Krishna Janmashtami Wishes 2026: "श्याम रंग में रंग जाओ, उनके भजन गाओ"... जन्माष्टमी पर भेजे ये प्यारे संदेश और दें शुभकामनाएं
Krishna Janmashtami Wishes 2026: आज यानी 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है. ये त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का त्योहार होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन तिथि की मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. इसलिए, इस दिन मंदिरों व कार्यक्रम स्थलों पर बड़े-बड़े जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. आज भक्तों ने निर्जला व फलाहार व्रत रखा होगा. रात्रि में लड्डू गोपाल के जन्म के बाद भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा और आरती की जाएगी. इस खास पर्व पर अपने परिवार, दोस्तों व खास लोगों को प्यार भरें संदेश भेजकर उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे ही संदेश लेकर आए हैं.
जन्माष्टमी 2026 Wishes (Krishna Janmashtami Wishes)
1.प्यारी सूरत नटखट श्यामा,
तुमको चाहे सारा जमाना,
मैं भी हूं देखो तुम्हारा दीवाना,
हैप्पी बर्थडे टू यू कान्हा.
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
2.माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
3.कृष्ण कन्हैया की कृपा से
आपका जीवन प्रेम, आनंद और समृद्धि से भर जाए.
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
4.श्रीकृष्ण के कदम आपके घर आये, आप खुशियों के दीप जलाएं,
परेशानी आपसे आंखे चुराएं, हर संकट दूर हो जाएं
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
5.कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है,
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है,
मैंने पाा किसी बिछौने में नहीं
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
6.कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार
कृष्ण की श्रद्धा, कृष्ण से ही संसार
मुबारक हो आप सभी को
जन्माष्टमी का त्योहार
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
7.नंद के घर आनंद भयो
जय कन्हैया लाल की
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
8.कृष्ण की बंसी की मधुर तान आपके जीवन में सुख-शांति लाएं
जन्माष्टमी का ये पर्व आपके लिए प्रेम और समृद्धि का संदेश लेकर आए
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
9.हे मित्र... जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
कान्हा, तुम्हारे हृद्य को शांति और आत्मीयता दें...
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
10.हे कृष्ण गोविंद हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवाय
एकमात्र स्वामी तुम सखा हमारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
11.श्याम रंग में रंग जाओ,
उनके भजन गाओ,
जन्माष्टमी पर कान्हा को
अपने दिल में बसाओ।
जय श्री कृष्णा
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
12.कान्हा की मुरली की मधुर तान,
राधा के प्रेम की प्यारी पहचान।
आपके जीवन में खुशियां हों हजार,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं बार-बार।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
13.जो सदैव नाम जपे राधा-राधा। उसका होगा उद्धार।
क्योंकि यही है वो नाम जिससे श्रीकृष्ण को है बहुत प्यार।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, जानें उनके जन्म की कहानी और अचूक उपाय
Janmashtami Wishes 2026: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, कान्हा की भक्ति से भर जाएगा हर दिल
Janmashtami Wishes 2026: जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ घरों में भी उत्सव का माहौल रहता है। लोग एक-दूसरे को मैसेज, सोशल मीडिया स्टेटस और शुभकामना संदेशों के जरिए इस पर्व की बधाई देते हैं। अगर आप भी इस बार अपने करीबियों को कुछ अलग अंदाज में विश करना चाहते हैं, तो ये संदेश भेज सकते हैं।
1. सुख-शांति से भरी हो जिंदगी
"श्रीकृष्ण की कृपा आपके जीवन में सुख, शांति और खुशियों की नई रोशनी लेकर आए। आपके घर में हमेशा प्रेम और समृद्धि बनी रहे। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।"
2. हर मुश्किल में मिले कान्हा का साथ
"जब भी जिंदगी में कोई मुश्किल आए, कान्हा का नाम आपके लिए उम्मीद की किरण बने। श्रीकृष्ण आपको हर परेशानी से लड़ने की शक्ति दें। आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।"
3. घर में बनी रहे खुशियों की बांसुरी
"कान्हा की बांसुरी की मधुर धुन आपके जीवन से हर चिंता दूर करे और आपका घर खुशियों से भर दे। जय श्रीकृष्ण! आपको जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।"
4. परिवार के लिए खास संदेश
"नंदलाल की कृपा से आपके परिवार में हमेशा प्रेम, सुख और शांति बनी रहे। हर दिन नई खुशियां लेकर आए और जीवन में सफलता आपके कदम चूमे। हैप्पी जन्माष्टमी!"
5. दोस्तों को भेजें ये मैसेज
"दोस्ती में कृष्ण-सुदामा जैसा अपनापन बना रहे और जिंदगी में हर पल खुशियों के रंग भरते रहें। आपको कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई।"
6. दिल को छू लेने वाला संदेश
"कान्हा आपके मन से हर डर दूर करें, चेहरे पर मुस्कान रखें और जीवन को प्रेम से भर दें। उनकी कृपा हमेशा आपके और आपके परिवार पर बनी रहे। राधे-राधे!"
7. छोटा और प्यारा WhatsApp मैसेज
"मन में भक्ति, जीवन में खुशी और हर कदम पर कान्हा का साथ मिले। जय श्रीकृष्ण! शुभ जन्माष्टमी।"
8. अपनों के लिए खास शुभकामना
"मुरली की धुन आपके जीवन में सुकून लाए, कान्हा की कृपा आपके हर सपने को पूरा करने की शक्ति दे। जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।"
9. सुख-समृद्धि की कामना
"श्रीकृष्ण आपके घर में सुख-समृद्धि का वास करें और आपकी जिंदगी से सभी परेशानियां दूर हों। प्रेम, शांति और खुशियों से भरी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।"
10. सोशल मीडिया स्टेटस के लिए
"कान्हा का नाम हो, दिल में विश्वास हो और जिंदगी में खुशियों का एहसास हो। जय श्रीकृष्ण! Happy Janmashtami 2026."
त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का मौका भी देते हैं। जन्माष्टमी पर भेजा गया एक छोटा-सा शुभकामना संदेश भी रिश्तों में अपनापन और सकारात्मकता बढ़ा सकता है। यही वजह है कि इस दिन लोग WhatsApp, Instagram और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कृष्ण भक्ति से जुड़े संदेश शेयर करते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi





.jpg)
