नर्सरी के माली से समझें गमले में पौधों को कैसे सूखने से बचाएं
घर या बालकनी को सुंदर बनाने के लिए लोग नर्सरी से हरे-भरे पौधे तो खरीद लाते हैं लेकिन गमले में लगाते ही वे मुरझाने या सूखने लगते हैं. इस आम समस्या पर जहानाबाद में 10 साल से नर्सरी चला रहे सत्येंद्र नारायण सिंह बताते हैं कि इसका मुख्य कारण सही मिट्टी और रोपाई की जानकारी न होना है. लोग अक्सर पौधे को किसी भी मिट्टी में लगाकर पानी छोड़ देते हैं, जिससे पौधा खराब हो जाता है और पैसे बर्बाद होते हैं. पौधों के बेहतर विकास के लिए हमेशा नदी किनारे मिलने वाली दोमट मिट्टी का ही प्रयोग करना चाहिए. इस मिट्टी में जैविक खाद को अच्छे से मिलाकर तैयार कर लें. गमले में पौधा लगाने से पहले उसके नीचे एक छोटा छेद करें और उस पर गिट्टी या पत्थर का टुकड़ा रख दें ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से निकल सके. इसके बाद गमले में मिट्टी भरकर बीच में पौधा लगाएं और केवल उतना ही पानी डालें जिससे पानी गमले से बाहर न बहे. इस आसान तरीके को अपनाकर आपका पौधा हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रहेगा.
सुबह नाश्ते के लिए हरी मिर्च और मूंगदाल से बनाएं झटपट महाराष्ट्रीयन ठेचा, शेफ ने बताई रेसिपी
Moong Dal Thecha Recipe: महाराष्ट्र के पारंपरिक व्यंजनों में 'ठेचा' का एक खास स्थान है, जो अपने अनोखे स्वाद और देसीपन के लिए जाना जाता है. अगर आप नाश्ते के लिए कुछ चटपटा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो 'मूंग दाल ठेचा' एक बेहतरीन विकल्प है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






