Responsive Scrollable Menu

Kenya Tata Chemicals Dispute: केन्या में ऑपरेशन बंद करने के आदेश के बाद वार्ता के लिए तैयार Tata Group

 टाटा केमिकल्स ने केन्या में अपना परिचालन बंद करने का आदेश दिए जाने की खबर के बीच शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्वी अफ्रीकी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वह लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। केन्या में कंपनी की मौजूदगी उसकी अनुषंगी टाटा केमिकल्स मगाडी लिमिटेड के जरिये है, जो अफ्रीका की सबसे बड़ी सोडा ऐश विनिर्माता कंपनी है।

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स को देश में अपना परिचालन बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इससे केन्या के नागरिकों को कोई लाभ नहीं हुआ है। टाटा केमिकल्स ने कहा, ‘‘2005 में जब टाटा केमिकल्स ने मगाडी संयंत्र का अधिग्रहण किया था, तब से उसने केन्या की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह अब भी हमारे कारोबार का अभिन्न हिस्सा है।’’

कंपनी ने बताया कि उसकी अनुषंगी टाटा केमिकल्स मगाडी लिमिटेड (टीसीएमएल) का खनन परिचालन 28 जुलाई, 2026 को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद सभी सूचनाएं, रिपोर्ट और दस्तावेज जमा कर दिए।

टाटा केमिकल्स ने कहा कि टीसीएमएल ने मंत्रालय की ओर से उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत जवाब दे दिया है और अब आगे के निर्देशों का इंतजार कर रही है। कंपनी ने कहा, ‘‘हम केन्या सरकार के अधिकार का सम्मान करते हैं और लंबित मुद्दों को उचित कानूनी एवं नियामकीय माध्यमों से सुलझाने के लिए रचनात्मक बातचीत जारी रखने को प्रतिबद्ध हैं।’’

टाटा केमिकल्स ने कहा कि टाटा केमिकल्स मगाडी लिमिटेड के कर्मचारियों, मगाडी समुदाय और केन्या में अन्य हितधारकों का कल्याण उसकी प्राथमिकता है।

Continue reading on the app

Manipal Payment IPO: 9 सितंबर को खुलेगा 805 करोड़ रुपये का IPO, जानें Price Band

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शुक्रवार को अपने 805 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 322-339 रुपये का मूल्य दायरा तय किया। कंपनी का आईपीओ नौ सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बडे़) निवेशक आठ सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रवर्तक मणिपाल टेक्नोलॉजीज 1.43 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेगी, जिसका मूल्य 485 करोड़ रुपये तक है।

नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी मणिपाल, चेन्नई, नवी मुंबई और छत्तीसगढ़ आरटीओ स्थित अपनी इकाइयों में नए और पुराने उपकरण खरीदने तथा उन्हें स्थापित करने में करेगी। कंपनी के शेयर 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है।

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह की टीम बनी यूपी टी20 लीग चैंपियन, भुवनेश्वर कुमार की टीम को फाइनल में हराया

Rinku Singh Meerut Mavericks becomes Champion: रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स टीम ने भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कंस को 94 रन से हराकर यूपी टी20 लीग ट्रॉफी जीत ली. मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांश जोशी के विस्फोटक शतक की बदौलत विशाल स्कोर बनाया. रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कंस विशाल चौधरी की घातक गेंदबाजी के आगे 109 रनों पर ढेर हो गई. Mon, 7 Sep 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News : मौत के मुंह से निकल भारत लौटे शख्स ने बताया NEPAL बाढ का आंखों देखा हाल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:45:19+00:00

AISA Chief Neha Bora On Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज की कस्टडी पर नेहा बोरा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:43:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers