Jaipur Tiger Attack Case: जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर के हमले से महिला सफाईकर्मी की मौत का मामला. इसमें सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी की रिपोर्ट से गंभीर लापरवाही उजागर हुई है.
Ranchi fraud case: घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. मामले में आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोनों संदिग्धों की पहचान हो सके.
Duleep trophy: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करके अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। दूसरे दिन ईस्ट जोन ने 708 रन का बड़ा स्कोर बना लिया है। अब बारी उनके गेंदबाजों की है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश की जोड़ी पिछले मुकाबले की तरह चली तो साउथ के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
ईस्ट जोन ने पूरे 2 दिन बल्लेबाजी करके साउथ जोन के खिलाड़ियों को थका दिया है। खिलाड़ियों के कंधे झुके हुए हैं। उनके सामने 700 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर है। ऐसे में इसे चेज करना आसान नहीं होगा। ईस्ट के पास तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे नाम है, जो काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। मुकेश कुमार ने सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकाबले की दो पारियों में 7 विकेट चटकाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था। मोहम्मद शमी ने भी 5 विकेट लिए थे।
Brilliant reflexes ????
Mohd. Shami pulls off a fantastic one-handed-catch off his own bowling to dismiss Harsh Dubey ????#DuleepTrophy | #CZvEZ
अगर ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने साउथ जोन के शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए तो तिलक वर्मा एंड टीम प्रेशर में आ सकती है और अगर ऐसा हुआ तो साउथ जोन पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगेगा।
साउथ की तरफ से त्रिपुर्ना विजय ने 4 विकेट लिए। जबकि श्रेयस गोपाल और चामा मिलिंद ने 2-2 विकेट और शेख रसीद ने एक विकेट चटकाया।
ईस्ट की तरफ से ईशान किशन ने 270 रन की बड़ी पारी खेली। जबकि कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया। इसके अलावा शिखर मोहन 85, वैभव सूर्यवंशी 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन की पारी खेली। लोअर ऑर्डर में अंकुल रॉय ने 45, मो. कौनेन कुरैशी 40 और मोहम्मद शमी ने 28 रन बनाए।