Responsive Scrollable Menu

अरबाज-मलाइका के बेटे के डेब्यू में सलमान का कैमियो:सोहेल-अरबाज के करियर का संवारा, कमबैक में मदद की; भांजी अलिजेह, जीजा आयुष को लॉन्च किया

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। सलमान खान अपने भतीजे की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। जाहिर है, फिल्म में सलमान की मौजूदगी से अरहान के डेब्यू को बड़ा सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को सपोर्ट करने के लिए फिल्मों में काम किया हो। सोहेल खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म हो या उनका डायरेक्शन में कमबैक, सलमान ने दोनों मौकों पर भाई का साथ दिया और उनकी फिल्मों में लीड रोल कर कमान संभाली। वहीं, जब अरबाज खान की बतौर लीड एक्टर फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया और बाद में प्रोडक्शन और डायरेक्शन की दूसरी पारी में भी उनका साथ दिया। इतना ही नहीं, सलमान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा और बहन अलविरा अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री को भी अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए लॉन्च किया। अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू से पहले जानते हैं कि सलमान खान ने कब-कब अपने परिवार के सदस्यों के करियर को सपोर्ट किया- सोहेल खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू का हिस्सा बने सलमान सोहेल खान ने साल 1997 में फिल्म ‘औजार’ से बतौर डायरेक्टर करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। करीब 5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद सोहेल खान ने साल 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ डायरेक्ट की। इस फिल्म में भी सलमान खान लीड रोल में नजर आए। सोहेल ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। सोहेल की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ में भी सलमान लीड रोल में थे। इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम भूमिका में नजर आए। सोहेल के डायरेक्टोरियल कमबैक को भी किया सपोर्ट साल 2002 में रिलीज हुई सोहेल खान की फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में उन्होंने डायरेक्शन, प्रोडक्शन और एक्टिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद सोहेल ने डायरेक्शन से दूरी बना ली। करीब 12 साल बाद सोहेल खान ने साल 2014 में फिल्म ‘जय हो’ से बतौर डायरेक्टर कमबैक किया। इस फिल्म में भी सलमान खान ने लीड रोल निभाकर अपने भाई के डायरेक्टोरियल कमबैक को सपोर्ट किया। सलमान की फिल्मों में सोहेल बने प्रोड्यूसर सोहेल खान ने डायरेक्शन से ब्रेक के दौरान बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया। वह सलमान खान की कई फिल्मों से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े रहे। इनमें ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘पार्टनर’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस तरह सलमान की फिल्मों के जरिए सोहेल का प्रोडक्शन करियर भी लगातार चलता रहा। रियलिटी शो में भी सोहेल को मिला सलमान का सपोर्ट सलमान खान लंबे समय से बानीजे प्रोडक्शन हाउस के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े हुए हैं। इसी प्रोडक्शन हाउस ने जब ओटीटी गेम रियलिटी शो ‘द अलायंस’ शुरू किया, तो सलमान की बदौलत, सोहेल शो से जुड़े। शो के दौरान सोहेल की जर्नी भले ही खास नहीं रही, लेकिन फैमिली वीक में सलमान खान उनके सपोर्ट में शो पर पहुंचे। सलमान ने आम कंटेस्टेंट की तरह सोहेल का हौसला बढ़ाया। उनकी मौजूदगी से सोहेल की जर्नी को भी चर्चा मिली और शो सुर्खियों में रहा। अरबाज खान के एक्टिंग करियर के बाद प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी साथ दिया अरबाज खान ने साल 1996 में फिल्म ‘दरार’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म सफल रही, लेकिन अरबाज को बतौर हीरो वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी उम्मीद थी। इसके बाद अरबाज ने सलमान खान की फिल्मों ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘हैलो ब्रदर’ में काम किया। दोनों ही फिल्में सलमान के करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल रहीं। अरबाज ने सलमान की फिल्म ‘तुमको भुला न पाएंगे’ में भी कैमियो किया था। इसके अलावा वह ‘गर्व’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ जैसी सलमान की फिल्मों में भी नजर आए। जब अरबाज की बतौर लीड एक्टर फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं, तो उन्होंने एक्टिंग से आगे बढ़कर प्रोडक्शन में कदम रखा। साल 2010 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बतौर प्रोड्यूसर अपनी दूसरी पारी शुरू की और अरबाज खान प्रोडक्शंस की शुरुआत की। ‘दबंग’ में अरबाज ने मक्खी का किरदार भी निभाया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद ‘दबंग 2’ में भी अरबाज ने एक्टिंग के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर काम किया। ‘दबंग’ के डायरेक्टर की जगह अरबाज को मिला मौका ‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर अभिनव कश्यप के फिल्म से अलग होने के बाद अरबाज खान ने फिल्म की डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने ‘दबंग 2’ डायरेक्ट की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस तरह अरबाज ने सलमान के सपोर्ट से एक्टिंग के बाद प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी अपनी पहचान बनाई। सिर्फ अरबाज ही नहीं, बल्कि उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा भी ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ के गानों के जरिए चर्चा में रहीं। ‘दबंग’ का ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘दबंग 2’ का ‘पांडे जी सीटी’ काफी लोकप्रिय हुआ। राखी बहन श्वेता रोहिरा के पति पुलकित सम्राट को भी किया सपोर्ट सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा ने साल 2014 में अभिनेता पुलकित सम्राट से शादी की थी। पुलकित ने साल 2012 में फिल्म ‘बिट्टू बॉस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। सलमान ने श्वेता के साथ अपने रिश्ते के चलते पुलकित के करियर को भी सपोर्ट किया। उन्होंने पुलकित की फिल्म बिट्टू बॉस के प्रमोशन में हिस्सा लिया। इसके अलावा साल 2014 में रिलीज हुई ‘जय हो’ में पुलकित को अहम भूमिका भी मिली। हालांकि, बाद में पुलकित और श्वेता का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पुलकित का नाम यामी गौतम के साथ जुड़ा। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी की। भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को लॉन्च किया, खुद फिल्म प्रोड्यूस की सलमान खान ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘फर्रे’ से अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को बॉलीवुड में लॉन्च किया। अलिजेह, सलमान की बहन अलविरा अग्निहोत्री और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले फिल्म फर्रे को प्रोड्यूस किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अलिजेह की मां अलविरा अग्निहोत्री भी प्रोडक्शन से जुड़ी रही हैं। वह सलमान की फिल्मों ‘बॉडीगार्ड’ और ‘भारत’ की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘एक था टाइगर’ से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी काम शुरू किया था। वह ‘टाइगर जिंदा है’, ‘टाइगर’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों में भी कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर जुड़ी रहीं। बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को किया बॉलीवुड में लॉन्च सलमान खान ने साल 2018 में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा को फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ था। फिल्म में अरबाज खान और सोहेल खान ने भी कैमियो किया था। इसके बाद आयुष शर्मा साल 2021 की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आए। हालांकि, ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। अब सलमान खान के भतीजे अरहान खान बॉलीवुड में बतौर हीरो डेब्यू करने जा रहे हैं। अगर फिल्म में सलमान का कैमियो होता है, तो यह एक बार फिर दिखाएगा कि खान परिवार के सदस्यों के करियर में सलमान किस तरह लगातार सपोर्ट सिस्टम की भूमिका निभाते रहे हैं।

