Responsive Scrollable Menu

भारत की अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक छलांग; केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने जीएसएलवी-एफ17 के सफल लॉन्च पर जताया गर्व

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा जीएसएलवी-एफ 17/ईओएस-05 मिशन के सफल लॉन्च पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने गर्व जताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक शानदार उपलब्धि हासिल हुई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, ईओएस-05 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 का सफल लॉन्च भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और अहम कदम है। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट के तौर पर, ईओएस-05 हमारी पृथ्वी-निरीक्षण क्षमताओं को मज़बूत करता है और हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम की बढ़ती आधुनिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत लगातार एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष इकोसिस्टम बना रहा है। इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी इनोवेशन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है, स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत कर रही है और हमारी अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए नए रास्ते खोल रही है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर लिखा, भारत का अंतरिक्ष अभियान नई ऊंचाइयों पर। जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल लॉन्च पर इसरो की टीम को बधाई। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, जो विज़िबल, इन्फ्रारेड, मल्टी-स्पेक्ट्रल और हाइपर-स्पेक्ट्रल बैंड में एडवांस्ड इमेजिंग के ज़रिए हमारी पृथ्वी की निगरानी करने की क्षमताओं को काफी बढ़ाएगा। यह उपलब्धि अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में विश्व-स्तरीय क्षमताएं विकसित करने की दिशा में भारत की लगातार प्रगति को दर्शाती है। साथ ही, यह उस उद्देश्य और महत्वाकांक्षा को भी दिखाती है जिसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक और गर्व का पल! जीएसएलवी-एफ17 ने ईओएस-05 को सफलतापूर्वक उसकी तय कक्षा (ऑर्बिट) में स्थापित कर दिया है। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है। भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करने वाली इस शानदार उपलब्धि के लिए हमारे बेहतरीन इसरो वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बहुत-बहुत बधाई।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक शानदार उपलब्धि! इसरो के जीएसएलवी-एफ17 ने देश के पहले इमेजिंग सैटेलाइट, ईओएस -05 को सफलतापूर्वक जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है। यह कामयाबी हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की प्रतिभा, सूझ-बूझ और लगातार बढ़ती क्षमताओं का सबूत है। इसरो और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ता सहयोग हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रहा है, जिससे पूरे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमताएं और मजबूत हो रही हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा, इसरो का हर लॉन्च हमें गर्व से भर देता है। तकनीक के क्षेत्र में हासिल की गई हर नई कामयाबी भारत की रणनीतिक आजादी को मजबूत करती है। ईओएस-05 को ले जाने वाले सफल जीएसएलवी-एफ17 मिशन के लिए इसरो की टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है जिसे जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हर सफल लॉन्च के पीछे एक ऐसी टीम होती है जिसने सालों तक कल्पना करने, डिज़ाइन करने, टेस्टिंग करने, नाकामियों का सामना करने, सीखने और फिर से कोशिश करने में अपना समय लगाया है। आज का दिन उन्हीं का है।

स्मृति ईरानी ने कहा, बेहतर अर्थ ऑब्जर्वेशन (पृथ्वी पर नज़र रखने की क्षमता) से आपदा के समय प्रतिक्रिया, संसाधनों और पर्यावरण का प्रबंधन, मौसम से जुड़ी प्लानिंग और देश की स्थिति की जानकारी बेहतर हो सकती है, साथ ही बाहरी क्षमताओं पर निर्भरता भी कम हो सकती है। यह इंडस्ट्री और निवेशकों के लिए भी एक मज़बूत संकेत है: भारत अपनी खुद की तकनीक, मज़बूत घरेलू क्षमताएं और दुनिया भर में मुकाबला करने लायक स्पेस इकोसिस्टम बना रहा है। हमारे वैज्ञानिकों के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है। भारत के लिए, यह बेहतर क्षमता, मजबूती और रणनीतिक आज़ादी की बात है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नए एक्स पोस्ट में कहा, सफल जीएसएलवी-एफ17 ने ईओएस-05 मिशन के लिए पूरी इसरो टीम को बधाई! भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट, ईओएस -05, जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से हमारी पृथ्वी को देखने और समझने की क्षमताओं को और मजबूत करेगा, जिन्हें हम सालों से विकसित कर रहे हैं। हमें अपने वैज्ञानिकों, स्पेस इंजीनियरों और रिसर्चर्स पर बहुत गर्व है, जिनकी लगन और काबिलियत भारत के स्पेस प्रोग्राम को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से वैज्ञानिक सोच और स्पेस रिसर्च के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रही है। आधुनिक भारत के निर्माताओं ने दूरदर्शिता के साथ हमारे स्पेस प्रोग्राम की नींव रखी थी, और हमारे वैज्ञानिकों की पीढ़ियों ने शानदार उपलब्धियों के साथ उस विरासत को आगे बढ़ाया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, देश के लिए गर्व का पल! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट ईओएस-05 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 का सफल प्रक्षेपण, हमारी बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं और आत्मनिर्भर भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो की टीम को हार्दिक बधाई!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और ऐतिहासिक छलांग। टीम इसरो को जीएसएलवी-एफ17 ने ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की हार्दिक बधाई। अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन क्षमता से युक्त ईओएस-05, जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में देश की पहचान और सशक्त हो रही है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा, हर भारतीय के लिए गर्व का पल! जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट ईओएस-05 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 का सफल लॉन्च, हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक और ऐतिहासिक कदम है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो और भारतीय उद्योग भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, अंतरिक्ष में भारत की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि। श्रीहरिकोटा सेजीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता, आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक सामर्थ्य का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती शक्ति, आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Janmashtami 2026 Songs: कान्हा की भक्ति से सजे हैं बॉलीवुड के ये 10 गाने, जन्माष्टमी पर जरूर सुनें

Janmashtami 2026 Songs: गीत-संगीत के बिना तो त्योहार अधूरा रह जाता है. और भी कृष्ण जन्माष्टमी का त्योाहर. वह कृष्ण जिनकी बांसुरी की धून से पूरा वृंदावन झूम उठता था. आज उसी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को अत्यंत खास माना जाता है. आज के दिन साधक व्रत करते हैं और रात्रि में लड्डू गोपाल का जन्म होने के बाद व्रत खोलते हैं. कृष्ण जन्माष्टमी पर आप बॉलीवुड के कृष्ण थीम वाले गीत सुन सकते हैं. ये गानें सालों से सुने जा रहे हैं और इनमें राधा-कृष्ण का प्रेम, दही हांडी का जोश और मैया का प्रेम झलकता है. आइए जानते हैं टॉप-10 जन्माष्टमी स्पेशल सॉन्गस.

जन्माष्टमी स्पेशल सॉन्गस

1.राधा कैसे ना जले

लगान फिल्म के इस गाने में आमिर खान और ग्रेसी सिंह नजर आ रहा है. राधा कैसे ना जले, इस गाने को आशा भोसले और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है. भले ही गाना सालों पुराना हो लेकिन आज भी ये काफी लोकप्रिय गीत है.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami Wishes in Hindi: "श्याम रंग में रंग जाओ, उनके भजन गाओ"... जन्माष्टमी पर भेजे ये प्यारे संदेश और दें शुभकामनाएं

2.यशोमती मैया से बोले नंदलाला

लता मंगेशकर और मन्ना डे की आवाज में गाया हुआ ये गीत मैया यशोदा और नटखट बालगोपाल के संबंध को दर्शाता है. आज भी ये गाना पॉपुलर है. इस गाने को हिंदी सिनेमा के सबसे भावपूर्ण कृष्ण गीतों में से एक माना जाता है.

3.मोहे रंग दो लाल

बाजीराव मस्तानी फिल्म का यह गाना श्रीकृष्ण और राधा रानी की होली और प्रेम के रंगों की याद दिलाता है. इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है. ये गाना आज भी चाव से सुना जाता है और नृत्य भी किया जाता है.

4.गो-गो-गोविंदा

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस गाने में दही हांडी थीम को दर्शाया है. फिल्म ओह माय गॉड का ये गाना भी काफी प्रचलित है. जब मटकी फोड़ी जाती है तो यह गाना बजाया जाता है, जिससे सभी में जोश भर जाता है. इस गाने में आपको प्रभु देवा की झलक भी देखने को मिलती है.

5.राधा

स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म का राधा सॉन्ग मॉडर्न अंदाज में राधा-कृष्ण के नाम से जुड़ा बेहद पॉपुलर बॉलीवुड गाना है. इसमें आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन हैं. इस गाने के सिंगर्स हैं श्रेया घोषाल, उदित नारायण, विशाल डदलाणी, शेखर रवजियानी.

6.मैया यशोदा

हम साथ-साथ हैं फिल्म का गाना मैया यशोदा भी एक लोकप्रिय गाना है. इस गाने के मुख्य पात्र करिश्मा कपूर और सैफ अली खान हैं, जो स्वयं राधा-कृष्ण होते हैं. यह गाना बच्चों के स्कूल फंक्शन्स से लेकर राधा-कृष्ण के डांस पर्फोर्मेंस में आज भी पहली पसंद माना जाता है.

7.चांदी की डाल पर

चांदी की डाल पर सोने का मोर, सलमान खान का यह गाना दही-हांडी का एक और एनर्जेटिक सॉन्ग है. इस गाने की धुन एकदम से किसी के अंदर भी ऊर्जा भर देती है.

8.वो किसना है

किसना: द वॉरियर पोएट फिल्म का वो किसना है गाना भक्ति और भव्यता को दर्शाने वाला गाना है. इस गाने के भावपूर्ण बोल आज भी लोगों के दिलों को छूते हैं. जन्माष्टमी की प्लेलिस्ट में ये गाना न हो, ऐसा असंभव माना जाता है. 

9.कान्हा सो जा जरा

बाहुबली-2 का ये गाना भी कृष्ण से जुड़ा एक भक्ति गीत है. हालांकि, ये गाना लोरी से जुड़ा हुआ है लेकिन राधा-कृष्ण की लीला भी इसके बोलों में झलकते हैं. आज ये भी एक पॉपुलर गाना बन गया है.

10.मोहे पनघट पे नंदलाल

मुगल-ए-आजम एक कल्ट क्लासिक फिल्म रही है. इस फिल्म का यह गाना भी कृष्ण जी की चंचल लीलाओं को दर्शाता है.  इसे बॉलीवुड के कृष्ण-थीम वाले पॉपुलर गानों में से एक माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, जानें उनके जन्म की कहानी और अचूक उपाय

Continue reading on the app

  Sports

Who is Keyaa Banerjee: खुद 45 किलो की, वजन उठाया 140... कौन हैं भारत की कीया बनर्जी जिनका डेडलिफ्ट हुआ वायरल

Keyaa Banerjee viral video: बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में IPF World Sub-Junior and Junior Classic Powerlifting Championships हुई. भारत की 21 साल की कीया बनर्जी ने महिलाओं की 47kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. इंटरनेट पर हर कोई इस भारतीय ‘पावर गर्ल’ की ताकत की चर्चा करने लगा Fri, 4 Sep 2026 11:56:20 +0530

  Videos
See all

India Slams Pakistan LIVE: तोड़ा 100 साल पुराना Hindu Mandir, पाक पर भड़का भारत | Breaking News |PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:14:35+00:00

Rudraprayag : रुद्रप्रयाग में बारिश बनी आफत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers