ISRO का भू-तुल्यकालिक उपग्रह लॉन्च, देश-दुनिया के प्रमुख समाचार
नयी दिल्ली, चार सितंबर की विभिन्न फाइल से शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
प्रादे11 इसरो लीड उपग्रह इसरो ने उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले ‘इमेजिंग’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।
दि16 दिल्ली कॉजपा लीड प्रदर्शन दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन,प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समर्थक शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने स्वयंभू हिंदुत्व ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दि15 विमानन एएआईबी एअर इंडिया फुकेत उड़ान घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट; एएआईबी ने पायलट के मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि को गंभीर चिंता बताया नयी दिल्ली, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शुक्रवार को कहा कि एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि होना ‘‘गंभीर चिंता का विषय’’ है और उसने नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की।
दि22 सोनिया लीड आत्मकथा सोनिया की आत्मकथा 10 नवंबर को भारत में प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’ नयी दिल्ली, ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ भारत में 10 नवंबर को प्रकाशित करेगा।
प्रादे39 बिहार बाढ़ नदियां बिहार के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ जैसी स्थिति पटना, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में और झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
प्रादे17 त्रिपुरा हड़ताल आत्मसमर्पण कर चुके तीन उग्रवादी संगठनों की 72 घंटे की हड़ताल से त्रिपुरा में जनजीवन प्रभावित अगरतला, त्रिपुरा में हथियार डाल चुके तीन उग्रवादी संगठनों की छह सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से शुरू हुई 72 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल के कारण सड़क और रेल यातायात बाधित हुआ।
वि6 नेपाल बाढ़ बाढ़ के बाद नेपाल के रसुवा, नुवाकोट में लगभग 600 बच्चे लापता, मृतक संख्या बढ़कर 1,282 हुई काठमांडू, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद रसुवा और नुवाकोट जिलों में लगभग 600 बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसी के साथ इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,282 हो गई जबकि 4,700 से अधिक लोग लापता हैं।
वि5 अमेरिका भारतीय परिवार अमेरिका में ‘ग्रीन कार्ड’ पाने की कोशिश कर रहे परिवारों को कुछ राहत वाशिंगटन, परिवार-प्रायोजित श्रेणियों के जरिये अमेरिका में स्थायी निवास यानी ‘ग्रीन कार्ड’ पाने की कोशिश कर रहे भारतीय परिवारों को इस महीने राहत मिली है क्योंकि कई श्रेणियों में अंतिम कार्रवाई की तारीख काफी आगे बढ़ा दी गई है, लेकिन ईबी-1 वीजा पाने के इच्छुक पेशेवरों के लिए स्थिति में खास बदलाव नहीं हुआ।
अर्थ9 टाटा केमिकल्स केन्या टाटा केमिकल्स ने केन्या में परिचालन बंद करने के आदेश के बाद मुद्दे को सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई नयी दिल्ली, टाटा केमिकल्स ने केन्या में अपना परिचालन बंद करने का आदेश दिए जाने की खबर के बीच शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्वी अफ्रीकी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वह लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।
खेल5 खेल महिला एशिया भारत मंधाना कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कर पाऊंगी: मिताली का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने पर मंधाना दुबई, मिताली राज को पीछे छोड़ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्होंने “कभी कल्पना नहीं की थी” कि वह भारतीय क्रिकेट की इस दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ पाएंगी।
खेल6 खेल बंगाल आयु धोखाधड़ी उम्र में हेरफेर पर बीसीसीआई ने बंगाल के गेंदबाज रोहित पर लगा दो साल का प्रतिबंध कोलकाता, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उम्र को लेकर कथित गलत जानकारी देने के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
Sonia Gandhi की आत्मकथा Belonging को भारत में 10 नवंबर को छापेगा HarperCollins
नयी दिल्ली, चार सितंबर ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ भारत में 10 नवंबर को प्रकाशित करेगा। इसके साथ ही, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ के साथ सोनिया के प्रतिनिधियों के ‘गतिरोध’ के बाद देश में पुस्तक के प्रकाशन को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है। हार्परकॉलिन्स इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक, ‘बिलॉन्गिंग’, प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की एक दिलचस्प एवं बेहद निजी कहानी है और यह भारत की यात्रा का एक दुर्लभ अंदरूनी दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।’’ ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ की यह घोषणा पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) से जुड़े विवाद के बाद हुई है।
पीआरएचआई शुरू में इस संस्मरण को प्रकाशित करने का इच्छुक था, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह भारत में इसका प्रकाशक नहीं होगा। विवाद की शुरुआत उन खबरों के बीच हुई जिनमें कहा गया था कि पांडुलिपि में संपादकीय बदलावों को लेकर प्रकाशक और लेखिका के प्रतिनिधियों के बीच मतभेद हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस मामले में सरकारी दबाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे उठाए थे।
कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि पेंगुइन इंडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और मोदी सरकार में चीन द्वारा ‘‘भारतीय क्षेत्र पर किए गए कब्जे’’ से संबंधित अंश हटाने का दबाव था। पीआरएचआई ने पिछले सप्ताह ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक विशेष बयान में स्पष्ट किया था कि सोनिया गांधी की आत्मकथा को प्रकाशित नहीं करने के उसके फैसले के पीछे कोई बाहरी दबाव नहीं था बल्कि चर्चा के दौरान ‘‘एक विशेष मुद्दे’’ को लेकर गतिरोध सामने आया था, हालांकि इसे प्रकाशित करने के लिए वह इच्छुक था। प्रकाशक ने समझौते और लेखक की गोपनीयता का हवाला देते हुए उस मुद्दे का खुलासा नहीं किया।
पीआरएचआई ने कहा था, ‘‘कुछ मामलों में वे बदलावों पर सहमत हुए और कुछ अन्य मामलों में हमने लेखिका के रुख को स्वीकार किया। दुर्भाग्य से और अंततः, एक खास मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।’’ पीआरएचआई, वैश्विक प्रकाशन समूह पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) की भारतीय इकाई है। अब ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ द्वारा संस्मरण को भारत में प्रकाशित किए जाने के साथ ही यह पुस्तक 10 नवंबर से भारत में भी उपलब्ध होगी।
इसी दिन पेंगुइन रैंडम हाउस की एक इकाई अल्फ्रेड ए. नॉफ द्वारा इसका अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन किया जाएगा। अल्फ्रेड ए. नॉफ द्वारा कुछ दिनों पहले कहा गया था कि सोनिया गांधी अपनी आत्मकथा में भारत के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों में से एक में विवाह के बाद अपने जीवन, पति राजीव गांधी की हत्या के दुखद दौर और 2004 में प्रधानमंत्री पद अस्वीकार करने सहित कई निजी अनुभव साझा करेंगी। सार्वजनिक रूप से अपने निजी जीवन के बारे में बहुत ही कम बात करने वालीं 79 वर्षीय सोनिया ने इस किताब में ‘‘युद्ध के बाद के इटली में अपने बचपन से लेकर अपने प्रेम-प्रसंग और उसकी वजह से भारत आने तक’’ की कहानी का वर्णन किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





