Responsive Scrollable Menu

गिलेस्पी बोले-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे फैसले बदल रहा, जैसे पैंट:पूर्व कोच ने कहा- सलमान कैप्टन थे, अब बाहर; खिलाड़ियों में डर दिख रहा

पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलों के कारण खिलाड़ी डर के माहौल में खेलते दिख रहे हैं। गिलेस्पी ने कहा- 'पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया। टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चयनकर्ता रोज पैंट बदलने की तरह अपने फैसले बदल रहे हैं।' पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच हारने के बाद 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। इनमें पहले मैच के कप्तान सलमान आगा भी शामिल थे। साथ ही हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था। गिलेस्पी बोले- खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा गिलेस्पी ने कहा- ‘मुझे खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है। यह इन खिलाड़ियों की रोजी-रोटी है। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि वे डर के माहौल में खेल रहे हैं।’ उन्होंने सलमान अली आगा का उदाहरण देते हुए कहा- ‘सलमान पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी करते हैं। इसके बाद दूसरे टेस्ट में टीम से बाहर हो जाते हैं और तीसरे टेस्ट से पहले घर भेज दिए जाते हैं। यह कैसे काम करता है?’ गिलेस्पी ने कहा- मैदान के बाहर स्थिरता जरूरी गिलेस्पी ने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलें टीम को मैदान पर स्थिरता हासिल करने से रोक रहे हैं। उनके मुताबिक- अगर आप मैदान पर स्थिरता चाहते हैं तो मैदान के बाहर भी स्थिरता होनी चाहिए। यह बोर्ड, चयन और कोचिंग के स्तर पर भी जरूरी है।” सरफराज अहमद ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कप्तान के तौर पर जीत दिलाई थी। उन्हें इस साल अप्रैल में पाकिस्तान का हेड कोच बनाया गया था। आकिब जावेद ने गिलेस्पी के स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया था पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट आकिब जावेद ने टेस्ट क्रिकेट में टीम की मौजूदा स्थिति के लिए गिलेस्पी की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया था। पाकिस्तान ने अगस्त 2024 से अपनी पिछली 8 टेस्ट सीरीज में से सिर्फ 1 जीती है। इस दौरान गिलेस्पी के कोच रहते इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की सीरीज जीत भी शामिल है। पाकिस्तान के पास पिछले 3 साल में 6 टेस्ट कोच रहे हैं। गिलेस्पी ने कहा, “यह साफ है कि उनके पास चयन की कोई रणनीति नहीं है, खासकर आकिब जावेद के नेतृत्व में। वे रोज पैंट बदलने की तरह अपना मन बदलते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “जिन खिलाड़ियों को टीम से हटाया गया, उन्हें इसकी जानकारी परिवार और दोस्तों या मीडिया के जरिए मिली। यह कितना बेइज्जत करने वाला है?” गिलेस्पी ने कहा कि वह अब भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा, “वहां की प्रतिभा दुनिया में कहीं भी मौजूद प्रतिभा जितनी अच्छी है। इन खिलाड़ियों को मैदान के बाहर सिर्फ समर्थन की जरूरत है।” रिजवान, इमाम, सलमान सहित 7 खिलाड़ी बाहर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका, सईम-फजल की वापसी टेस्ट टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। इनके अलावा सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।

Continue reading on the app

IMDb रेटिंग में 'दंगल' की बाप हैं ये 7 फिल्में, सब पर भारी पड़ा 1 साउथ स्टार, तीसरी का 60 साल बाद भी दबदबा

Highest Rated Indian Movies on IMDb : 'दंगल' सबसे ज्यादा कमाई करने भारतीय फिल्म है, जिसकी कहानी को दुनिया भर में सराहा गया. लगभग 2200 करोड़ कमाने वाली फिल्म को आईएमडीबी ने शानदार 8.3 रेटिंग दी है, मगर ऐसी 7 भारतीय फिल्में हैं, जो रेटिंग के मामले में 'दंगल' की बाप हैं. साउथ स्टार की एक फिल्म की रेटिंग सबसे ज्यादा है. दूसरी ओर, वहीदा रहमान की 60 साल पुरानी फिल्म का दबदबा आज भी कायम है.

Continue reading on the app

  Sports

Kris Srikkanth ने की भविष्यवाणी: Vaibhav Sooryavanshi करेगा World Cricket पर राज!

भारत के पूर्व ओपनर क्रिस श्रीकांत ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा है कि उनमें वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा नाम बनने की क्षमता है। श्रीकांत का मानना ​​है कि इस युवा खिलाड़ी में तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने का दम है और वे आगे चलकर इस खेल पर राज करेंगे। सिर्फ 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने क्रिकेट में शानदार सफर तय किया है। हाल ही में, 15 साल और 157 दिन की उम्र में, उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया और 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान


नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट ज़ोन की दिलीप ट्रॉफी 2026 क्वार्टर फाइनल जीत में बल्ले से कोई खास कमाल न दिखा पाने के बाद, इस 15 साल के खिलाड़ी ने सेंट्रल ज़ोन के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में ज़बरदस्त वापसी की। सूर्यवंशी ने पहली पारी में 81 गेंदों पर शानदार 92 रन बनाए और फिर आखिरी पारी में अहम 40 रन बनाकर ईस्ट ज़ोन को चार विकेट से जीत दिलाने और फ़ाइनल में जगह पक्की करने में मदद की।

अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए, श्रीकांत ने सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तारीफ़ की और उन्हें एक संभावित सुपरस्टार बताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सही तरीके से तैयार किया जाए, तो वे वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक बहुत अहम खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत शानदार खेल रहा है। उसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए, कभी भी हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। अगर उसे सही ढंग से तैयार किया जाए, तो वह भविष्य का सुपरस्टार बनेगा। वह टेस्ट क्रिकेट को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाएगा। उसी की वजह से सबने दिलीप ट्रॉफी देखी। यहाँ तक कि मेरी पत्नी भी उसे देखने के लिए मैच देख रही हैं। आगे चलकर वह वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ी संपत्ति साबित होगा।
 

इसे भी पढ़ें: England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी


श्रीकांत ने सूर्यवंशी के सबसे ऊंचे स्तर पर सफल होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी में सभी फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत है और रेड-बॉल क्रिकेट में गेंदबाजों के खिलाफ उसके निडर स्ट्रोक-प्ले की तारीफ की।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 05 Sep 2026 13:59:00 +0530

  Videos
See all

DM ऑफिस परिसर में बना दी थी मस्जिद, अब योगी सत्ता में हुआ उस जगह का बुलडोजर से सामना | Saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:43:04+00:00

Singer Sunil Lodhi Exclusive : सबकी जुबान पर एक ही गाना ..'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान ' #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:42:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers