Dark Mehendi Tips: मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें? करवा चौथ पर कम समय में रचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Dark Mehendi Tips: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। यह सुहाग चिन्ह माना जाता है। लेकिन कई बार मेहंदी का रंग फीका नजर आता है। अगर आप अपने हाथों में रची मेहंदी का रंग गाढ़ा और खूब चटक करना चाहती हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें-
फॉलो करें ये टिप्स
- मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें, हाथों को साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद नीलगिरी का तेल लगाएं और हल्का सा हाथों को पोंछ लें। अब मेहंदी के डिजाइन बनवाएं। लगाने के बाद मेहंदी को चार-पांच घंटे तक सूखने दें।
- नीबू के रस में चीनी मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। इस मिक्सचर को कॉटन की मदद से मेहंदी लगे हाथों पर लगाएं। कुछ देर मेहंदी को और सूखने दें। इसके बाद रब करके मेहंदी को हटाएं।
- मेहंदी हटाने के बाद पानी से हाथ ना धोएं। दिन भर में दो-तीन बार गुनगुना सरसों का तेल हाथों पर लगाएं। शाम तक मेहंदी का रंग खूब गाढ़ा हो जाएगा। 4-5 लौंग तवे पर भून लें, इसके धुएं में मेहंदी लगे हाथ सेंक लें। कुछ देर में ही मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा।
प्रस्तुति : सहेली फीचर्स
स्टूडेंट्स ने लैपटॉप से घुमाया 14 टन का Volvo ट्रक! Python कोडिंग का कमाल
क्या सिर्फ लैपटॉप पर लिखा कोड 14 टन के Volvo ट्रक को चला सकता है? स्वीडन में छात्रों ने इसे सच साबित कर दिखाया. Python, Rust और C++ की मदद से उन्होंने ट्रक को सीधी लाइन में दौड़ाया, सर्कल में घुमाया और PS4 कंट्रोलर से भी कंट्रोल किया. जानिए Hack-a-Truck हैकाथॉन में कैसे कोडिंग ने भारी-भरकम ट्रक को स्मार्ट मशीन में बदल दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18





