Karishma Tanna ने बेटे का नाम रखा Ved, जन्माष्टमी पर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी
टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। पति वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के कुछ दिनों बाद अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है।
करिश्मा तन्ना ने इसके लिए जन्माष्टमी 2026 का खास दिन चुना। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेटे का नाम बताया और उसके खूबसूरत मतलब के बारे में भी जानकारी दी।
क्या है करिश्मा तन्ना के बेटे का नाम?
करिश्मा तन्ना ने शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम वेद तन्ना बंगेरा (Ved Tanna Bangera) रखा गया है।
एक्ट्रेस ने बताया कि यह नाम संस्कृत मूल का है। 'वेद' का मतलब पवित्र ज्ञान, बुद्धि और प्रकाश से जुड़ा है। करिश्मा ने अपने बेटे का नाम भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से जोड़ते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की।
इसे भी पढ़ें: चाय के कप से ऑक्टोपस तक... Bigg Boss 20 का घर बना 'अजीबोगरीब सपनों की दुनिया', देखें क्या है खास
जन्माष्टमी पर बेटे के नाम का किया खुलासा
करिश्मा तन्ना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कान्हा के आशीर्वाद से वह अपने छोटे से चमत्कार का नाम फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वेद नाम का अर्थ पवित्र ज्ञान, बुद्धि और प्रकाश है। पोस्ट के आखिर में करिश्मा और वरुण ने अपने बेटे के लिए प्यार जाहिर किया।
करिश्मा की इस पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने कपल को जमकर बधाइयां दीं। सोशल मीडिया पर भी उनके बेटे के नाम की चर्चा हो रही है।
इसे भी पढ़ें: जिस पर किया भरोसा, वही निकली ट्रेटर! Krystal Dsouza-Rida Tharana ने ऐसे पलट दिया The Traitors 2 का पूरा गेम
गुरु पूर्णिमा पर हुआ था बेटे का जन्म
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने इसी साल गुरु पूर्णिमा के दिन अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने 29 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ 'It's a boy' लिखकर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। करिश्मा ने बताया था कि उनका बेटा 29 जुलाई 2026 को इस दुनिया में आया।
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा था कि गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन उनके जीवन में सबसे बड़ी खुशी आई है और उन्होंने अपने नन्हे बेटे का दुनिया में स्वागत किया है।
चाय के कप से ऑक्टोपस तक... Bigg Boss 20 का घर बना 'अजीबोगरीब सपनों की दुनिया', देखें क्या है खास
बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही अपने नए और अनोखे घर को लेकर चर्चा में आ गया है। हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में ड्रामा और एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिलेगा, लेकिन सीजन 20 का घर पहले से कहीं ज्यादा रंगीन, अजीबोगरीब और दिलचस्प बनाया गया है।
सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे और इस बार शो को पहले से बड़ा और ग्रैंड बनाने की तैयारी है। घर को एक ऐसे सपनों की दुनिया जैसा लुक दिया गया है, जहां रोजमर्रा की चीजों को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया है। घर के फर्नीचर से लेकर अलग-अलग इंस्टॉलेशन तक, हर कोने में कुछ ऐसा है जिसे देखकर आप एक बार जरूर रुकेंगे।
डुअलिटी थीम पर तैयार किया गया बिग बॉस 20 का घर
इस बार बिग बॉस के घर की सबसे खास बात इसकी 'डुअलिटी' थीम है। डिजाइन में ऐसी चीजों को एक साथ रखा गया है, जिनका आमतौर पर एक-दूसरे से कोई मेल नहीं होता। रोजमर्रा की चीजों को नए और अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है। घर का रंग-बिरंगा और मॉडर्न लुक इसे काफी यूथफुल बनाता है। वहीं, जगह-जगह लगाए गए अजीबोगरीब इंस्टॉलेशन घर को बाकी सीजन से अलग बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा
सोफे पर 'पानी डालता' नजर आएगा विशाल चाय का कप
बिग बॉस 20 के घर में सबसे पहले ध्यान खींचने वाली चीजों में एक विशाल चाय का कप (Giant Teapot) शामिल है। इस चाय के कप की टोंटी से ऐसा लगता है जैसे चाय सीधे सोफे पर गिर रही हो। एक साधारण किचन आइटम को फर्नीचर का हिस्सा बनाकर डिजाइनरों ने घर में एक अलग ही ट्विस्ट दिया है।
शतरंज के मोहरों को पकड़ेगा विशाल ऑक्टोपस
घर में एक विशाल ऑक्टोपस भी बनाया गया है, जिसके टेंटेकल्स में शतरंज के मोहरे नजर आते हैं। यह डिजाइन काफी दिलचस्प है, क्योंकि इसमें समुद्र की अनिश्चितता और शतरंज के सोच-समझकर खेले जाने वाले खेल को एक साथ दिखाया गया है। यह कॉन्सेप्ट बिग बॉस के गेम से भी काफी मेल खाता है, जहां हर कंटेस्टेंट को हर कदम सोच-समझकर उठाना पड़ता है। घर में दोस्ती, दुश्मनी, गठबंधन और रणनीति कब बदल जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता।
हॉट एयर बैलून बना बैठने की जगह
बिग बॉस 20 के घर में एक हॉट एयर बैलून को भी अलग अंदाज में इस्तेमाल किया गया है। आमतौर पर हॉट एयर बैलून को उड़ान और नई जगहों की खोज से जोड़ा जाता है, लेकिन यहां इसे बैठने की आरामदायक जगह में बदल दिया गया है। इसके अलावा फूलों वाला एक अनोखा नल भी घर की खूबसूरती बढ़ाता है। साधारण नल से निकलते फूल ने नेचर और मॉडर्न डिजाइन का अनोखा मेल तैयार किया है।
हर तरफ नजर आएंगी आंखें, क्या है इसका मतलब?
बिग बॉस के घर में जगह-जगह आंखों के डिजाइन भी देखने को मिलेंगे। इनका कनेक्शन सीधे शो की उस खासियत से है, जिसमें कंटेस्टेंट्स पर हर वक्त नजर रखी जाती है। घर में होने वाली हर बातचीत, हर हरकत और हर रिएक्शन कैमरे की नजर में रहता है। ऐसे में आंखों का डिजाइन दर्शकों को लगातार यह याद दिलाएगा कि बिग बॉस के घर में कोई भी चीज कैमरों से छिपी नहीं रहती।
रूम नंबर 20 में छिपा है बड़ा राज
इस बार घर का रूम नंबर 20 भी खास है। फिलहाल इस कमरे को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया है और इसे दर्शकों के सामने पूरी तरह से रिवील नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस कमरे का सरप्राइज शो आगे बढ़ने के साथ सामने आएगा। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के घर में कदम रखने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि रूम नंबर 20 में आखिर क्या खास रखा गया है।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में एंट्री ले सकते हैं मशहूर YouTuber Nitish Rajput, जानें कौन हैं सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले यह कंटेंट क्रिएट
आर्ट डायरेक्टर ने बताया घर के डिजाइन का आइडिया
बिग बॉस Hindi सीजन 20 की आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने घर के डिजाइन के पीछे की सोच के बारे में बताया। उनके मुताबिक, इस बार कोशिश ऐसी दुनिया बनाने की थी जो दर्शकों की सोच और चीजों को देखने के तरीके को चुनौती दे। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की पहचान वाली चीजों को नए तरीके से पेश किया गया है। इसी वजह से चाय का कप सोफा बन गया, ऑक्टोपस शतरंज खेलने वाला नजर आया और हॉट एयर बैलून को लोगों के बैठने की जगह में बदल दिया गया।
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स में कुशाल तंवर (गुल्लू), काजी तौकीर, अरिश्फा खान, युंग डीएसए (येडा युंग), उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, खुशी दुबे, कनिका मान, फैसल खान, माही विज, अमन गांधी, गीता बसरा, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, मैरी कॉम, रिया अहिर, लव गिल, रिती तिवारी और नितीश राजपूत जैसे नामों की चर्चा है।
हालांकि, इन सभी नामों को कन्फर्म कंटेस्टेंट मानना अभी सही नहीं होगा। शो के प्रीमियर के करीब या आधिकारिक घोषणा के बाद ही कंटेस्टेंट्स की सही तस्वीर साफ होगी।
कब शुरू होगा बिग बॉस 20?
बिग बॉस सीजन 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शो जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। अब देखना होगा कि इस बार सलमान खान की होस्टिंग और घर की अनोखी थीम के साथ बिग बॉस 20 दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







