Katrina Kaif: फूले गाल, बढ़ा वजन... मां बनने के बाद कैटरीना कैफ को लोगों ने किया ट्रोल, भड़कीं एक्ट्रेस शिवालिका
Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मां बनने के बाद कैटरीना ने सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी काफी कम कर दी है। हाल ही में जब वह लंबे समय बाद पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में नजर आईं, तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके लुक और शरीर को लेकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। कैटरीना की इसी तरह की ट्रोलिंग पर अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने नाराजगी जताई है।
‘यह मदरहुड है, इसे सामान्य समझिए’
शिवालिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैटरीना की ट्रोलिंग वाली पोस्टशेयर करते हुए लोगों को जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा- "क्या हो गया है का क्या मतलब है? ये मदरहुड है! डिलीवरी के बाद रिकवरी कुछ ऐसी ही होती है – इसमें अच्छी और बुरी दोनों बातें होती हैं, जैसे शरीर में सूजन, थकान और बाकी सब कुछ। मां बनने के उस रूप को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना बंद करें जिसका असल में कोई अस्तित्व ही नहीं है।"
अंतिम संस्कार में विक्की के साथ दिखी थीं कैटरीना
कैटरीना हाल ही में 26 अगस्त को पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में नजर आई थीं। दोनों दिवंगत फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। कुकू कोहली का 25 अगस्त को निधन हुआ था।
मां बनने के बाद से कैटरीना ने मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी है। ऐसे में लंबे समय बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
नवंबर 2025 में बनी थीं मां
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। सितंबर 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी।
इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दोनों ने अपने बेटे का स्वागत किया। बच्चे के जन्म के बाद से कैटरीना ने अपना ज्यादा समय परिवार और बेटे की देखभाल को दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे।
SSC MTS Havaldar PET-PST: 24 अगस्त से शुरू होंगे एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट, चेक करें डिटेल
SSC MTS Havaldar PET PST 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आयोग ने PET-PST यानी फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। रिटेन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक फिजिकल टेस्ट का आयोजन 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
24 अगस्त से शुरू होगा PET-PST
SSC MTS और हवलदार भर्ती के रिटेन टेस्ट का रिजल्ट 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। इसमें सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आयोग के शेड्यूल के अनुसार PET-PST 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को उनके निर्धारित सेंटर, तारीख और रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी जानकारी आयोग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
किन उम्मीदवारों को देना होगा फिजिकल टेस्ट?
रिटेन टेस्ट में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार ही हवलदार पद के अगले चरण में शामिल होंगे। PET-PST भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड और आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और समय पर संबंधित केंद्र पर पहुंचना होगा।
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
- PET-PST की तारीख और सेंटर की जानकारी पहले से जांच लें।
- एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का पालन करें।
- आयोग द्वारा निर्धारित जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
- फिजिकल टेस्ट से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- किसी भी अपडेट के लिए केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही मान्य मानें।
भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण
SSC MTS और हवलदार भर्ती में रिटेन परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। PET-PST में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवार भर्ती के आगे के चरणों के लिए पात्र होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







