MPESB Recruitment 2026: पंचायत अधिकारी भर्ती में आए बंपर आवेदन, 2229 पदों के लिए 2.90 लाख अभ्यर्थी; जानें एग्जाम डेट
भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के बीच अब मुकाबला कड़ा होने वाला है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
इस भर्ती के तहत प्रदेश में 2229 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए करीब 2 लाख 90 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यानी आंकड़ों के हिसाब से देखें तो एक पद के लिए औसतन करीब 130 उम्मीदवार मैदान में हैं।
22 सितंबर से होगी परीक्षा
ईएसबी के तय कार्यक्रम के मुताबिक संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्ति के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती में खंड पंचायत अधिकारी, सहायक संपरीक्षक, पंचायत समन्वय अधिकारी समेत अन्य समकक्ष पद शामिल हैं।
परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड
परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। माना जा रहा है कि ईएसबी परीक्षा शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी कर सकता है।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को उसके परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट चेक करते रहें।
एक सीट पर करीब 130 उम्मीदवार
2229 पदों के मुकाबले 2.90 लाख आवेदन आने से भर्ती में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है। सामान्य गणना के आधार पर हर एक पद के लिए करीब 130 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने की दौड़ में हैं।
ऐसे में उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बचे समय का बेहतर इस्तेमाल करने और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र व सिलेबस के आधार पर तैयारी मजबूत करने का मौका है।
बिश्केक में भारत की धाक, SCO घोषणापत्र में माना हर प्रस्ताव, आतंक के खिलाफ बना चक्रव्यूह
एससीओ यानी शंघाई सहयोग संगठन के बिश्केक घोषणा-पत्र में भारत की कई अहम प्राथमिकताओं को जगह मिली है. घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए कहा गया है. भारत ने साफ किया है कि आतंकवाद के किसी भी रूप को सहन नहीं किया जा सकता.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18



