Stock Market Rise: 4 दिन बाद बाजार ग्रीन, जन्माष्टमी पर सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा; फिर भी निवेशकों के ₹40894 करोड़ साफ
Stock Market Rise: दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 730 अंक तक और निफ्टी 132 अंक तक चढ़ा था। मार्केट बंद होने पर NSE पर SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, टाटा स्टील, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ट्रेंट टॉप गेनर रहे
Bigg Boss 20 House: शार्क पूल से लेकर मिस्ट्री Room No. 20 तक, बिग बॉस का घर देख उड़ जाएंगे होश! तस्वीरें आईं सामने
Bigg Boss 20 House: सलमान खान का मच अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' बस कुछ ही पलों में शुरू होने जा रहा है। इससे पहले शो के नए घर की झलक सामने आ गई है। इस बार मेकर्स ने घर को एक अलग और रहस्यमयी अंदाज में डिजाइन किया है। पूरा घर ‘डुअलिटी’ यानी दोहरेपन की थीम पर तैयार किया गया है, जहां कई ऐसी चीजें नजर आ रही हैं जो पहली नजर में सामान्य लगती हैं, लेकिन गौर से देखने पर उनका अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई देता है।
रंग-बिरंगे डिजाइन, अनोखे इंस्टॉलेशन और कल्पना से भरे एलिमेंट्स इस बार के घर को पहले से काफी अलग बनाते हैं। घर का हर कोना दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को कुछ नया देखने का मौका देगा।
शार्क थीम वाला पूल बनेगा खास आकर्षण
बिग बॉस 20 के घर में इस बार शार्क थीम वाला पूल खास आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। पूल एरिया को इस तरह तैयार किया गया है कि यह घर की रहस्यमयी और थोड़ी फैंटेसी वाली थीम के साथ पूरी तरह मेल खाता है।
घर की डिजाइन में समुद्र और अन्य काल्पनिक तत्वों की झलक भी देखने को मिलती है, जो इसे आम रियलिटी शो के सेट से काफी अलग लुक देती है।
जाइंट टी-पॉट से लेकर काउच तक, हर जगह दिखेगा ट्विस्ट
घर की सबसे दिलचस्प चीजों में एक विशालकाय चाय की केतली भी शामिल है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऐसा लगे जैसे केतली से चाय सीधे सोफे पर जा रही हो। एक सामान्य किचन आइटम को इस तरह फर्नीचर का हिस्सा बनाना घर की क्रिएटिव थीम को दर्शाता है।
वहीं, एक विशाल ऑक्टोपस की आकृति भी घर की सजावट का हिस्सा है। इसके टेंटेकल्स में शतरंज की गोटियां दिखाई देती हैं। इसके जरिए समुद्र की अनिश्चितता और शतरंज की रणनीति को एक साथ जोड़ने की कोशिश की गई है।
हॉट-एयर बलून भी बना बैठने की जगह
घर में एक हॉट-एयर बैलून को भी खास तरीके से इस्तेमाल किया गया है। उड़ान और आजादी का प्रतीक माने जाने वाला यह बैलून यहां एक आरामदायक सीटिंग एरिया के रूप में नजर आएगा।
इसके अलावा एक अनोखा नल भी घर की खूबसूरती बढ़ा रहा है, जिसमें पानी की जगह फूल निकलते हुए दिखाई देते हैं। यह डिजाइन घर में प्रकृति और कल्पना का एक अनोखा मेल पेश करता है।
घर के हर कोने में नजरें रखेंगी नजर
बिग बस के घर में ‘नजर’ का कॉन्सेप्ट हमेशा खास रहा है और इस बार इसे और दिलचस्प बनाया गया है। घर के अलग-अलग हिस्सों में आंखों के डिजाइन नजर आ रहे हैं।
यह डिजाइन शो की उस पहचान को दर्शाता है कि घर के अंदर होने वाली कोई भी गतिविधि कैमरों और बिग बस की नजर से छिपी नहीं रहती। इस तरह घर की सजावट भी शो की कहानी और कॉन्सेप्ट का हिस्सा बन गई है।
Room No. 20 में छिपा है बड़ा सरप्राइज
इस बार घर में रूम नं. 20 भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कमरे को खास तौर पर एक रहस्य के रूप में पेश किया गया है। फिलहाल इसके अंदर क्या है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
मेकर्स ने रूम नं. 20 को ऐसा रखा है कि सीजन शुरू होने के साथ ही दर्शकों को इसके राज का पता चलेगा। ऐसे में यह कमरा शो के दौरान किसी बड़े ट्विस्ट या सरप्राइज का हिस्सा बन सकता है।
6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20
बिग बॉस सीजन 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो को दर्शक JioHotstar पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi





