Responsive Scrollable Menu

Promotion : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 30 सूबेदार को पदोन्नत किया, बनाया रक्षित निरीक्षक, आदेश जारी

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में यातायात को नियंत्रित करने में महत्वपूण भूमिका निभा रहे 30 सूबेदारों/कार्यवाहक रक्षित निरिक्षकों को रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की तोहफा दिया है, शासन ने इनके आदेश जारी कर दिए हैं, पीएचक्यू ने ये फैसला विभागीय समिति की अनुशंसा पर लिया है।

पुलिस मुख्यालय ने आदेश में कहा कि जुलाई में सूबेदार/कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक से रक्षित निरीक्षक के पद पर कुल 169 लोक सेवकों को पदोन्नत किया गया था। इस आदेश के बाद विभागीय पदोन्नति समिति दवारा रिव्यू डीपीसी आयोजित कर प्रतिवेदन प्रेषित किया। जिसके आधार पर रक्षित निरीक्षक के रिक्त पदों पर इन लोकसेवकों को वरिष्ठता सूची क्रमांक के अनुसार उनकी पदस्थापना वाली जगह ही वेतनमान 9300-34800+4200 (पे-मेट्रिक्स लेवल-10) में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है।

इकाई प्रमुख को इन निर्देशों का करना होगा पालन 

  • पीएचक्यू ने आदेश में कहा कि यदि पदोन्नत किया गया कर्मचारी निलंबित हो या उसके विरुदध कोई विभागीय जांच हेतु आरोप पत्र जारी कर दिया गया हो या उस पर किसी आपराधिक आरोप के आधार पर न्यायालय में प्रकरण प्रचलन में हो तो उन्हें पदोन्नति पर कार्यमुक्त न करते हुए इस कार्यालय को जानकारी दें, यदि इसके बाद भी उसे पदोन्नति पर कार्यमुक्त किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी।
  • यदि लोक सेवक पर यदि कोई ऐसा दण्ड प्रभावशील हो जो उन्हें पदोन्नति नियम “2025” के तहत अयोग्य ठहराता हो तो उन्हें  पदोन्नति पर कार्यमुक्त न करते हुए इस कार्यालय को जानकारी दें इसके बाद भी उसे पदोन्नति पर कार्यमुक्त किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी।
  • जिस सूबेदार/कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक ने मूलभूत प्रशिक्षण उत्तीर्ण न किया हो उन्हें पदोन्नति पर कार्यमुक्त न करते हुए इस कार्यालय को जानकारी दें , इसके उपरांत भी उसे पदोन्नति पर कार्यमुक्त किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी।
  • पुलिस मुख्यालय ने कहा ये सभी पदोन्नतियां सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/ 2016 तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय दवारा भविष्य में पारित किए जाने वाले आदेश के अध्यधीन होंगी।
  • पदोन्नत शासकीय सेवकों को वेतन निर्धारण के लिए मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम 13 अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।

पुलिस मुख्यालय का आदेश 

Continue reading on the app

PHOTO : कौन है Rashmika Mandanna की छोटी बहन, जो दिखती है एक्ट्रेस से भी क्यूट

 

Rashmika Mandanna फिल्म पुष्पा के बाद नेशनल क्रश के नाम से फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, उनकी फैन फॉलोइंग केवल दक्षिण भारत में नहीं बल्कि पूरे देश में हैं, वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है, उनका मासूम सा चेहरा और उनकी चुलबुली अदाएं देख फैंस अपना दिल हार बैठते हैं और उनकी स्माइल से लेकर हर लुक की फैंस तारीफ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना की छोटी बहन उनसे भी ज्यादा क्यूट हैं।

ये है रश्मिका मंदाना की छोटी बहन शिमोन मंदाना है, जो उनसे करीब 17 साल छोटी हैं। 9 साल की शिमोन और रश्मिका मंदाना के बीच उम्र का लंबा गैप है। शिमोन घर में हर किसी की लाडली हैं जैसा कि रश्मिका की शेयर की गई तस्वीरों में देखने को मिलता है।

रश्मिका अक्सर अपनी बहन के साथ क्यूटनेस और प्यार भरे फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वे अपनी छोटी बहन के बेहद करीब भी हैं और जब भी मौका मिलता है दोनों सोशल मीडिया पर अपनी साथ में बिताए पल शेयर करने से नहीं चूकती।

इस फोटो में डॉगी, रश्मिका और शिमोन की मस्ती और बहुत अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। अपनी बहन के साथ रश्मिका तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

रश्मिका अक्सर अपनी क्यूट सिस्टर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। इस तस्वीर में भी रश्मिका अपनी छोटी बहन और मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं।

 

शिमोन और रश्मिका के बीच भले ही उम्र का बड़ा फासला है, लेकिन एक्ट्रेस अपनी बहन के बेहद करीब हैं और उन्हें बड़ा ही दुलार करती हैं। जब भी रश्मिका अपनी क्यूट सिस्टर के साथ फोटो शेयर करती है, तो फैंस भी उसे बेहद पंसद करते है।

 

Continue reading on the app

  Sports

Prabhsimran Singh Fifty: 6 छक्के के साथ प्रभसिमरन सिंह ने मचाई तहाबी, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में गेंदबाजों के लिए बने काल

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह अपनी तूफानी बैटिंग से कहर बरपा रहे हैं. प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट के 11वें मैच में जालंधर वारियर्स के लिए लुधियाना लायंस के खिलाफ 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 39 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए. Sat, 5 Sep 2026 08:50:59 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath ने इस अंदाज में मनाई Janmashtami, कान्हा बने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:05:11+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | Kaushambi Blast | CM Yogi | Akhilesh Yadav |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers