तमिलनाडु में डॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया...VIDEO:मेंटली डिस्टर्ब थी, जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था युवक, कुत्तों ने पीछा कर भगाया
तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्ट्रीट डॉग्स ने सड़क किनारे बैठी एक महिला को यौन उत्पीड़न की कोशिश से बचा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना थुडियालुर के पास एनजीजीओ कॉलोनी-अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे घटी। इलाके में अक्सर रहने वाली एक मानसिक रूप से बीमार महिला सड़क किनारे बैठी थी, तभी नशे में धुत एक युवक उसके पास आया। सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए नशे में धुत युवक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। जब महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो एक स्ट्रीट डॉग्स में एक डॉग तुरंत हमलावर पर झपट पड़ा। आरोपी को जान बचाकर भागा। इसके बाद भी डॉग ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दूर तक खदेड़ दिया।
अस्पताल के नवजात बच्चों की ICU में आग लगी:9 नवजात भर्ती थे, सभी सुरक्षित; एसी से निकला था धुआं, छत्रपति संभाजीनगर की घटना
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक प्राइवेट अस्पताल के NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट)) में आग लग गई। घटना के समय वार्ड में 9 नवजात भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया। घटना शहर के जालना रोड इलाके में स्थित एशियन अस्पताल में हुई। अस्पताल चलाने वाले डॉ. शोएब हाशमी के मुताबिक, स्टाफ ने AC यूनिट से धुआं निकलते देखा था। इसके बाद अस्पताल की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भर्ती सभी 9 नवजातों को बाहर निकाला। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





