अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने FDA को दिया जवाब, शाहरुख खान ने अब तक नहीं दिया कोई रिप्लाई
विमल इलायची से जुड़े विज्ञापन मामले में महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) की जांच हो रही है. आरोप है कि किसी दूसरे प्रोडक्ट्स के नाम या फिर उसके स्वरूप का इस्तेमाल करके अलग प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ावा किया जा रहा है. FDA ने मामले में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और शाहरुख खान को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था. अब खबर आ रही है कि अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने नोटिस का जवाब दे दिया है. FDA अब दोनों अभिनेताओं के जवाबों की जांच कर रहा है. हालांकि, अब तक शाहरुख खान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. FDA को शाहरुख के जवाब का इंतजार है.
तीनों अभिनेताओं को क्यों भेजा गया नोटिस?
FDA ने Advertising and Claims Regulations, 2018 के कथित उल्लंघन को लेकर तीनों अभिनेताओं को नोटिस जारी किया था. उनसे विज्ञापन और उसमें किए गए दावों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. सूत्रों की मानें तो करीब दो दिन पहले FDA को अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने अपना जवाब दिया. अब विभाग उनके जवाबों और मामलों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है.
Bonus Shares: शेयर बाजार में बिना पैसे लगाए बढ़ जाएंगे आपके शेयर, जानिए 1:1 और 2:1 बोनस का पूरा गणित
बोनस शेयर कंपनियों द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले अतिरिक्त,फ्री शेयर हैं. समझें कि ये कैसे जारी किए जाते हैं, 1:1 और 2:1 अनुपात का क्या मतलब है, और इससे आपके निवेश पर क्या असर पड़ता है.
The post Bonus Shares: शेयर बाजार में बिना पैसे लगाए बढ़ जाएंगे आपके शेयर, जानिए 1:1 और 2:1 बोनस का पूरा गणित appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24






