श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन पोल से टकराया:पार्किंग ले जाते वक्त खंभे में घुसा, आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान 6E 225 (VT-NOG) खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह करीब 9 बजे, बे नंबर 6 पर प्लेन को पार्क करते समय हुई। सभी 200 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पैसेंजर्स और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों से सुरक्षित उतारा गया। घटना के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और फ्लाइट्स निर्धारित समय पर चल रही हैं। विमान जिस पोल से टकराया, वह विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) का हिस्सा है। यह पोल विमान को पार्किंग एरिया में सुरक्षित लाने के लिए इस्तेमाल होता है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… पोल से विमान के टकराने की 5 संभावित वजहें... विमान से जुड़ी पिछली घटनाएं… 2 सितंबर: गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी, 14 हजार फीट पर पता चला गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। पूरी खबर पढ़ें… 3 सितंबर: उड़ान के बीच दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट पायलट की तबीयत बिगड़ी, मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग कतर के दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के पायलट की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद फ्लाइट मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। मेडिकल इमरजेंसी के बीच प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। मेडिकल टीम ने पायलट की जांच की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें… -----------------------------
किस मंदिर के पास कितनी जमीन और आय? मध्य प्रदेश में 22 हजार मंदिरों की संपत्ति दिखेगी ऑनलाइन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








