Responsive Scrollable Menu

Mirzapur The Movie X Review: 'मास एंटरटेनमेंट... भौकाल!' पंकज त्रिपाठी, मुन्ना भईया की फिल्म को दर्शकों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Mirzapur The Movie X Review: लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए आखिरकार वह दिन आ गया है। 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन लगातार शेयर कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदू स्टारर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव नजर आ रही हैं।

फिल्म में मिर्जापुर की पुरानी दुनिया, दमदार किरदार और भरपूर एक्शन को बड़े पर्दे के अंदाज में पेश किया गया है। शुरुआती रिएक्शंस में कई दर्शक इसे ‘पीक मास एंटरटेनमेंट’ और ‘जबरदस्त भौकाल’ बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिव्यू
फिल्म देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म को शानदार एंटरटेनर बताते हुए इसे 4 स्टार दिए। यूजर ने फिल्म को एक ऐसे एंटरटेनर के तौर पर बताया गया, जो बड़े पर्दे पर जमकर मनोरंजन करती है।

एक अन्य दर्शक ने फिल्म के बड़े स्क्रीन ट्रीटमेंट की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मिर्जापुर की कहानी और दुनिया को इस बार ज्यादा भव्य अंदाज में पेश किया गया है। खास तौर पर कालीन भईया और मुन्ना भईया के किरदारों को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। 

पंकज त्रिपाठी और स्टारकास्ट ने फिर जमाया रंग
मिर्जापुर फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भईया के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अली फज गुड्डू पंडित और दिव्येंदू मुन्ना भईया के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में रसिका दुग्गल, रवि किशन, जितेंद्र कुमार और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। रिलीज से पहले ही ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी।

Continue reading on the app

The Traitors 2 Winner: क्रिस्टल डी'सूजा और रिदा थाराना बने 'ट्रेटर्स 2' के विनर, जीते ₹66 लाख

The Traitors 2 Winner: 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का फिनाले आखिरकार खत्म हो गया है और शो को अपने विजेता मिल गए हैं। क्रिस्टल डी'सूजा (Krystle D'Souza) और रिदा थाराना (Rida Tharana) ने सभी अपने मजबूत गेम प्लान के साथ ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दोनों ने शानदार गेम प्लॉटिंग के दम पर न सिर्फ बाकी खिलाड़ियों को मात दी, बल्कि ₹66 लाख की पूरी प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली।

फिनाले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब देखने को मिला, जब क्रिस्टल ने रिदा को बचाने का फैसला किया और शालिनी पासी को गेम से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हुई आखिरी बाजी ने पूरे शो के नतीजे को पलट दिया।

आखिरी मुकाबले में क्रिस्टल ने बदला गेम
फिनाले के आखिरी स्टेज में दिलीप ताहिल, शालिनी पासी, क्रिस्टल, रिदा और साहिल सलाथिया मुकाबले में थे। अंतिम सर्किल ऑफ शक में सबसे पहले दलीप ताहिल पर शक जताया गया।

अन्य खिलाड़ियों के वोट उनके खिलाफ जाने के बाद दलिप को गेम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, उन्हें अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं पड़ी। इसके बाद बचे हुए खिलाड़ियों के सामने एक और अहम चुनौती थी।

ट्रस्ट ऑफ शक राउंड में खिलाड़ियों को बहुमत के आधार पर एक सदस्य को बाहर करना था। गेम तब तक जारी रहना था, जब तक कोई खिलाड़ी शक चुनता रहे। इस राउंड में साहिल सबसे पहले बाहर हुए। इसके बाद सिर्फ शालिनी, क्रिस्टल और रिदा बचीं।

क्रिस्टल और रिदा दोनों निकलीं ट्रेटर्स
फिनाले के अंतिम क्षणों में दोनों खिलाड़ियों को अपनी असली पहचान बतानी थी। जैसे ही क्रिस्टल और रिदा ने खुद को ट्रेटर बताया, शो का सबसे बड़ा रहस्य सामने आ गया।

रिदा के ट्रेटर होने का अंदाजा कई लोगों को पहले से था, लेकिन क्रिस्टल की पहचान ने सभी को हैरान कर दिया। उनकी रणनीति ने उन्हें आखिरी दो खिलाड़ियों में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दोनों विनर्स ने जीते ₹66 लाख की प्राइज मनी
पूरे सीजन में रणनीति, शक और भरोसे के बीच चलने वाला खेल आखिरकार क्रिस्टल और रिदा के पक्ष में रहा। दोनों ने फिनाले में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखा और अपनी असली पहचान छिपाकर गेम को आखिरी मुकाम तक पहुंचाया। दोनों ने संयुक्त रूप से ₹66 लाख की प्राइज मनी जीत ली।
 

Continue reading on the app

  Sports

हारने के लिए बदनाम ना हो जाए पाकिस्तान? सीनियर्स के बाद U-19 क्रिकेट टीम का भी निकला दिवाला

पाकिस्तान की कोई भी टीम हो, किसी भी लेवल पर क्रिकेट खेल रही हो और कोई भी फॉर्मेट खेल रही हो. उनके खाते में बस आ रही है तो हार. Sun, 06 Sep 2026 12:39:59 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र में गरबा में मुस्लिम बैन! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T07:38:34+00:00

Breaking News: UP में लगातार बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात | UP Flood News | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T07:40:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers