Responsive Scrollable Menu

भारतीय क्रिकेटर्स का फिटनेस टेस्ट:बुमराह समेत 4 खिलाड़ी 4-9 सितंबर तक प्रैक्टिस मैच खेलेंगे, अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से पहले होगा आकलन

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत चार खिलाड़ी 4 से 9 सितंबर के बीच प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले इन खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा। बुमराह के अलावा हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी भी मैच सिमुलेशन में शामिल होंगे। ये मैच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने तय किए हैं। फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही बुमराह खेलेंगे बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। चारों खिलाड़ी अलग-अलग चोटों के कारण भारत के हालिया असाइनमेंट से बाहर रहे हैं। CoE की मेडिकल टीम ने सिलेक्टर्स को रिपोर्ट दी थी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, CoE को भरोसा है कि चारों खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि CoE की मेडिकल टीम ने पिछले पिछले हफ्ते सिलेक्टर्स को रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा गया था कि ये चारों खिलाड़ी क्लिनिकली फिट हैं, लेकिन प्रैक्टिस मैचों में उनका आकलन किया जाना बाकी है।” लगातार चोटों के बीच CoE की भूमिका पर सवाल भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने के कारण BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी सवालों के घेरे में रहा है। चोटों के चलते टीम को कई मौकों पर पहली पसंद के खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरना पड़ा है। गुरुवार को मुंबई में हुई रिव्यू मीटिंग के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि खिलाड़ियों के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर का चोटों पर असर हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में बेहतर फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) तैयार करते समय खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और तैयारी का समय देने पर ध्यान दिया जाएगा। बुमराह के बैकअप के तौर पर प्रिंस यादव को तैयार रखा गया है। उन्होंने इसी साल जून में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। टेस्ट वापसी से पहले रेड-बॉल क्रिकेट खेलेंगे बुमराह बुमराह को रेड-बॉल क्रिकेट खेले करीब एक साल हो चुका है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहता है कि न्यूजीलैंड दौरे पर इस साल के आखिरी में टेस्ट क्रिकेट में वापसी से पहले वे कुछ मैच खेलें। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट यह सुनिश्चित करना चाहता है कि बुमराह का घुटना फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के लंबे स्पेल और मैच के पूरे भार को झेलने के लिए तैयार है।

Continue reading on the app

त्रिसा-गायत्री के कोच का नाम एशियन गेम्स लिस्ट में नहीं:वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद मेडल दिलाया; एशियन गेम्स में चयन पर भी उठे थे सवाल

एशियन गेम्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की आधिकारिक कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ लिस्ट में त्रिसा- जॉली और गायत्री गोपीचंद के कोच बी. सुमित रेड्डी का नाम शामिल नहीं है। त्रिसा-गायत्री ने अगस्त में नई दिल्ली में हुई वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया था। ऐसे में एशियन गेम्स से पहले जोड़ी के डेडिकेटेड कोच का टीम के साथ नहीं होना अहम है। मार्च 2025 से जोड़ी के साथ काम कर रहे सुमित पूर्व ओलिंपियन बी. सुमित रेड्डी ने मार्च 2025 में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लिया था। इसके बाद से वह हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद अकादमी में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह अकादमी में अन्य विमेंस डबल्स खिलाड़ियों के साथ भी काम करते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सुमित रेड्डी ट्रीसा-गायत्री के कोचिंग कॉर्नर में चीफ कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मौजूद थे। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान जोड़ी की रणनीति और खेल में सुधार को लेकर काम किया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का मेडल पक्का किया था। यह 2011 के बाद विमेंस डबल्स में भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल था। जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-4 चीन की जिया यिफान और झांग शुशियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस जीत के साथ भारत का 2011 से चला आ रहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में कम से कम एक मेडल जीतने का सिलसिला भी जारी रहा। सुमित की गैरमौजूदगी में गोपीचंद संभालेंगे जिम्मेदारी सुमित रेड्डी का नाम आधिकारिक लिस्ट में नहीं होने के बाद चीफ कोच पुलेला गोपीचंद जोड़ी के साथ मौजूद रहेंगे। सपोर्ट स्टाफ की संख्या और एक्रेडिटेशन से जुड़े नियमों के कारण सभी निजी या डेडिकेटेड कोचों को टीम में जगह मिलना संभव नहीं हुआ है। हालांकि, सुमित की गैरमौजूदगी इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह पिछले करीब डेढ़ साल से त्रिसा-गायत्री के साथ लगातार काम कर रहे हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके ऐतिहासिक मेडल के दौरान भी कोचिंग टीम का हिस्सा थे। त्रिसा-गायत्री के चयन पर भी उठे थे सवाल एशियन गेम्स के लिए त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के चयन पर पहले भी सवाल उठे थे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने अपने चयन मानदंड के आधार पर प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा के नाम सुझाए थे। हालांकि, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने त्रिसा-गायत्री के चयन का बचाव उनकी बेहतर वर्ल्ड रैंकिंग और हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर किया था। एशियन गेम्स के लिए 246 कोच-सपोर्ट स्टाफ मंजूर एशियन गेम्स के लिए भारत के 503 खिलाड़ियों के साथ 246 कोच और सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी दी गई है। खेल मंत्रालय ने अंतिम लिस्ट जारी करने से पहले SAI टॉप्स और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की थी। मंत्रालय ने खिलाड़ियों के साथ उनके ट्रेनिंग और कैंप से जुड़े कोचों तथा स्पोर्ट्स साइंस स्टाफ को प्राथमिकता देने की बात कही थी। WFI ने विदेशी कोचों पर बदला फैसला इसी बीच, भारतीय कुश्ती टीम के साथ विदेशी कोच भेजने को लेकर WFI ने अपना फैसला बदल दिया है। SAI की फटकार के बाद WFI तीनों विदेशी कोचों को एशियन गेम्स में टीम के साथ भेजने पर राजी हो गया है। यह मामला तब सामने आया जब एशियन गेम्स के लिए कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की अंतिम सूची तैयार की जा रही थी। बैडमिंटन में सुमित रेड्डी का नाम बाहर होने और कुश्ती में विदेशी कोचों को लेकर हुए विवाद ने टीमों के सपोर्ट स्टाफ चयन पर सवाल खड़े किए हैं। 19 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स 2026 एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे और 4 अक्टूबर तक चलेंगे। भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा। इस बार भारतीय दल में कुल 503 खिलाड़ी और 246 कोच-सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे और दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। इस अहम मुकाबले से पहले सबकी नज़रें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर टिकी होंगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का 150वां T20I मैच होगा। पुरुष और महिला क्रिकेट में खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम की सबसे ज़्यादा बार कप्तानी कर चुकीं हरमनप्रीत कौर, इतिहास में T20I में 150 बार अपनी टीम की कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
 

इसे भी पढ़ें: Women's Asia Cup में India-Pakistan की भिड़ंत: Dubai की 'संतुलित' Pitch पर किसका चलेगा राज?


भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने अपने दोनों मैच जीते हैं। दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 'वुमन इन ब्लू' एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। हाल ही में भारतीय टीम ने महिला एशिया कप के अपने दूसरे मैच में हांगकांग का सामना किया। टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की और 'वुमन इन ब्लू' के शानदार प्रदर्शन के बीच कप्तान ने मैच की अच्छी बातों पर ध्यान दिया।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मैं अच्छी बातों से शुरुआत करती हूँ। स्मृति और शैफाली ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। इसीलिए हम मिडिल ओवरों में बल्लेबाजी करना चाहते थे... ताकि इन हालात के आदी हो सकें। आज की पिच पिछले मैच की तुलना में बेहतर थी, लेकिन अहम बात यह है कि पिच पर कुछ समय बिताया जाए और इन हालात के हिसाब से ढला जाए, क्योंकि हमें इन हालात के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी


उन्होंने आगे कहा कि फिर भी, एक टीम के तौर पर हमने जो चाहा था, वह हासिल किया - 200 के करीब स्कोर बनाया और बाद में गेंदबाजों ने भी बेहतरीन काम किया। [क्या अगले मैच के लिए कोई बदलाव होगा, अब जब आप क्वालीफाई कर चुके हैं?] टीम काफी हद तक सेट है, लेकिन अगर कुछ बदलने की ज़रूरत हो या कोई और खिलाड़ी आगे आकर ज़िम्मेदारी ले सके, तो इस बारे में सोचने के लिए अभी एक दिन का समय है। फिलहाल, टीम काफी हद तक सेट है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 05 Sep 2026 13:30:00 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case Big Claim: दिशा सालियन केस में बड़ा खुलासा! वकील नीलेश ओझा ने दिए गंभीर सबूत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:08:01+00:00

Iran America War : पिकैक्स पर ईरान-अमेरिकी जंग! | Shorts | Trump | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers