Aaj Ka Rashifal 05 September 2026: नवमी तिथि पर मृगशिरा नक्षत्र का दिव्य संयोग, मकर और मेष राशि को होगा बिजनेस में लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 05 September 2026: आज यानी 5 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज शनिवार के दिन दही-हांडी का आयोजन हो रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज 12 राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति महत्वपूर्ण रहने वाली है. आज 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. इसे हम टीचर्स डे भी कहते हैं. आज नक्षत्रों की बात करें मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. नवमी तिथि का समापन रात 09:55 मिनट पर होगा. आज मृगशिरा नक्षत्र के बाद आद्रा नक्षत्र लगेगा. दोपहर में वज्र योग और संध्या में सिद्धि योग का प्रारंभ होगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 5 सितंबर 2026
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों का आज के दिन इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और
लेखन कार्यों से धन लाभ होगा. आज परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आज आपको आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. आज सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप? जानें 4 अनसुने रहस्य
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज इन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
आज कर्क राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगानी चाहिए. आज बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
आज सिंह राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा. आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज अपने मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. आज इन्हें रोजगार से लाभ मिलेगा. आज के दिन आपको आयात व निर्यात के योग से लाभ होगा. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. आज आपको नई नौकरी मिल सकती है. आज आप लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज विदेश यात्रा कर सकते हैं.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज के दिन आपके परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. आज भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आज आपके नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है और विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज इन्हें संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है. सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
आज मकर राशि के लोगों को गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. आज के दिन आपको नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज आपके लिए शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज इन्हें नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. आज के दिन विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर, वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन इन्हें आवेश में आकर कोई काम नहीं करना चाहिए. आज मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे और आज समय उत्तम रहेगा.
सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
Aaj Ka Panchang 5 September 2026: आज गोगा नवमी और दही-हांडी पर्व है, पढ़ें पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 5 September 2026: आज यानी 5 सितंबर 2026, शनिवार को गोगा नवमी और दही-हांडी उत्सव मनाया जाएगा. गोगा नवमी राजस्थान का पारंपरिक लोक पर्व है. इस दिन जाहरवीर गोगाजी महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है. वे सांपों के देवता माने जाते हैं. इसके अलावा, आज दही-हांडी भी है. यह पर्व जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है, जिसमें भगवान कृष्ण की बाल लीला की याद में माखन की मटकी फोड़ी जाती है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज नवमी तिथि का समापन रात 09:55 मिनट पर होगा. दोपहर में वज्र योग और संध्या में सिद्धि योग का प्रारंभ होगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 5 सितंबर 2026
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 05 सितंबर 2026
- वार- शनिवार
- तिथि- भाद्रपद कृष्ण नवमी तिथि रात 09 बजकर 53 मिनट तक उसके बाद दशमी तिथि होगी.
- सूर्योदय- सुबह 06:00 बजे
- सूर्यास्त- शाम 06:38 बजे
- नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र रात 09 बजकर 30 मिनट तक उसके बाद आद्रा नक्षत्र होगा.
- योग- वज्र योग और सिद्धि योग
- करण- तैतिल, गर और वणिज करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- अदरक या उड़द खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक उसके बाद मिथुन राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:00 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 38 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 06 सितंबर सुबह 12:48 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 05 सितंबर को दोपहर 02:05 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:38 मिनट से सुबह 05:26 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 01:16 मिनट से दोपहर 02:45 तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:54 से दोपहर 12:44 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक.
यम गण्डक- दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:31 मिनट तक रहेगा.
गुलिक काल- सुबह 06:14 बजे से सुबह 07:47 मिनट तक रहेगा.
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 07:53 बजे से सुबह 08:42 मिनट तक.
व्रत
गोगा नवमी, नंद उत्सव (ब्रज) और दही-हांडी
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- तनाव और चिंता से राहत दिलाती हैं श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई गीता की ये सीख, Psychology भी मानती है असरदार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









