Responsive Scrollable Menu

Varun Dhawan Daughter: पापा का वैक्स स्टैच्यू देखती रह गईं वरुण धवन की बेटी, फैमिली वेकेशन की Photos Viral

Varun Dhawan Daughter: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक्टर पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं। वरुण अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं और अब तक उन्होंने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।

हालांकि, इस बार उन्होंने फैमिली वेकेशन की कुछ प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें लारा की झलक भी देखने को मिली।

बेटी और पत्नी के साथ मैडम तुस्साद पहुंचे वरुण
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर सिंगापुर ट्रिप की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह नताशा और बेटी लारा के साथ नजर आ रहे हैं। परिवार ने इस दौरान सिंगापुर में स्थित मैडम तुस्साद म्यूजियम का भी दौरा किया, जहां वरुण ने अपनी वैक्स स्टैच्यू के साथ पत्नी और बेटी की मुलाकात कराई।

Varun Dhawan

एक तस्वीर में नन्ही लारा अपने पिता की वैक्स प्रतिमा को बेहद एक्साइटमेंट से देखती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वरुण बेटी को गोद में उठाए दिखाई दे रहे हैं। परिवार ने समुद्र किनारे भी कुछ खुशनुमा पल बिताए।

बेटी की प्राइवेसी का रखते हैं खास ख्याल
वरुण और नताशा ने अपनी बेटी लारा को जन्म से ही मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से काफी हद तक दूर रखा है। वरुण जब भी बेटी के साथ तस्वीर साझा करते हैं, तो अक्सर उसका चेहरा छिपाकर रखते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया और तस्वीरों में लारा की पहचान को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया।

वरुण और नताशा ने 2021 में शादी की थी। फरवरी 2024 में दोनों ने बेटी के माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी।

YRF की हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण?
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन के खाते में आने वाले समय में एक बड़ा प्रोजेक्ट जुड़ने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह YRF की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन ‘रॉकेट बॉयज’ फेम अभय पन्नू करेंगे। फिल्म पर काम इसी साल शुरू होने की उम्मीद है, जबकि इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बताई जा रही है। हालांकि, प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Continue reading on the app

इंसानियत के लिए बंद करिए जंग... SCO में शांति के दूत बने PM मोदी, पुतिन से यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील

PM Modi-Vladimir Putin on Ukraine War: पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने शांति दूत की भूमिका निभाते हुए एक बार फिर से रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत हर कोशिश का समर्थन करता रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर में 6 विकेट, 18 गेंदें खाली… भारत के खिलाफ फ्लॉप पाकिस्तानी बॉलर का हॉन्ग कॉन्ग पर टूटा कहर

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी और नशरा संधू की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 72 रन से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई. Mon, 07 Sep 2026 23:42:51 +0530

  Videos
See all

PM Modi Meeting : प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन घंटे तक चली मंत्रियों की बैठक #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:34:31+00:00

CM Yogi Andhra Pradesh Visit: Nellore में CM योगी का तगड़ा भाषण | Swarna Bharat Trust | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers