58 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: 'सारी बिल्डिंग हिलने लगी..' छात्रा ने बताई सच्चाई ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:09:42+00:00

Delhi Building Collapse: बिल्डिंग गिरी, मीडिया के सवालों से बचते दिखे दिल्ली के मेयर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:11:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers