Responsive Scrollable Menu

भारत की एकता, आस्था को नुकसान पहुंचाने वाली देश विरोधी ताकतों को परिणाम भुगतने होंगे: आदित्यनाथ

भारत की एकता, आस्था को नुकसान पहुंचाने वाली देश विरोधी ताकतों को परिणाम भुगतने होंगे: आदित्यनाथ

Continue reading on the app

Mirzapur The Movie X Review: 'भौकाल शुरू हो गया...', मिर्जापुर द मूवी ने मचाया धमाल, फिल्म देख ऐसे रिव्यू दे रहे लोग

Mirzapur The Movie X Review: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर की फिल्म का जब से ऐलान हुआ था, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जो अब फाइनली खत्म हो गया है. ये मचअवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही भौकाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले लोगों ने अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. तो चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी मिर्जापुर फिल्म.

लोगों को कैसी लगी मिर्जापुर?

मिर्जापुर फिल्म रिलीज होने के साथ ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक दर्शक ने लिखा- '#MirzapurTheMovie वेब सीरीज से भी ज्यादा जबरदस्त है! कहानी, स्क्रीनप्ले, प्लॉट, पॉलिटिक्स, बदला, एक्शन, डायलॉग और BGM-सब कुछ बड़े पर्दे पर और भी बड़ा, डार्क और जबरदस्त लगता है. वहीं, रवि किशन की कास्टिंग से भी फैंस काफी खुश हैं.

दर्शकों को 'कड़क' लगी फिल्म

एक दूसरे दर्शक ने लिखा- 'कड़क' पहला हाफ... शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा, यह और बेहतर होता गया. इंटरवल से पहले का बिल्ड-अप ज़बरदस्त था। लग रहा है कि दूसरा हाफ भी धमाकेदार होगा.' वहीं, एक अन्य शख्स ने लिखा- 'भौकाल शुरू हो गया...'. इसके अलावा फिल्म को 4.5 से लेकर 3 और 4 स्टार तक दर्शक दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई 'मिर्जापुर', अब तक कमा लिए इतने करोड़ रुपये

ट्रेड एनालिस्ट ने दिए कितने स्टार?

ट्रेड एनालिस्ट  तरण आदर्श ने भी मिर्जापुर का रिव्यू किया. उन्होंने फिल्म को 4 स्टार देते हुए लिखा- 'जबरदस्त मास एंटरटेनर... मशहूर वेब सीरीज को बड़े पर्दे का अपग्रेड मिला है और नतीजा है एक जबरदस्त, बेबाक और धारदार एंटरटेनर जो पूरी तरह कामयाब रही है...पक्का हिट.' दूसरी ओर ट्रेड एनालिस्ट  जोगिंदर टुटेजा ने बताया कि सुबह के शोज फूल थे. उन्होंने लिखा- 'ये देखकर अच्छा लगा कि सुबह 9 बजे का शो लगभग भरा हुआ था, और वह भी एक शानदार मल्टीप्लेक्स में, जहां आमतौर पर ऐसी भीड़ सिर्फ बड़ी #Hollywood फिल्मों के पहले दिन, पहले शो (FDFS) के समय ही देखने को मिलती है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज

Continue reading on the app

  Sports

मेरा कोई लेना-देना नहीं... पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल पर अब माइक हेसन ने तोड़ी चुप्पी, सीनियर प्लेयर को टीम के निकाले जाने पर दिया जवाब

इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम में चल रहे उथल-पुथल पर अंतरिम टेस्ट कोच माइक हेसन ने पहली बार पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. माइक हेसन ने इस पूरे मामले से साफ तौर पर खुद को अलग बताया. उन्होंने कहा कि टीम में जिन सीनियर खिलाड़ियों को बर्खास्त किया गया उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है. Sat, 5 Sep 2026 07:04:16 +0530

  Videos
See all

Weather News Alert | Monsoon 2026: अंबाला में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T01:42:44+00:00

Iran America War Live Updates: Hormuz में छिड़ी भीषण जंग | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T01:36:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers