Responsive Scrollable Menu

योगी आदित्यनाथ बोले- राहुल गांधी से देश को कोई अपेक्षा नहीं लेकिन नेता प्रतिपक्ष से है, “मनुस्मृति” पर दी ये सलाह

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सनातन पर पटाक्ष किया है जिसने सियासत को भड़का दिया है, महाराष्ट्र के पुणे में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मनुस्मृति का उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को उनके पिता, पति या पुत्र के अधीन बताया गया है, जो कि शर्मनाक है। महिलाओं की पहचान केवल बेटी, पत्नी या मां तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वे अपने स्वतंत्र अस्तित्व की अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को उनके बयान पर करारा जवाब दिया है।

योगी आदित्यनाथ आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक, ‘अवध केसरी’ राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर ‘भाव समर्पण समारोह’ में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित ‘राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार’ का लोकार्पण किया साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान तथा ‘अवध केसरी स्मारिका’ एवं विशेष आवरण (स्पेशल कवर) का विमोचन किया।

कार्यक्रम में योगी ने रायबरेली, बछरावां व हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्रों में 879 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को DBT के माध्यम से 19 करोड़ रूपी की राशि का अंतरण किया तथा आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति-पत्र एवं चाबी का वितरण किया । वहीं, सपेरा समुदाय एवं अन्य वर्गों के 60 से अधिक आवास विहीन परिवारों को आवासीय पट्टे आवंटित वितरित किए ।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर योगी का पलटवार 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी के बयान पर तीखी टिप्पणी की, योगी ने कहा  मैं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का एक बयान पढ़ रहा था। उन्होंने महाराष्ट्र में कहा कि महिलाएं अब मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आ जाएं, राहुल जी एक राहुल गांधी के रूप में आपसे ये देश बहुत अपेक्षा नहीं करता है लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको भारत के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है,  आपने भारत के संविधान की शपथ ली है उसके बाद भी भारत की परम्परा भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

योगी ने कहा मनु को जानना है तो वेद और पुराण पढ़िए 

योगी ने कहा राहुल गांधी यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं, भारत की सेना जब सीमा पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है तो आप प्रमाण मांगते हैं, आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में आप देश विरोधी तत्वों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं, भगवान राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है,  लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है ये तो देश की जनता 1975 में इमरजेंसी यानि आपातकाल के काले साये के रूप में देख चुकी है, योगी ने कहा यदि आपको मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़िए, सत्पद ब्राह्मण पढ़िए, मस्त्यपुराण पढ़िए आपको सब जानकारी मिल जाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने समझाया रिश्तों का सम्बन्ध 

उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूँ कौन ऐसा व्यक्ति है जिसे जिसके जीवन में माँ, बहन, पत्नी बेटे के किसी न किसी रूप में महिला का संरक्षण ना मिला हो क्या कोई बेटी पिता के बिना है? क्या कोई बहन भाई के बिना है? क्या कोई पत्नी पति के बिना अपने अस्तित्व को मानती है? क्या कोई माँ बेटे के बिना अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है ?यदि मनुस्मृति ने ये बात कही है तो क्या गलत कहा ?

आप भारत की विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं?

योगी ने कहा आपने देखा होगा कि कैसे जंतर-मंतर पर एक बेटी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और बाद में, उस बेटी और उसकी माँ, दोनों ने अपनी बात वापस ले ली और माफ़ी भी माँगी। उसके माता-पिता ने भी माना कि उनकी बेटी ने गलत बात कही थी। आप ‘अर्बन नक्सल’ के हाथों भारत की मौजूदा पीढ़ी का भविष्य क्यों बर्बाद करना चाहते हैं? आप भारत की विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं? आप भारत के भविष्य को खतरे में क्यों डालना चाहते हैं? देश को उम्मीद थी कि आप विपक्ष के एक ज़िम्मेदार नेता के तौर पर सकारात्मक भूमिका निभाएँगे, लेकिन आपने उस भूमिका को पूरी तरह से गँवा दिया और छोड़ दिया। आपने अपनी ज़िम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया है। और ठीक इसीलिए, जहाँ अमेठी और रायबरेली ने इस परिवार का बोझ उठाया, वहीं इस परिवार ने लगातार इस इलाके के लिए पहचान का संकट भी पैदा किया।

 

Continue reading on the app

UGC NET Re-Exam City Slip 2026: 3 विषयों की सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, 9-10 सितंबर को री-एग्जाम; जानें अपडेट

यूजीसी नेट जून 2026 की रद्द की गई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने जा रही है। परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को होगी और इससे पहले उम्मीदवारों के लिए Exam City Intimation Slip जारी की जाएगी।

सिटी स्लिप में अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी मिलेगी। इससे दूसरे शहर में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर सकेंगे। ध्यान रखें कि सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

9 और 10 सितंबर को होगी UGC NET री-एग्जाम
NTA के शेड्यूल के मुताबिक, UGC NET री-एग्जाम दो दिनों में आयोजित किया जाएगा।
9 सितंबर: पहली शिफ्ट में अंग्रेजी और दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स विषय की परीक्षा होगी।
10 सितंबर: सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

क्यों रद्द हुई थी इन तीन विषयों की परीक्षा?
UGC NET जून 2026 की परीक्षा के दौरान अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के प्रश्नपत्र से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों और संबंधित परिस्थितियों की समीक्षा के बाद इन विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

अब NTA इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित कर रहा है। री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे UGC NET City Slip

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest News सेक्शन में जाएं।
  • यहां Advance City Intimation of UGC-NET June 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया Security Pin भरें।
  • सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर लें।

कब जारी होगा UGC NET री-एग्जाम एडमिट कार्ड?
NTA आमतौर पर परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। उपलब्ध कार्यक्रम को देखते हुए UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में 5 या 6 सितंबर के आसपास एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जा सकता है।

हालांकि, एडमिट कार्ड की वास्तविक तारीख की आधिकारिक घोषणा NTA की ओर से ही की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार किसी अनुमान के बजाय आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट को ही अंतिम मानें।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि City Intimation Slip में मुख्य रूप से परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। वहीं एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश शामिल होते हैं।

इसलिए सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार भी करना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए वैध एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Continue reading on the app

  Sports

₹70,00,00,000... सचिन तेंदुलकर ने खरीदी करोड़ो की जमीन, इस हिलस्टेशन पर बनाएंगे दूसरा आलीशान घर!

Sachin Tendulkar 70 crore land investment: महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश किया है. मुंबई के पास स्थित लोनावला में उन्होंने करीब 70 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक सचिन ने कुल 3.86 एकड़ जमीन का सौदा किया है. Mon, 7 Sep 2026 19:13:09 +0530

  Videos
See all

Breaking News: NASA ने ISRO को न्योता दिया, America चांद पर लौटने की तैयारी कर रहा है | Moon Mission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:36:15+00:00

Delhi: PG में रहने वाले छात्रों ने बताया अपना दर्द #aajtak #shorts #delhibuildingcollapse #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:38:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers