दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया, इस मामले में लगे आरोप
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के केस में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को पकड़ा लिया है. यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद सामने आई. इसमें आरोपी ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने बात कथित पर कबूल की थी.
दरअसल, घटना 23 जून 2026 की है. जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी था. शिकायतकर्ता संजय कुमार अपनी 14 वर्षीय बेटी के संग प्रदर्शन में शामिल होने आए. शाम करीब 5:30 बजे जब वह अपने फोन से वीडियो बना रहे थे, तब एक युवक से उनका विवाद आरंभ हो गया. आरोप है कि 2-3 युवकों ने संजय को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. उस पर लोहे के ठोस चीज से उसके सिर पर वार हुआ. मारपीट के बाद संजय को इलाज के लिए RML अस्पताल में एडमिट कराया गया. यहां पर मेडिकल रिपोर्ट में उनके सिर पर दो कटे हुए घाव दर्ज किए गए.
नेपाल आपदा का 10वां दिन: काठमांडू के अस्पतालों के बाहर लगी अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की कतारें
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और आपदा के 10 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,250 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 5,000 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं. प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सीमावर्ती रसूवा और आसपास के इलाकों में सड़कें और बुनियादी ढांचा पूरी तरह तबाह होने के कारण बचाव कार्यों में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. काठमांडू के टीचिंग हॉस्पिटल में स्थिति बेहद भावुक और हृदयविदारक है. देश-विदेश से पहुंचे लोग अस्पताल की दीवारों पर अपने लापता परिजनों के पोस्टर, फोटो, संपर्क नंबर और अंतिम लोकेशन की जानकारी चस्पां कर रहे हैं। परिजनों को उम्मीद है कि शायद कोई उनकी तस्वीर देखकर उनके अपनों का सुराग दे सके. आपदा की तीव्रता के कारण बरामद शवों की स्थिति बेहद विकृत है, जिसके चलते पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए (DNA) परीक्षण का सहारा लिया जा रहा है. रसूवा बॉर्डर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन और मलबे के कारण स्थानीय प्रशासन को राहत एवं खोज अभियान चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