Continue reading on the app

मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले आज वियतनाम में:निकिता पोरवाल करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पिछले साल थाइलैंड ने खिताब जीता था

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में होगा। इस प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत में इस पेजेंट का प्रसारण जियाहॉटस्टारt पर होगा। लाइवस्ट्रीम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। फिनाले वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में होगा। ब्यूटी पेजेंट का यह 73वां संस्करण है और यह इस संस्था की 75वीं वर्षगांठ का जश्न है। पिछले साल ओपल सुचाता ने खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था। इस मुकाबले में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं। वहीं, पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं। मिस वर्ल्ड खिताब हासिल करने के बाद ओपल सुचाता ने भावुक होकर कहा था- ये मेरी निजी जीत नहीं बल्कि उन युवा लड़कियों की भी जीत है, जो दिखना, सुनना और बदलाव करना चाहती हैं। इस लीगेसी को रिप्रजेंट करने और मिस वर्ल्ड के इस समय में असल बदलाव लाने के लिए गर्व महसूस कर रही हूं। पिछले साल भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में टॉप-20 तक पहुंची थीं। हालांकि, वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकी थीं। नंदिनी ने टॉप मॉडल का टाइटल जीता था। फिनाले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनके सामाजिक काम के लिए मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया था। वह जूरी का हिस्सा भी थे और उन्होंने ओपल से फाइनल सवाल पूछा था। जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने फिनाले में परफॉर्म किया था। एक नजर मिस वर्ल्ड के इतिहास पर- ब्यूटी नहीं बिकिनी कॉन्टेस्ट था पहला मिस वर्ल्ड 1951 में इंग्लैंड के टीवी होस्ट एरिक मोर्ले ने फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन सेलिब्रेशन में बिकिनी को बढ़ावा देने के लिए बिकिनी कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। इसका उद्देश्य भीड़ बढ़ाना था। ये अपनी तरह का इकलौता कॉन्टेस्ट था, जिसमें कई देशों की 27 मॉडल बिकिनी में रैंप वॉक करने वाली थीं। विदेशी मीडिया ने इसे मिस वर्ल्ड नाम दिया था। इसकी पहली विजेता स्वीडन की कर्स्टीन मार्गरेटा उर्फ कीकी हकानसन रहीं। उन्होंने क्राउनिंग के दौरान बिकिनी पहनी थी। जैसे ही ये कॉन्टेस्ट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ तो उस समय के पोप ने इसकी जमकर आलोचना की। उन्होंने इसे धर्म और समाज के विरुद्ध माना। कई देशों ने भी अपनी कंटेस्टेंट्स भेजने से इनकार कर दिया। विवादों से ये बिकिनी कॉन्टेस्ट सुर्खियों में आ गया। पॉपुलैरिटी के चलते एरिक मोर्ले ने इस कॉन्टेस्ट को मिस वर्ल्ड नाम के साथ रजिस्टर करवाया और इसे सालाना प्रतियोगिता बना दिया। मिस वर्ल्ड से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए- 1970- फिनाले के दौरान मंच पर फेंका गया बम 20 नवंबर 1970 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में मिस वर्ल्ड का फिनाले हो रहा था, तभी अचानक 60 फेमिनिस्ट प्रोटेस्टर्स वहां पहुंचकर मंच पर आटा बम फेंकने लगीं। शो के होस्ट इससे घबरा गए और सेरेमनी रोक दी गई। वे कॉन्टेस्ट में महिलाओं की प्रदर्शनी से नाराज थीं। इससे पहले भी सेरेमनी शुरू होने से पहले हॉल के बाहर खड़ी BBC की ब्रॉडकास्ट वैन पर ब्रिटिश टेररिस्ट ग्रुप ने बम से हमला किया था। खुशकिस्मती से दोनों धमाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ था। 1970- ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड बनीं तो हुआ विरोध प्रदर्शन 1970 में ही कैरेबियन देश ग्रेनाडा की मिस ग्रेनाडा जेनिफर होस्टन मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली ब्लैक वुमन बनी थीं। विनर अनाउंस होने के बाद लोगों ने मिस वर्ल्ड का विरोध शुरू कर दिया। ब्रॉडकास्ट पार्टनर BBC को भी कई खत मिले, जिसमें रिजल्ट का विरोध हुआ। बाद में ये भी सामने आया कि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर सर एरिक गैरी ज्यूरी में शामिल थे। सबसे ज्यादा वोट मिस स्वीडन को मिले थे, हालांकि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर के दबाव में जेनिफर होस्टन को जिताया गया। 1973- अफेयर सामने आया तो छीन लिया गया मिस वर्ल्ड का खिताब 1973 में मार्जोरी वैलेस मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली US कंटेस्टेंट रहीं। हालांकि, उनके कई अफेयर और किसिंग फोटो सामने आने के बाद क्राउनिंग के 104 दिन बाद उनसे मिस वर्ल्ड का खिताब छीन लिया गया था। 1980- न्यूड फोटोशूट करवाया तो जर्मनी की मिस वर्ल्ड को क्राउन लौटाना पड़ा 1980 की मिस वर्ल्ड विजेता रहीं जर्मनी की गैब्रिएला ब्रूम ने ये कहते हुए क्राउन लौटा दिया था कि उनके बॉयफ्रेंड को इससे आपत्ति है। हालांकि, बाद में सामने आया कि मैगजीन में न्यूड तस्वीरें छपने के बाद उनसे ये खिताब छीन लिया गया था। 2000- नाइजीरिया में फिनाले रखा गया तो कई देशों ने छोड़ा कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड 2000 नाइजीरिया में होने वाला था, लेकिन कई यूरोपियन देशों की कंटेस्टेंट्स ने पेजेंट का बॉयकॉट कर दिया। सेरेमनी शुरू होने से पहले नाइजीरिया के कदुना शहर में धार्मिक दंगे शुरू हो गए, जिसमें 200 लोग मारे गए। आखिरकार सेरेमनी लंदन में हुई। देश बदलने से वो कंटेस्टेंट्स भी इसमें शामिल हुईं, जिन्होंने पेजेंट छोड़ दिया था। 2020- कोरोना के चलते मिस वर्ल्ड 2020 रद्द कर दिया गया था। 2021- फिनाले के दिन 23 कंटेस्टेंट्स हो गई थीं कोविड पॉजिटिव मिस वर्ल्ड 2021 प्यूर्टो रिको में 16 दिसंबर 2021 को होने वाला था। सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले 17 कंटेस्टेंट्स और टेक्नीशियन कोविड पॉजिटिव हो गए। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया और फिनाले में आने से रोक दिया गया। सेरेमनी के दिन 23 कंटेस्टेंट्स कोविड पॉजिटिव पाई गईं, जिसके बाद मिस वर्ल्ड 2021 को पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद मिस वर्ल्ड 2021 का आयोजन अगले साल 2022 में हुआ। मिस इंग्लैंड ने फिनाले से पहले ऑर्गेनाइजर्स पर लगाए आरोप, कॉन्टेस्ट छोड़ा 2025- मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन भारत के हैदराबाद में हुआ। हालांकि, फिनाले से चंद दिनों पहले ही मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने ये कहते हुए पेजेंट छोड़ दिया कि ऑर्गनाइजर्स उन पर फाइनेंसर्स का मनोरंजन करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पेजेंट में वैश्या जैसा महसूस करवाया गया। प्रियंका चोपड़ा की जीत पर हुआ था विवाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे कर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनकी जीत के 22 साल बाद को-कंटेस्टेंट रहीं मिस बारबाडोस लीलानी मेककॉने ने आरोप लगाया था कि मिस वर्ल्ड 2000 फिक्स था और प्रियंका को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था। यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर लीलानी ने कहा था कि उस साल स्पॉन्सर इंडियन केबल स्टेशन जीटीवी था। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की गाउन दूसरी कंटेस्टेंट्स से बेहतर पाई गई थी। स्विमसूट राउंड में सभी ने बिकिनी पहनी थी, लेकिन प्रियंका को सारोंग दिया गया था। उस समय वो कोई स्किन टोन ठीक करने वाली क्रीम लगाती थीं, जिससे उनके शरीर पर धब्बे आ गए थे। इसे छिपाने के लिए उन्होंने सारोंग पहना था। उन्हें खाना कमरे में मिलता था। ऑर्गनाइजर्स दूसरी लड़कियों के साथ भेदभाव करते थे, जिस वजह से कोई प्रियंका को पसंद नहीं करता था।

Continue reading on the app

  Sports

कॉस्मेटिक सर्जरी से मत करो... पद छोड़ते ही पीसीबी पर भड़के मिस्बाह उल हक, पाकिस्तान क्रिकेट की उड़ाई धज्जियां

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय उथल-पुछल का माहौल है. इग्लैंड दौरे के बीच हुए अचनाक बदलाव के बाद सिलेक्टर पद को छोड़ने वाले मिस्बाह उल हक ने पीसीबी पर अपना गुस्सा निकाला है. मिस्बाह उल हक ने कहा है कि बदलाव के लिए कास्मेटिक सर्जरी से कुछ भी ठीक नहीं होगा. मिस्बाह उल हक ने पीसीबी के दोहरे रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं. Mon, 7 Sep 2026 10:29:03 +0530

  Videos
See all

A. Revanth Reddy Government पर KTR ने बोला हमला #telangana #hyderabad #ktr #harishrao #brs #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T05:15:25+00:00

Breaking News | CM Bhagwant Maan: जेल में संजीव अरोड़ा से मिलने जाएंगे सीएम मान? #aap #sanjeevarora #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T05:11:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers