Responsive Scrollable Menu

हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में बेंगलुरु में दर्ज हुई FIR:उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मैदान में हवन-पूजन हुआ था

बेंगलुरु की विधानसभा पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आरोपियों के नाम उत्तराखंड राज्य भाजपा सदस्य और अन्य के रूप में दर्ज हैं। कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की शिकायत के बाद शुक्रवार को विधानसभा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। क्या है पूरा मामला? 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने मैदान में हवन-यज्ञ कर मंच का शुद्धिकरण किया था। कांग्रेस ने इसे जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए विरोध किया था। राहुल गांधी ने की थी FIR दर्ज करवाने की मांग इसके बाद राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने शुद्धीकरण को छुआछूत का मामला बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की मांग की थी। हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। खड़गे ने कहा था कि अगर मोदी दलित होते और उनके साथ ऐसा होता तो क्या वे तब भी ऐसे ही चुप रहते। खड़गे ने जेपी नड्डा को भी लिखा था पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दिए आश्वासन के बावजूद शुद्धिकरण घटना पर एफआईआर दर्ज नहीं होने पर उन्हें पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने सवाल उठाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने को कहा है। खड़गे ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक देना जरूरी है। उनके मुताबिक, इस मामले में उनका रोष केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है, जिससे समाज का एक बड़ा तबका प्रभावित होता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… 7 सितंबर को सीएम आवास घेरेगी कांग्रेस:हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर उत्तराखंड की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। कांग्रेस ने अब विरोध को अगले चरण में ले जाने का ऐलान किया है। पार्टी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी में है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: ICC का बड़ा प्लान! अब ट्राई-सीरीज में भी भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ ICC और ACC इवेंट्स में भी भिड़ती हैं. लेकिन अब आईसीसी एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है, जिससे दोनों टीमों के बीच ज्यादा मैच देखने को मिल सकते हैं. Sun, 06 Sep 2026 21:16:43 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: डिबेट में निजी टिप्पणी कर रहे कांग्रेस प्रवक्ता को Shivam Tyagi ने कुछ यूं किया मौन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:09:18+00:00

Delhi Building Collapse News |हादसे के वक्त मौजूद छात्रों ने क्या देखा? Ground Report |Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T16:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers