फॉक्सवैगन में 50,000 कर्मचारियों की छंटनी होगी:कंपनी का 'फ्यूचर प्लान' मंजूर; शेयर में 7.9% की तेजी, यूनियन से टला बड़ा टकराव
यूरोप की सबसे बड़ी कार कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने खर्च घटाने और बिजनेस सुधारने के नए प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दुनिया भर में 50,000 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। यह कटौती पहले से निकाली जा रही 50,000 नौकरियों के अलावा होगी। इस बड़े ऐलान के बाद फ्रैंकफर्ट शेयर बाजार में फॉक्सवैगन के शेयर्स में 7.9% की जोरदार तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को संभावित अभूतपूर्व संकट से राहत मिलती दिखी। यूनियनों और सरकार के बीच बनी सहमति इस समझौते से फॉक्सवैगन मैनेजमेंट का अपनी कर्मचारी यूनियनों और दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक 'लोअर सेक्सनी' राज्य सरकार के साथ होने वाला बड़ा विवाद टल गया है। इससे पहले विरोध के बावजूद मैनेजमेंट जबरदस्ती इस प्लान को लागू करने के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की तैयारी में था। कंपनी का ढांचा सरल होगा, बोर्ड का दखल घटेगा नए फैसले से फॉक्सवैगन का कामकाज आसान हो जाएगा और बड़े फैसलों में बोर्ड का दखल कम होगा, जहां फिलहाल यूनियनों और सरकार का दबदबा था। इसके अलावा, पैसेंजर कार और पार्ट्स बिजनेस को अलग कंपनी बनाने का पुराना प्लान भी अब रद्द कर दिया गया है। CEO ओलिवर बोले- यह भविष्य के लिए मजबूत संकेत कंपनी के CEO ओलिवर ब्लूमे ने एक बयान में कहा कि यह फॉक्सवैगन ग्रुप के भविष्य के लिए एक मजबूत संकेत है। हम अपने पूरे वर्कफोर्स, अपने पार्टनर्स और दुनियाभर में इंडस्ट्रियल जॉब्स की जिम्मेदारी ले रहे हैं। कंपनी प्रबंधन को इस समझौते से अपने विशाल नेटवर्क को रीस्ट्रक्चर करने का अधिकार मिल गया है। 50,000 और नौकरियां क्यों खत्म की जा रही हैं? कंपनी का कहना है कि लगातार हो रहे नुकसान के कारण कर्मचारियों की संख्या घटाना जरूरी हो गया था। फॉक्सवैगन दो बड़े देशों में मुश्किलों से जूझ रही है- अमेरिका में गाड़ियों पर इंपोर्ट टैरिफ लग रहा है और चीन के बाजार में बिक्री काफी घट गई है, जो कभी कंपनी की कमाई का मुख्य जरिया था। हालांकि, ये नई छंटनियां कब होंगी और किस देश या विभाग से कितने लोग निकाले जाएंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। जर्मन प्लांट्स का भविष्य: अगले 10 महीने बेहद अहम ऑटो एक्सपर्ट फर्डिनेंड डुडेनहोफर के मुताबिक, अगले 10 महीने काफी नाजुक रहेंगे, क्योंकि फॉक्सवैगन अपने जर्मनी स्थित 4 बड़े प्लांट्स एम्डेन, ज्विकाउ, नेकरसुलम और हनोवर के भविष्य पर फैसला करेगी।
Mahabharat: गन्ना और जाट..फंस गया UP Election 2027! | CM Yogi Vs Akhilesh | Jayant Chaudhary
Mahabharat: गन्ना और जाट..फंस गया UP Election 2027! | CM Yogi Vs Akhilesh | Jayant Chaudhary | Latest News उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) से पहले पश्चिमी यूपी की सियासी जमीन पर सबसे बड़ा घमासान छिड़ चुका है! जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) और एनडीए गठबंधन का नया 'G-J' फॉर्मूला यानी गन्ना (Sugarcane) और जाट (Jat) क्या समाजवादी पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेरने जा रहा है? 'G से गन्ना और J से जाट, वेस्ट यूपी में सपा साफ?' - इस तीखे राजनीतिक सवाल पर आज रिपब्लिक भारत के 'महाभारत' में सबसे बड़ी और तीखी बहस। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पीडीए (PDA) चक्रव्यूह को भेदने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और जयंत चौधरी ने क्या नई बिसात बिछा दी है? #MahabharatLIVE #UPElection2027 #CMYogi #AkhileshYadav #JayantChaudhary #WesternUP #JatPolitics #GannaKisan #SugarcanePolitics #YogiVsAkhilesh #SamajwadiParty #BJP #RLD #RepublicBharat #RBharat #HindiNews #LiveDebate #NationalDebate #UPPolitics #BreakingNews #PoliticalFaceoff #MegaDebate #Elections2027 #BrajBhoomi #KisanAndolan #PDAPolitics #PoliticalWar #ChaudharyCharanSingh #Rashtravad #HighVoltageDebate #NewsHour #LucknowNews #UPNews #DebateLive ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat









