Responsive Scrollable Menu

Karva Chauth 2024: अपने लुक को कंप्लीट करें लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड्स के साथ, जानें कैसे करें कैरी

Karva Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन वे बड़े ही चाव से सजती-संवरती हैं। खासतौर पर सुहाग और सौभाग्य से जुड़े गहने पहनकर अपने रूप को निखारती हैं। आप भी इस मौके पर अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं, लेकिन उसमें लेटेस्ट ट्रेंड का खयाल जरूर रखें।

चूड़ियां-कड़े
करवा चौथ में अगर हाथों में चूड़ियां नहीं खनकेंगी तो आपका श्रंगार अधूरा-सा लगेगा। वैसे तो इस अवसर पर कांच और लाख की चूड़ियों का बैंगल सेट विशेष तौर पर पसंद किया जाता है। लेकिन अलग लुक के लिए आप कांच की चूड़ियों को मिक्स मैच करके पहन सकती हैं, जैसे- कांच की चूड़ियों के बीच या साइड में लाख की चूड़ियों के साथ कॉम्बिनेशन करके या फिर मैटल की चूड़ियों के साथ या बीड्स वाली चूड़ियों के साथ या कंगन के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। अगर आप इस मौके पर कुछ अलग चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो डिफरेंट डिजाइन के सिंगल कड़े, मल्टी शेड्स स्लिम बैंगल्स, कलरफुल स्टोन विद मोती बैंगल्स, कटवर्क बैंगल्स, ब्रेसलेट स्टाइल की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इसके अलावा एथनिक गोल्डन चूड़ियां भी ट्रेंड में हैं। इसके बीच-बीच में लगे जरकन नग, आपके त्योहार की चमक को बढ़ा देंगे। 

नेकपीस
ड्रेस से मैच करता हुआ गोल्ड या सिल्वर का लाइटवेट नेकपीस आप पहन सकती हैं। अगर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो बीड्स वाला नेकपीस अच्छा ऑप्शन होगा या फिर पिकॉक और लोटस डिजाइन के नेकपीस भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा कुंदन वर्क में चोकर, जड़ाऊ चोकर,  सतलड़ा, ट्राइबल कम एथनिक नेकपीस, कंठमाला स्टाइल नेकपीस, फ्लोरल कड़ी स्टाइल नेकपीस, कलरफुल मोतियों से बनी टेंपल नेकपीस भी पहन सकती हैं।

मंगल सूत्र
हर सुहागन महिला के लिए सबसे कीमती गहना उसका मंगल सूत्र होता है। पहले के समय में जहां महिलाएं सिंपल काले मोतियों से बना मंगल सूत्र ही पहनती थीं, वहीं आजकल इसमें भी कई वैरायटी-डिजाइन मार्केट में मौजूद हैं। अगर बात करवा चौथ की हो तो इस मौके पर ज्वेलरी के साथ-साथ डिफरेंट स्टाइल के मंगल सूत्र खुद के लिए चुन सकती हैं। इन दिनों कस्टमाइज्ड मंगल सूत्र भी ट्रेंड में हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का नाम पेंडेंट के रूप मे अटैच करवा सकती हैं। इसके अलावा आजकल ब्रेसलेट मंगल सूत्र भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप गले में कुछ हैवी नहीं पहनना चाहती हैं तो ब्रेसलेट मंगल सूत्र आपके लिए परफेक्ट हैं। ये अलग-अलग डिजाइन में अवेलेबल हैं, जो आपको डिफरेंट लुक देंगे।

झुमकी
खास मौकों पर खूबसूरत झुमकी आपके श्रंगार में चार-चांद लगा देती है। खासतौर से एथनिक आउटफिट के साथ झुमकी सुंदर लगती है। इसके बहुत-से डिजाइन मार्केट में अवेलेबल हैं। लेकिन खास डिमांड में है मल्टीकलर स्टोन वर्क और नग लगी झुमकियां। इसके अलावा एथनिक झुमकी, लाइट वेट झुमकी, राउंड झुमकी, पीकॉक स्टाइल, झुमकी विद चेन स्टाइल, कुंदन मोती वर्क झुमकी भी पसंद की जा रही हैं। डिफरेंट लुक के लिए आप स्टेटमेंट हूप झुमकी, चांदबाली भी पहन सकती हैं। यह ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ जंचती हैं।

मांग टीका
मांग टीका भी आपके करवा चौथ के लुक को खास बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आपने करवा चौथ के मौके पर हैवी ज्वेलरी पहन रखी है तो डायमंड वर्क में सिंगल मांग टीका आप कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा स्टोन, राजस्थानी बोढ़ला, चेन स्टाइल में मोतियों और कुंदन वर्क वाला मांग टीका, कांच पर सोने की नक्काशी वाला, गोटा पट्टी मांग टीका, मल्टीकलर स्टोन मांग टीका भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

पायल-एंकलेट
जब आप पूरी तरह तैयार हो जाएं, तो पैरों में छनकती पायल पहनना ना भूलें। कुंदन, पोल्की, गोल्ड प्लेटेड, स्टोन, टो रिंग पायल, जेम्स्टोन, बीड्स पायल, मीनाकारी, घुंघरू, कलरफुल स्टोन पायल पहनें। इसके अलावा आप सिल्वर एंकलेट भी करवा चौथ पर पहन सकती हैं। मार्केट में एंकलेट्स की बड़ी रेंज मौजूद है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये काफी खूबसूरत लगती हैं।

(ज्वेलरी डिजाइनर स्वाति झवर से बातचीत पर आधारित

श्रुति आयंगर 
 

Continue reading on the app

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन

झारखंड सरकार और प्रदर्शनकारी संगठनों के बीच परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बातचीत एकबार फिर फेल हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday VIDEO: शुभमन गिल का मना बर्थडे, अभिषेक शर्मा ने केक काटने से पहले दिया ये कैसा गिफ्ट?

Shubman Gill 27th Birthday: शुभमन गिल ने अपने 27वें जन्मदिन का केक काटा. इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, जिसमें माता-पिता और बहन शामिल रहे. Tue, 08 Sep 2026 07:30:26 +0530

  Videos
See all

Breaking News: UP के Barabanki में सरयू ने मचाई तबाही डूबे खेत, कई गांवों में घुसा पानी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:10+00:00

Manipur Teacher Murder News: Delhi में मणिपुर के म्यूजिशियन की हत्या के विरोध में प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers