Responsive Scrollable Menu

Teachers Day 2026: टीचर को दें अपने हाथों से बना खास तोहफा, कम पैसों में बन जाएगा यादगार गिफ्ट

Teachers Day 2026 Gift Ideas: टीचर को गिफ्ट देने के लिए हर बार महंगी चीज खरीदना जरूरी नहीं है। कई बार अपने हाथों से बनाया छोटा-सा तोहफा भी शिक्षक के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है और लंबे समय तक याद रहता है। अगर इस टीचर्स डे आप अपने पसंदीदा टीचर को कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जिसमें आपकी मेहनत और सम्मान दोनों नजर आएं, तो घर पर आसानी से बनाए जाने वाले ये क्रिएटिव हैंडमेड गिफ्ट आपके काम आ सकते हैं।

1. दिल की बात वाला हैंडमेड कार्ड
सबसे आसान और खास गिफ्ट है एक खूबसूरत हाथ से बना कार्ड। रंगीन पेपर, स्केच पेन, स्टिकर्स और रिबन की मदद से कार्ड को अपनी पसंद के मुताबिक सजा सकते हैं।

कार्ड के अंदर सिर्फ 'हैप्पी टीचर्स डे ' लिखने के बजाय अपने शिक्षक के लिए कोई व्यक्तिगत संदेश लिखें। जैसे- उन्होंने आपको क्या सिखाया, उनकी कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद है या उनकी वजह से आपमें क्या बदलाव आया।

2. यादों से सजाएं मेमोरी जार
एक खाली कांच का जार लें और उसे रिबन, रंगीन पेपर या छोटे स्टिकर्स से सजा दें। अब छोटी-छोटी पर्चियों पर अपने शिक्षक से जुड़ी अच्छी यादें, सीख या धन्यवाद की बातें लिखकर जार में डाल दें। यह गिफ्ट देखने में भी प्यारा लगेगा और हर पर्ची आपके शिक्षक को किसी खास पल की याद दिलाएगी।

3.  हैंडमेड बुकमार्क करें तैयार
अगर आपके टीचर को किताबें पढ़ने का शौक है, तो उनके लिए खुद से बुकमार्क बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। इसके लिए रंगीन कार्ड पेपर काटकर उस पर कोई प्रेरणादायक लाइन, छोटा-सा संदेश या शिक्षक के लिए धन्यवाद लिखें। ऊपर रिबन या ऊन लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

4.  डेस्क ऑर्गनाइजर DIY
घर में पड़ी पुरानी बोतल, डिब्बे या छोटे कंटेनर को फेंकने के बजाय उससे एक प्यारा डेस्क ऑर्गनाइजर बनाया जा सकता है। इसे रंगीन पेपर, पेंट, रिबन या स्टिकर्स से सजाकर पेन, पेंसिल और छोटे स्टेशनरी सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस गिफ्ट की खास बात यह है कि यह सिर्फ सजावटी नहीं, बल्कि रोजाना काम आने वाला भी है।

5. फोटो कोलाज से सजाएं यादें
अगर आपके पास शिक्षक और क्लास की कुछ अच्छी तस्वीरें हैं, तो उनसे एक छोटा फोटो कोलाज तैयार कर सकते हैं। कार्डबोर्ड या चार्ट पेपर पर तस्वीरें लगाकर उसके आसपास छोटे संदेश और यादगार तारीखें लिखें। 

फोटो कोलाज से सजाएं यादें

6. थैक्यू बॉक्स बनाएं
एक छोटा गिफ्ट बॉक्स लेकर उसे अपनी पसंद के हिसाब से सजाएं। इसके अंदर छोटी-छोटी पर्चियां रखकर हर पर्ची पर शिक्षक के लिए एक अलग धन्यवाद संदेश लिखें।

7. पर्सनलाइज्ड पेन स्टैंड
कार्डबोर्ड, आइसक्रीम स्टिक या किसी पुराने डिब्बे की मदद से पेन स्टैंड बनाया जा सकता है। इसे पेंट और रंगीन पेपर से सजाएं और सामने शिक्षक का नाम या कोई छोटा संदेश लिख दें। कम खर्च में तैयार होने वाला यह गिफ्ट टीचर की टेबल पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

टीचर्स डे पर गिफ्ट देते समय यह जरूरी नहीं कि आप बहुत पैसे खर्च करें। हाथ से बनाया गया कार्ड, यादों से भरा जार या आपकी लिखी हुई कुछ छोटी-सी बातें भी शिक्षक के लिए खास बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जिंदगी में जब भी आए उलझन, याद रखें श्रीकृष्ण की ये बातें, हर मुश्किल में दिखेगा सही रास्ता

Continue reading on the app

'रनों और टनों से भरे साल की शुभकामनाएं', युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी

'रनों और टनों से भरे साल की शुभकामनाएं', युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी

Continue reading on the app

  Sports

इंसान है या दैत्य? 25 साल के एथलीट ने उठाया पृथ्वी पर सबसे भारी वजन, तोड़ा ताकत का हर रिकॉर्ड

वर्ल्ड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में मेक्सिको के 25 वर्षीय राउल फ्लोरेस ने इतिहास रच दिया है. राउल फ्लोरेस ने डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में 511 किलो ग्राम वजन उठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस मामले में उन्होंने हाफ्थोर ब्योर्नसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम डेडलिफ्ट में 510 किलो ग्राम वजन उठाने का रिकॉर्ड दर्ज था. Sun, 6 Sep 2026 11:19:36 +0530

  Videos
See all

यो देखो! Toll कर्मचारी पर चढ़ा दी कार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T07:15:02+00:00

Varanasi में Ganga का रौद्र रूप! खतरे के निशान के पार जलस्तर, डूबे College-Hotels | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T07:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers