Responsive Scrollable Menu

स्मृति मंधाना बनीं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज, जानिए किसे छोड़कर बनीं नंबर-1

Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए  मुकाबले में इतिहास रच दिया है. स्मृति अपने ही देश की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. जी हां, स्मृति मंधाना वुमेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. तो आइए आपको उनके रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं...

स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार को हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया. उन्होंने 64 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.7 5 का रहा. इसी के साथ स्मृति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गए हैं. वह सबसे तेजी से 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने सिर्फ 281 पारियों में यह मुकाम हासिल किया. वह खेल के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं.

इसी के साथ मंधाना ने मिताली राज के 10,868 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. शानदार बाएं हाथ की बल्लेबाज अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं; उनसे पीछे न्यूजीलैंड की सूज़ी बेट्स (10,740 रन) और रिटायर हो चुकीं मिताली राज हैं. महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:-

10880 – स्मृति मंधाना

10868 – मिताली राज

10740 – सूज़ी बेट्स

10273 – शार्लेट एडवर्ड्स

10007 – स्टेफनी टेलर

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक

हांगकांग के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा कारनामा कर दिया है. वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ दिया है. यहां डालिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर्स की लिस्ट पर नजर:-

18 – स्मृति मंधाना
17 – मेग लैनिंग
17 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
15 – हेली मैथ्यूज
14 – सूज़ी बेट्स
14 – टैमी ब्यूमोंट

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 93वां 50+ स्कोर भी बनाया और दुनिया में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक बार ऐसा करने के मामले में मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी की. WT20I में उनका 37वां 50+ स्कोर पहले से ही एक रिकॉर्ड है. उनसे पीछे ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं, जिन्होंने 33 बार ऐसा किया है.

हांगकांग के खिलाफ बनाया गया मंधाना का 124 रन का स्कोर महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इसने 2024 में डाम्बुला में मलेशिया के खिलाफ श्रीलंका की चमारी अथापथु के नाबाद 119 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उनका 124 रन का स्कोर WT20I में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर भी है. महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाना

93 – मिताली राज
93 – स्मृति मंधाना
80 – शार्लेट एडवर्ड्स
79 – सूज़ी बेट्स
74 – स्टेफ़नी टेलर
74 – लॉरा वोल्वार्ड्ट

ये भी पढ़ें: एशिया कप में बैक टू बैक मैच जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, यहां जानें अंक तालिका का पूरा हाल

Continue reading on the app

Petrol Diesel Price Today 04 September 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारी सीजन में फिर बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 04 September 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहारी सीजन में फिर बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट

Continue reading on the app

  Sports

'रुतुराज से आगे बढ़ो, सैमसन को दो कमान', चेन्नई सुपर किंग्स को पूर्व बल्लेबाज की नसीहत

Chennai super kings Captain IPL 2027: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सदागोप्पन रमेश ने आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से कप्तान बदलने की मांग की है. उनका कहना है कि फ्रेंचाइजी कई बदलाव की ओर देख रही है. ऐसे में उन्हें कप्तान पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए. रमेश ने कहा कि संजू सैमसन इस भूमिका लिए परफेक्ट नजर आते हैं और उन्हें कप्तानी का अनुभव भी है. इस पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि अगर रुतुराज कप्तानी से हटाए जाते हैं तो उससे उनका ही फायदा होगा. उनके खेल में निखार आएगा. Sat, 5 Sep 2026 14:31:51 +0530

  Videos
See all

Breaking News: मस्जिद शब्द से ही बीजेपी को दिक्कत- ओवैसी | Saharanpur | Owaisi | AIMIM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:01:09+00:00

AAPKA RAJYA: अमेठी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे | Krishna Janmashtami #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:07:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers