Kochi में एक करोड़ रुपये से अधिक का MDMA जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कोच्चि, चार सितंबर पुलिस ने शुक्रवार को यहां दो व्यक्तियों को उनके घरों और वाहनों की तलाशी के दौरान दो किलोग्राम से ज्यादा एमडीएमए जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मट्टनचेरी निवासी टी ए शफीर (33) और नौफल (36) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्य बल द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान की गई। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले चालिकावट्टम में शफीर के पास से कम मात्रा में एमडीएमए जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शफीर से पूछताछ के दौरान नौफल के कथित तौर पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का पता चला।
इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों और कारों की तलाशी ली, जहां से दो किलोग्राम से ज्यादा एमडीएमए बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि नौफल ने नयी दिल्ली से मादक पदार्थ खरीदा था और दोनों उसे कोच्चि में ऊंची कीमत पर बेच रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नौफल पहले भी मादक पदार्थों की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
Priyanka Chopra पेरिस में LVMH Prize समारोह में Karl Lagerfeld पुरस्कार सौंपेंगी
मुंबई, चार सितंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को 2026 एलवीएमएच प्राइज के अंतिम चरण के लिए एंबेसडर बनाया गया है। वह फ्रांस के पेरिस में होने वाले इस समारोह में प्रतिष्ठित कार्ल लेगरफेल्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डियोर की एंबेसडर प्रियंका, फॉन्डेशन लुई वितॉ में आयोजित होने वाले इस समारोह में डियोर की अपनी साथी एंबेसडर जेनिफर लॉरेंस और लुई वितॉ ब्रांड का प्रमुख चेहरा बन गईं थाई अभिनेत्री उरासया याया स्पर्बंड के साथ बतौर पुरस्कार प्रस्तुतकर्ताओं के रूप में शामिल होंगी।
एलवीएमएच प्राइज के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमें इस वर्ष के एलवीएमएच प्राइज के अंतिम चरण में एक एंबेसडर के तौर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।’’ अभिनेत्री प्रियंका कार्ल लेगरफेल्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिसके तहत दो लाख यूरो (एक यूरो = 109.87 रुपये) की राशि दी जाती है और एक वर्ष का मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया जाता है। लॉरेंस चार लाख यूरो का मुख्य पुरस्कार प्रदान करेंगी, जबकि स्पर्बंड सैवोयर-फेयर पुरस्कार देंगी। एलवीएमएच प्राइज उभरती हुई फैशन प्रतिभाओं को सम्मानित करता है।
इस वर्ष के समारोह में नौ डिजाइनर तीन पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






