Responsive Scrollable Menu

राघव चड्ढा उज्बेकिस्तान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, ग्लोबल कॉन्फ्रेंस से पहले बोले – ‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

राघव चड्ढा 4 से 6 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित होने वाले इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ यंग पार्लियामेंटेरियंस के 12वें संस्करण में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन में शामिल होने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस जिम्मेदारी के लिए भारत के उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया है।

वहीं उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल के लिए चुना जाना उनके लिए सम्मान की बात है। समरकंद में होने वाला यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा जिसमें दुनिया के अलग-अलग देशों के युवा सांसद कई अहम विषयों पर चर्चा करेंगे।

IPU ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

दरअसल राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि इस साल सम्मेलन की थीम “मुश्किल दौर में सभी के लिए मानवाधिकारों, न्याय और सम्मान को फिर से स्थापित करना” रखी गई है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर के युवा सांसद संघर्ष के दौरान युवाओं के अधिकार, डिजिटल अधिकार और ऑनलाइन सुरक्षा, जलवायु से जुड़ी चुनौतियां और न्याय तथा युवाओं के लिए आर्थिक अवसर जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह मंच अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर देगा। इसी उद्देश्य से भारतीय संसद का प्रतिनिधिमंडल भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है।

राघव चड्ढा बोले- हमारी संसद के पास साझा करने के लिए बहुत कुछ है

वहीं राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां की आबादी भी काफी युवा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर भारतीय संसद के पास साझा करने के लिए बहुत कुछ है और सीखने के लिए भी काफी अवसर हैं। उन्होंने इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि इसकी स्थापना 1889 में हुई थी और इसका मुख्यालय जिनेवा में है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की राष्ट्रीय संसदों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें 180 सदस्य संसदें और 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं।

Continue reading on the app

Janmashtami 2026: मथुरा-वृंदावन की वो रहस्यमयी जगह, जहां सूर्य ढलते ही बंद हो जाते हैं दरवाजे! मान्यता- आज भी राधा-कृष्ण रचाते हैं रासलीला

UP News: ब्रजभूमि के निधिवन का रहस्य हर साल जन्माष्टमी पर चर्चा में रहता है. मान्यता है कि सूर्य ढलते ही यहां राधा-कृष्ण रासलीला करते हैं, इसलिए रात में प्रवेश वर्जित है. जानें इस अनोखी जगह की पूरी कहानी.

The post Janmashtami 2026: मथुरा-वृंदावन की वो रहस्यमयी जगह, जहां सूर्य ढलते ही बंद हो जाते हैं दरवाजे! मान्यता- आज भी राधा-कृष्ण रचाते हैं रासलीला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 12 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Oldest player to score a hundred in ODI: वनडे क्रिकेट में उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है. 43 साल 162 दिन की उम्र में शतक जड़कर यूएई के खुर्रम खान वनडे इतिहास के सबसे उम्रदराज शतकवीर बने हुए हैं. वहीं सनथ जयसूर्या, 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल, रिची बेरिंगटन और एड जॉयस जैसे दिग्गजों ने भी 39 की उम्र पार करने के बाद यादगार शतकीय पारियां खेलीं. इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि खेल में बढ़ती उम्र पर अनुभव, फिटनेस और जुनून हमेशा भारी पड़ता है. Sat, 5 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: Hormuz में छिड़ी भीषण जंग | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T01:36:19+00:00

Weather News Alert | Monsoon 2026: अंबाला में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T01:42:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers