Responsive Scrollable Menu

Summer Fashion: गर्मियों में दिखना है कंफर्टेबल और स्टाइलिश, तो इन आरामदायक फैब्रिक के कपड़ों को चुनें

Summer Fashion: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। ऐसे सीजन में सबसे मुश्किल आती है, अपने लिए परफेक्ट ड्रेस सेलेक्ट करने में। इस सीजन में आपको ऐसे फैब्रिक की ड्रेस पहननी चाहिए, जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ गर्मी से भी राहत दिलवाए। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही ड्रेस फैब्रिक के ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं।

कॉटन
गर्मी के मौसम के लिए कॉटन के आउटफिट्स, बेस्ट माने जाते हैं। इनमें पसीना काफी जल्दी सूख जाता है, इसलिए ये गर्मी के मौसम में काफी आराम पहुंचाते हैं। इस फैब्रिक में त्वचा को हवा मिलती रहती है, जिससे पसीना जल्दी सूख जाता है और शरीर ठंडा रहता है। इसीलिए कॉटन कुर्तियां या टॉप्स, इस सीजन के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। इसके अलावा आप कॉटन की साड़ियां भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती हैं। 

शिफॉन
शिफॉन फैब्रिक पहनने में काफी थिन, सॉफ्ट और लाइट फीलिंग देता है। हालांकि यह फैब्रिक स्वेट-फ्री नहीं होता, यानी इसमें पसीना तो आता है लेकिन इसका फ्लोई नेचर आपको गर्मी से राहत देता है। यह फैब्रिक साड़ी, सूट, पार्टी वियर ड्रेस और कुर्तियों के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसमें आपको स्टाइलिश लुक मिलता है। 

लिनेन
लिनेन भी ऐसा फैब्रिक है, जिससे बनी ड्रेसेस को इस सीजन में बहुत पसंद किया जाता है। आजकल यह फैब्रिक काफी ट्रेंड में भी है। यह कॉटन फैब्रिक से भी लाइटर होता है, और पहनने के बाद एलिगेंट लुक देता है। इस फैब्रिक के आउटफिट पहनने से ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती और साथ ही यह पसीना सोखने में भी असरदार साबित होता है। इस फैब्रिक के ट्राउजर, शर्ट, कुर्ता, साड़ियां और अन्य ड्रेसेस इस सीजन के लिए एक अच्छा ऑप्शन माने जाते हैं। 

खादी
गर्मी से राहत पाने के लिए खादी को सुपर कंफर्टेबल फैब्रिक माना जाता है। गर्मी में यह आसानी से पसीने को सोख लेता है और शरीर को ठंडक का अहसास कराता है। ऐसे में खादी के कुर्ते, सूट, साड़ी, शर्ट, स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। खादी का फैब्रिक, कॉटन फैब्रिक से थोड़ा मोटा होता है। साथ ही यह ईकोफ्रेंडली भी होता है। खादी भारतीय परंपरा का हिस्सा होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी होता है। यह नेचुरल फाइबर्स से बना होता है, जिससे सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं भी खादी से बनी ड्रेसेस बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं। 

रेयॉन
हालांकि रेयॉन एक सिंथेटिक फाइबर है, लेकिन इसकी बनावट नेचुरल फाइबर्स जैसी होती है, जिससे यह बेहद सॉफ्ट  और कंफर्टेबल लगता है। गर्मी के मौसम के लिए रेयॉन के टॉप्स या अन्य ड्रेसेस का चयन, पार्टी वियर या रोजमर्रा के उपयोग के लिए किया जा सकता है। क्योंकि यह पसीना जल्दी सोख लेता है। इस फैब्रिक की ड्रेसेस, न केवल स्टाइलिश लुक देती हैं। बल्कि लाइटर भी होती हैं। देखने में यह बिल्कुल सिल्क जैसा लगता है। इस फैब्रिक से अनारकली, मैक्सी और वेस्टर्न आउटफिट तैयार कराए जा सकते हैं। 

जॉर्जेट
जॉर्जेट एक लाइट और फ्लोई फैब्रिक होता है। यह फैब्रिक शिफॉन जैसा दिखता है, इसे साड़ियों के अलावा टॉप्स सूट ड्रेस, शर्ट और कुर्ते के रूप में पहना जा सकता है। यह समर सीजन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लाइट फैब्रिक गर्मियों में खूबसूरत लगने के साथ-साथ काफी सुकून भी देता है।

शॉम्ब्रे
शॉम्ब्रे काफी हद तक लिनेन और कॉटन जैसा ही होता है। यह दिखने में डेनिम की तरह होता है। लेकिन यह उससे अधिक लाइटर होता है। इस फैब्रिक की बॉटम्स, शर्ट्स और ड्रेस बनवाई जा सकती हैं या फिर बाजार से रेडिमेड ड्रेस खरीदी जा सकती हैं। गर्मियों में इसे पहनने से कूल लुक मिलता है।

(यह जानकारी फैशन स्टाइलिस्ट पल्लवी अग्रवाल से ललिता गोयल की बातचीत पर आधारित है)

Continue reading on the app

Janmashtami 2026: घर-घर जन्मे कन्हाई, गूंज उठा ‘नंद के घर आनंद भयो’ | Krishna Janmashtami LIVE

Janmashtami 2026: घर-घर जन्मे कन्हाई, गूंज उठा ‘नंद के घर आनंद भयो’ | Krishna Janmashtami LIVE #Janmashtami2026 #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #KrishnaJanmotsav #ShriKrishna #JaiShriKrishna #NandKeGharAnandBhayo #Kanha #JanmashtamiLive #Krishna #जन्माष्टमी2026 #श्रीकृष्ण #कृष्णजन्माष्टमी #कृष्णजन्मोत्सव #News18 Janmashtami 2026 LIVE: भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ देशभर में भक्ति और उत्सव का माहौल है। घर-घर कन्हैया के जन्म की खुशियां मनाई जा रही हैं और मंदिरों में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज रहे हैं। इस LIVE कवरेज में देखिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 के खास दृश्य, मंदिरों की भव्य सजावट, कृष्ण जन्मोत्सव, कान्हा की झांकियां, भक्तों की उमड़ी भीड़ और जन्म के बाद होने वाली विशेष पूजा-अर्चना। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

India seal AFC U20 Asian Cup qualification: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया. डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश के गोलों की मदद से मिली इस जीत के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान से सीरिया की हार के साथ ही भारत का 2006 के बाद से चला आ रहा मुख्य टूर्नामेंट का सूखा खत्म हुआ. यह टूर्नामेंट 2027 में चीन में आयोजित होगा. Sun, 6 Sep 2026 23:36:41 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T22:30:27+00:00

News Ki Pathshala | Gen-Z को किस पर भरोसा? Rahul Gandhi के मुद्दे Vs PM Modi का Development Vision ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T22:25:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers