एप्पल ने iPhone 18 Pro मॉडल्स का टेस्ट प्रोडक्शन किया शुरू, जानें लॉन्च से पहले A20 Pro चिप और नए कलर जैसे अपग्रेड्स
टेक्नोलॉजी की दुनिया में बेसब्री से इंतजार किए जा रहे ऐप्पल के iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इन दोनों प्रीमियम मॉडल्स का टेस्ट प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, जिससे यह लगभग तय हो गया है कि इन्हें सितंबर में ही लॉन्च किया जाएगा। यह डेवलपमेंट उन यूजर्स के लिए खुशखबरी है जो नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं।
टेस्ट प्रोडक्शन मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया का एक अहम चरण होता है। इसमें कंपनी पूरी असेंबली लाइन चलाने के बजाय उसके कुछ हिस्सों पर नए कंपोनेंट्स के साथ डिवाइस तैयार करके उनकी गुणवत्ता, फिट और फंक्शन की जांच करती है। इस प्रक्रिया के सफल होने के बाद ही मास प्रोडक्शन यानी बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया जाता है।
सितंबर लॉन्च की राह पर ऐप्पल
टेस्ट प्रोडक्शन का शुरू होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि ऐप्पल अपनी पारंपरिक सितंबर लॉन्च टाइमलाइन के साथ आगे बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी अगले एक से दो महीनों में इन प्रो मॉडल्स का मास प्रोडक्शन शुरू कर देगी ताकि लॉन्च के समय बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा सके। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि iPhone 18 के स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए ग्राहकों को अगले साल मार्च तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
A20 Pro चिप और कैमरा होंगे सबसे बड़े अपग्रेड
रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौरान कंपनी का मुख्य ध्यान दो प्रमुख कंपोनेंट्स पर है। पहला, 2nm प्रोसेस पर बना नया A20 Pro प्रोसेसर, जिससे परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। दूसरा, मेन कैमरे में दिया जाने वाला मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर, जो फोटोग्राफी को और बेहतर बनाएगा।
इसके अलावा, आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में कई अन्य बड़े बदलावों की भी उम्मीद है, जिनमें शामिल हैं:
- अंडर-डिस्प्ले फेसआईडी: इससे नॉच या डायनामिक आइलैंड का आकार छोटा हो सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा।
- बड़ी बैटरी: खासकर iPhone 18 Pro Max में अब तक की सबसे दमदार बैटरी दी जा सकती है।
- नए कलर ऑप्शन: कंपनी एक नए ‘रेड वाइन’ शेड पर काम कर रही है, जो मौजूदा रेड कलर से ज्यादा डार्क और प्रीमियम होगा। इसे कॉस्मिक ऑरेंज जैसा यूनिक लुक मिल सकता है।
कुल मिलाकर, iPhone 18 Pro सीरीज परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन के मामले में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड होने जा रही है, जिसकी तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल Macworld द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर बनाया गया है, किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए पहले Apple के आधिकारिक स्त्रोतों से कंफर्म अवश्य करें।)
Exam Preparation Tips: परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी टिप्स, बिल्कुल नहीं रहेगा एग्जाम का स्ट्रेस
Exam Preparation Tips: एग्जाम टाइम आते ही स्टूडेंट्स की रात की नींद और दिन का चैन उड़ जाता है। दिल की धड़कन और दिमाग का तनाव बढ़ जाता है। चिकित्सकीय भाषा में इस बेचैनी भरी स्थिति को एग्जाम स्ट्रेस या एंग्जायटी कहते हैं। इससे उबरने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
चुनौती समझकर स्वीकार करें
इस सच को स्वीकार करें कि आपको एग्जाम देना ही होगा। यह प्रगति के लिए जरूरी स्टेप है। इससे घबराने या दूर भागने से कुछ नहीं होगा। परीक्षाओं को सिर्फ बाधाओं के रूप में देखना बंद करें और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर या चुनौती के रूप में देखें। आपके प्रयास, आपके लचीलेपन, सीखने और विकसित होने की आपकी क्षमता से आपकी सफलता निर्धारित होती है, न कि चिंता या पलायन से।
खुद पर ध्यान दें
इस बात का तनाव न लें कि आपके दूसरे सहपाठी परीक्षा की तैयारी कैसे कर रहे हैं? इस बात पर ध्यान दें कि आप क्या कर रहे हैं और क्या बेहतर कर सकते हैं? हो सकता है कि आपको लगे कि दूसरे सहपाठी बहुत बढ़िया कर रहे हैं, आपसे ज्यादा रिवीजन कर रहे हैं या फिर बड़े आराम से पढ़ रहे हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है, इसलिए बेहतर है कि आप अपने पर ज्यादा ध्यान दें।
बी पॉजिटिव
सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए खुद को उत्साहित और प्रेरित करें। सुबह जरा जल्दी उठें ताकि आपके पास पढ़ने के लिए पर्याप्त समय हो। परीक्षा की चिंता अकसर तब होती है, जब आप तैयार नहीं होते हैं। खुद को ठोस तैयारी के साथ प्रिपेयर करके उस तनाव को दूर भगाएं। चिंताजनक विचारों या नकारात्मक विचारों जैसे कि ‘मैं असफल हो जाऊंगा’ या ‘मैं यह नहीं कर सकता’ का मुकाबला सकारात्मक विचारों या उत्साहवर्धक कथनों जैसे कि ‘मैंने यह कर लिया’ या ‘मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा, मुझे अपना काम पता है’ से करें। इन उत्साहवर्धक वाक्यों को लिखें और उन्हें अपने स्टडी एरिया के चारों ओर चिपका दें।
ये भी पढ़ें: मैथ्स में अच्छे नंबर पाने के लिए इन टिप्स को अपनाएं, मिलेगा फुल मार्क्स
प्लानिंग से करें पढ़ाई
अपने पाठ्यक्रम को कुछ छोटे-छोटे भागों में विभाजित करें और एक स्टडी प्लान बनाएं, जो संतुलित हो। उस शेड्यूल पर पूरी मजबूती से टिके रहें। हर रोज पढ़ने का व्यवस्थित और व्यावहारिक रुटीन और संतुलित लक्ष्य तैयार करें और इसका पूरी शिद्दत के साथ पालन करें। एक ही स्थान पर पढ़ने से बोरियत होती हो तो कभी अपने मकान की छत पर या एक से दूसरे कमरे में पढ़ने की जगह बदलते रहें। एक बार में एक ही चैप्टर या विषय ढंग से पढ़ें। अगर आपको लगता है कि आपकी योजना सही नहीं है, तो इसमें बदलाव करें। आपकी योजना, आपकी क्षमता तैयारी को नियंत्रित्र करने में मददगार होनी चाहिए, न कि आपको थकाने वाली। रिवीजन को अपनी रुटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।
आराम भी है जरूरी
रात को आराम से सोएं और रोज सात-आठ घंटे की नींद जरूर लें। इससे ब्रेन को आराम मिलेगा और वह नई चीजें याद रखने के लिए तैयार होगा। ज्यादा देर तक पढ़ना महत्वपूर्ण नहीं, सही ढंग से पढ़ना जरूरी है। इस बात को सझें कि अगर आप विषय को समझ या ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं तो चाहे जितनी देर किताब लेकर बैठें, कोई फायदा नहीं होगा।
माइंड को रखें फ्रेश
माइंड फ्रेश रखने के लिए डीप ब्रीदिंग करें। मेडिटेशन करें। चाहें तो भजन या बीच-बीच में एकाध मन पसंद गाने सुनें और भाई-बहनों या मित्रों के साथ हल्की गपशप और मजाक भी करें, इससे आपका माइंड फ्रेश रहेगा। अगर आपको लगता है कि आप अभी भी बहुत ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें, जिस पर आप भरोसा करते हों। चाहे वह माता-पिता, शिक्षक, मेंटर या मित्र हो। कभी-कभी सिर्फ चीजों के बारे में बात करने से ही आपको बेहतर महसूस हो सकता है और जिस व्यक्ति से आप बात करते हैं, वह आपको चीजों को सही नजरिए से देखने में मदद कर सकता है।
एडवाइस: शिखर चंद जैन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi







