Responsive Scrollable Menu

Hair Style Clip: बालों में ट्रेंडी हेयर क्लिप से सजाएं हेयर स्टाइल, ये डिजाइन देगी परफेक्ट लुक

Hair Style Clip: बाल किसी भी महिला की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं और उसके पूरे व्यक्तित्व को निखार कर सामने लाते हैं। इसे और निखारने में हेयर क्लिप्स बहुत हेल्पफुल हो सकते हैं। हेयर क्लिप्स का इस्तेमाल ना केवल बालों को बांधने के लिए किया जाता है बल्कि ये पूरे हेयरस्टाइल को भी स्टाइलिश लुक देती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के खूबसूरत और डिजाइनर हेयर क्लिप्स मिलते हैं, जो हर उम्र की महिला की पसंद और पर्सनालिटी के हिसाब से परफेक्ट होते हैं। आइए जानते हैं, मार्केट में किस-किस तरह की हेयर क्लिप्स मिल रही हैं?

हेयर क्लिप विद फ्लॉवर
यह क्लिप फ्लॉवर डिजाइन वाली होती है, जो बालों को खूबसूरत और आकर्षक दिखाने में मदद करती हैं। फ्लॉवर थीम वाली हेयर क्लिप्स हर उम्र की महिलाएं अपने वॉर्डरोब में रख सकती हैं। ये ना केवल आपकी हेयरस्टाइल को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि ये आपके लुक को भी नेचुरल और सॉफ्ट बना देते हैं। फ्लॉवर हेयर क्लिप्स को किसी पार्टी, वेडिंग फंक्शन या फिर फेस्टिवल में आसानी से कैरी किया जा सकता है। इन्हें ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे साड़ी, लहंगा या फिर अनारकली सूट के साथ भी कैरी कर सकते हैं। फ्लॉवर क्लिप्स का फायदा यह भी है कि इन्हें लगाने के बाद आपको किसी और हेयर एक्सेसरी की जरूरत नहीं पड़ती। ये अकेले ही बहुत खूबसूरत लगती हैं।

ये भी पढ़ें: परिवार की खुशहाली के लिए प्रेम जरूरी; अपनापन बनाए रखने के लिए करें ये आसान उपाय

कलरफुल स्टोन क्लिप
खुले बालों को आकर्षक दिखाने वाली कलरफुल स्टोन वाली हेयर क्लिप्स, बहुत क्लासी नजर आती हैं। आजकल टीनएज गर्ल्स में इन हेयर क्लिप्स का ट्रेंड बहुत चल रहा है। चाहे बाल छोटे हों या लंबे, ये हेयर क्लिप्स हर किसी के लुक को खूबसूरत और आकर्षक बना देते हैं।

टिक-टैक हेयर क्लिप्स
ये हेयर क्लिप्स सबसे ज्यादा कैरी की जाती हैं क्योंकि ये बालों को बहुत अच्छे से मैनेज करती हैं। कुछ सिंपल और डेली यूज के लिए चाहिए तो टिक-टैक हेयर क्लिप्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इसीलिए टिक-टैक हेयर क्लिप्स, अधिकतर महिलाओं की पसंदीदा हेयर एक्सेसरी होती हैं। इन्हें इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है और ये हर तरह की हेयरस्टाइल के साथ सूट करते हैं। चाहे आपको अपने बालों को साइड से पिन करना हो या फिर पोनीटेल में थोड़ी चमक डालनी हो, टिक-टैक हेयर क्लिप्स हमेशा परफेक्ट लगते हैं। इन्हें टीनएज गर्ल्स कॉलेज या फिर किसी भी कैजुअल आउटिंग में भी कैरी कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: ठंड में भी दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें फ्रूट प्रिंटेड आउफिट्स, देखें Photos

इन टिक टैक क्लिप्स में अलग-अलग डिजाइन और अलग-अलग साइज वाले ऑप्शन भी मिलते हैं। इसीलिए बालों में इस्तेमाल के लिए इन्हें बेस्ट क्लिप्स माना जाता है। इन क्लिप्स की मदद से बालों को बेहतर स्टाइल दिया जा सकता है। छोटी बच्चियों के लिए भी क्यूट-क्यूट डिजाइन में मिलने वाली ये हेयर क्लिप्स सबसे सुटेबल मानी जाती हैं क्योंकि इनका डिजाइन और कलर पैलेट काफी ब्राइट और आकर्षक होता है। बच्चों के बर्थडे पार्टी, फैमिली गेट-टुगेदर या किसी खास मौके पर आप इन प्यारे हेयर क्लिप्स को लगाकर अपनी बच्ची को तैयार कर सकती हैं। बाजार में कई तरह के डिजाइनर टिक-टैक क्लिप्स मिलते हैं, जिन पर फूल, मोती और कार्टून कैरेक्टर भी मिलते हैं, जो बच्चों को और भी क्यूट दिखाते हैं।

पर्ल मेटल हेयर क्लिप
अलग-अलग साइज और डिजाइन में मिलने वाली पर्ल मेटल हेयर क्लिप्स को जींस-टॉप, ट्राउजर-कुर्ती के साथ पेयर किया जा सकता है। ये हेयर क्लिप्स बालों को बहुत प्यारा लुक देते हैं।

व्हाइट गोल्डन हेयर क्लिप्स
इन हेयर क्लिप्स को कई तरह से बालों में लगाया जा सकता है। चाहें तो इसे फैलाकर दूर-दूर लगाएं या फिर जूड़े में पास-पास, ये बहुत सुंदर दिखते हैं।

बटरफ्लाई हेयर क्लिप्स
बटरफ्लाई डिजाइन के हेयर क्लिप्स आजकल ट्रेंड में हैं। ये ना सिर्फ आपके बालों को संभालते हैं, बल्कि बालों के लुक को भी बेहद आकर्षक बना देते हैं। अगर कुछ सिंपल लेकिन स्टाइलिश क्लिप्स चाहिए तो बटरफ्लाई क्लिप्स परफेक्ट हैं। इन्हें आप किसी भी पार्टी या फेस्टिवल में बालों पर कैरी कर सकती हैं। 

क्लॉ हेयर क्लिप
क्लॉ हेयर क्लिप्स किसी भी तरह के बालों को आसानी से बांधने में मदद करती हैं, फिर चाहे बाल लंबे हों या छोटे। खासकर जब ज्यादा टाइम ना हो तब ये क्लॉ क्लिप्स मददगार साबित होती हैं। इन्हें यूज करके मेसी बन बनाया जा सकता है या फिर अपने बालों को आधे में बांधकर भी एक खूबसूरत लुक पाया जा सकता है।

एसेसरीज: ललिता गोयल

Continue reading on the app

छोटे बजट में बड़ा कारोबार, कम पैसों में शुरू करें फूलों का बिजनेस, कुछ महीनों में होगी लाखों की कमाई

Flower business: रमेश कुमार ने कम बजट में फूलों का व्यवसाय शुरू कर परिवार का खर्चा चलाना शुरू किया. सावन में उनकी बिक्री बढ़ जाती है और दोपहर तक पूरा सामान बिक जाता है। वे फूलों के साथ धतूरा, तुलसी पत्ता भी बेचते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी फ़ाइनल के दूसरे दिन, ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक लगाया और कुमार कुशग्रा ने अपना पहला दिलीप ट्रॉफी शतक जड़ा, जिससे ईस्ट ज़ोन ने साउथ ज़ोन के ख़िलाफ़ खूब रन बनाए। आखिरी सेशन में विकेट गिरने के बावजूद, ईस्ट ज़ोन ने रन बनाना जारी रखा और आखिरकार 163 ओवर में 708 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
 

इसे भी पढ़ें: England ने Kevin Pietersen को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर, World Cup में देंगे मार्गदर्शन


किशन की 334 गेंदों पर खेली गई शानदार 270 रनों की पारी, जिसमें 30 चौके और सात छक्के शामिल थे, ने ईस्ट ज़ोन को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया और टीम ने अपनी पहली पारी में 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। ईस्ट ज़ोन के कप्तान 250 रन बनाने के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में वे क्रीज़ पर लौटे और अपनी बेहतरीन पारी जारी रखी। किशन ने दिलीप ट्रॉफी में 270 गेंदों पर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर कवर की तरफ़ चौका मारकर यह मुकाम हासिल किया और फिर तेज़ी से रन बनाना शुरू करते हुए साउथ ज़ोन के गेंदबाज़ों पर हमला बोल दिया।

उनकी पारी तब खत्म हुई जब स्पिनर त्रिपुरना विजय की गेंद पर रविचंद्रन स्मरण ने उन्हें लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट कर दिया; इस तरह टूर्नामेंट की सबसे दमदार पारियों में से एक का अंत हुआ। किशन की इस पारी की बदौलत उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 4,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इससे पहले, किशन और कुशाग्रा ने वहीं से खेलना शुरू किया जहाँ उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म किया था। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 230 रन जोड़े, जिससे ईस्ट ज़ोन का दबदबा बन गया; पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम का स्कोर 385/4 था।
 

इसे भी पढ़ें: No. 3 पर बल्लेबाजी की चुनौती? Devdutt Padikkal बोले - सिर्फ Team India के योगदान पर फोकस


कुशाग्रा ने 128 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से दलीप ट्रॉफी में अपना पहला शतक पूरा किया। शतक बनाने के तुरंत बाद वह आउट हो गए; विजय की गेंद पर डीप में कैच आउट होने से पहले उन्होंने 132 गेंदों में 101 रन बनाए। किशन और कुशाग्रा के बीच पांचवें विकेट की साझेदारी दिन की सबसे अहम साझेदारी रही; इस जोड़ी ने कुशाग्रा के आउट होने से पहले ईस्ट ज़ोन का स्कोर 450 के पार पहुँचा दिया।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 07 Sep 2026 19:50:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse Updates LIVE: दिल्ली हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:09:19+00:00

AAJTAK 2 | DHIRENDRA SHASTRI का बड़ा बयान, नौदुर्गा में NON-VEG खाने वालों का बहिष्कार की कही बात! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T15:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers