Responsive Scrollable Menu

Aishwarya Rai Family: ऐश्वर्या राय के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल, भाई-मां और बेटी आराध्या संग फैमिली की दिखी झलक

Aishwarya Rai Family: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि जब उनके परिवार की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है, तो फैंस की दिलचस्पी तुरंत बढ़ जाती है। रक्षाबंधन के मौके पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय ने परिवार के साथ सेलिब्रेशन की एक खास तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या, भाई आदित्य, मां वृंदा राय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने परिवार पर खूब प्यार बरसाया।

भाई आदित्य ने शेयर की रक्षाबंधन की खास तस्वीर
आदित्य राय ने 31 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में ऐश्वर्या अपने भाई के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि उनकी मां वृंदा राय बच्चों के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं।

आराध्या भी अपनी दादी और कजिन्स के साथ तस्वीर में नजर आईं। परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया यह सादगी भरा पल फैंस को काफी पसंद आया। आदित्य ने तस्वीर के साथ सिर्फ “Rakshabandhan2026” लिखकर इसे शेयर किया।

सिंपल लुक में दिखीं ऐश्वर्या
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेहद सादगी भरा लुक चुना। वह सफेद रंग के एथनिक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और सिर पर सनग्लासेस लगाए हुए थे।

वहीं, आदित्य राय ऑफ-व्हाइट कॉलर्ड टी-शर्ट और ब्लू चेक्ड ट्राउजर में कैजुअल अंदाज में दिखाई दिए। परिवार की इस तस्वीर में श्रिमा भी अपने बेटों विहान और शिवांश के साथ नजर आईं। उनका ग्रीन और पिंक आउटफिट भी तस्वीर में खासा आकर्षक लग रहा था।

कौन हैं ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य?
ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य राय आमतौर पर मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। वह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी उनकी मौजूदगी बेहद कम देखने को मिलती है।

फिल्मों से उनका एक खास कनेक्शन भी रहा है। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल का रिश्ता’ के निर्माण से आदित्य जुड़े थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। ऐश्वर्या और आदित्य की मां वृंदा राय भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं और फिल्म की सह-लेखक थीं।

‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के बाद फिल्मों से दूर हैं ऐश्वर्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में देखा गया था, जो 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस पीरियड ड्रामा में ऐश्वर्या ने डबल रोल निभाया था।

फिल्म में उनके साथ विक्रम, जयम रवि, कार्थी और तृषा कृष्णन जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिलहाल ऐश्वर्या ने अपने अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस साल वह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी मौजूदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं।

Continue reading on the app

Badshah Divorce: 5 महीने में टूटी बादशाह की दूसरी शादी! Isha Rikhi से तलाक का किया ऐलान

Badshah Divorce: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में अपनी दूसरी शादी से सुर्खियों में आए बादशाह ने अब अपनी पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का फैसला लिया है। कई समय से बादशाह और ईशी रिखी के बीच अलगाव की खबरें सामने आ रही थीं। इसी बीच दोनों ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए  आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है। शादी के महज पांच महीने बाद सामने आई इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

बादशाह और ईशा ने अलग होने का लिया फैसला
दोनों ने 31 अगस्त को अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा बयान साझा करते हुए अपने अलग होने की जानकारी दी। दोनों ने अपने पोस्ट में लिखा- “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुज़ारिश करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।”

Badshah Instagram Story

बेहद निजी तरीके से हुई थी शादी
बादशाह और ईशा रिखी ने हमेशा अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से काफी हद तक दूर रखा। उनकी शादी भी बेहद निजी तरीके से हुई थी। मार्च 2026 में दोनों की शादी की खबर सामने आई थी, जब ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। बताते चलें, ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले बादशाह और ईशा करीब 4 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। हालांकि दोनों ने अपने संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा नहीं की।

ईशा ने जून 2026 में इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पुष्टि की थी। इसके बावजूद दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने से दूरी बनाए रखी।

ईशा की पोस्ट के बाद शुरू हुई थीं रिश्ते में दरार की चर्चाएं
दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें जुलाई में सामने आने लगी थीं। 26 जुलाई को ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी और बादशाह की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने एक ऐसा संदेश लिखा था, जिसने उनके रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

इसके बाद ईशा ने एक और गंभीर पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत संघर्ष, डर और चुप रहने के अनुभव का जिक्र किया था। उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि शायद उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां चल रही हैं।

बादशाह की दूसरी शादी भी हुई खत्म
बादशाह के लिए यह दूसरा वैवाहिक रिश्ता है जिसका अंत हुआ है। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मस्सीह से शादी की थी। दोनों ने 2012 में शादी की थी और जनवरी 2017 में बेटी जेसेमी के माता-पिता बने।

बाद में बादशाह और जैस्मीन अलग हो गए और 2020 में उनका तलाक अंतिम रूप से हो गया। अलग होने के बाद जैस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन चली गईं। दोनों ने अपनी बेटी की परवरिश को लेकर को-पेरेंटिंग जारी रखी है।
 

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर में 6 विकेट, 18 गेंदें खाली… भारत के खिलाफ फ्लॉप पाकिस्तानी बॉलर का हॉन्ग कॉन्ग पर टूटा कहर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी और नशरा संधू की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई. Mon, 07 Sep 2026 23:42:51 +0530

  Videos
See all

What is the AfD and what could their victory mean for Germany and Europe? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:30:16+00:00

TV presenter and 11 others sentenced to death by hanging in drug case. #Egypt #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:23:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers