EOW छापेमारी में PWD इंजीनियर की 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 200 गुना ज्यादा संपत्ति मिलने का दावा
बालाघाट PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमलकिशोर सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कार्रवाई की है। दरअसल गुरुवार सुबह करीब 6 बजे EOW जबलपुर की टीम ने बालाघाट स्थित उनके सरकारी आवास पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने उन्हें घर पर ही जगाकर तलाशी शुरू की।
EOW के अनुसार अब तक की जांच में करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई है, जिसे उनकी आय से करीब 200 गुना ज्यादा बताया गया है। कार्रवाई के दौरान बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित ठिकानों पर एक साथ जांच की गई।
छिंदवाड़ा में करोड़ों की संपत्ति
वहीं बालाघाट में कार्रवाई के बाद EOW की टीम कमलकिशोर सिंगारे को छिंदवाड़ा स्थित आवास लेकर पहुंची। यहां जांच के दौरान उनके और उनके रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला। EOW के मुताबिक छिंदवाड़ा स्थित ठिकाने से करीब 3 करोड़ रुपये की जमीन और मकान, 7.50 लाख रुपये नकद, 1 करोड़ रुपये के घरेलू सामान, 52 लाख रुपये के सोने के गहने और 1.20 लाख रुपये के चांदी के गहने मिले। इसके अलावा दो चार पहिया वाहन जिनकी कीमत करीब 49 लाख रुपये बताई गई है तीन दोपहिया वाहन करीब 4 लाख रुपये के और करीब 1.50 करोड़ रुपये का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जांच में सामने आया। वहीं बालाघाट स्थित सरकारी आवास से भी करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 25 लाख रुपये का एक वाहन बरामद किया गया।
12 बैंक खाते और फार्म हाउस भी जांच में शामिल
दरअसल जांच के दौरान भोपाल स्थित आवास से करीब 2 करोड़ रुपये की जमीन और मकान के साथ करीब 3.50 लाख रुपये के घरेलू सामान की इवेंट्री भी मिली है। EOW को कमलकिशोर सिंगारे और उनके परिवार के नाम पर अलग-अलग बैंकों में 12 बैंक खाते भी मिले हैं। टीम इन खातों में जमा रकम की जानकारी जुटा रही है। छिंदवाड़ा स्थित फार्म हाउस भी जांच के दायरे में है। EOW के अनुसार वहां जमीन और निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी मिली है। फार्म हाउस की छत पर स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। वहीं से करीब 8 लाख रुपये का महिंद्रा ट्रैक्टर, 1.50 लाख रुपये की ट्रॉली और करीब 5 लाख रुपये के अन्य कृषि उपकरण भी मिले हैं।
Teachers’ Day : 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित करेगी MP सरकार, राज्यपाल-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा समारोह
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 5 सितंबर को आयोजित होने वाले इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से होगा। प्रदेश सरकार द्वारा उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा देने और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है
समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह और खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग मंत्री विश्वास सारंग विशेष अतिथि होंगे।
33 उत्कृष्ट शिक्षकों को 25,000 , शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित
शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में प्रदेश भर से चयनित 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 के लिए चयनित शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और 25,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित 2 शिक्षकों को भी विशेष सम्मान
समारोह में विगत वर्ष 2025 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दो शिक्षकों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2025 में भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित एवं राष्ट्रपति से सम्मानित 2 उत्कृष्ट शिक्षकों शीला पटले और भेरूलाल औसारा को समारोह में शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र तथा सम्मान राशि प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इन 33 उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान
- सुश्री पूनम मिश्रा
- बिहारी लाल प्रजापति
- अरूण कुमार भादे
- बलराम अहिरवार
- मुकेश कुमार शर्मा
- अरूण कुमार मित्तल
- मुकेश कुमार प्रजापति
- मनीष तिवारी
- अजय कुमार मिश्रा
- मुकेश नागर
- राजेश महेश्वरी
- मोहित कुमार गर्ग
- सुश्री पूजा पाण्डेय
- सतीश कुमार पाण्डेय
- सुश्री श्वेता तिवारी
- शिवलाल दांगी
- धन्नालाल बिसेन
- रितेश कुमार पथाडे
- सुखनंदन साहू
- नरेन्द्र कुमार भारद्वाज
- ओम प्रकाश विश्वकर्मा
- महेन्द्र सिंह ठाकुर
- राकेश कुमार गुप्ता
- सुश्री शिखा शर्मा
- महेन्द्र सिंह पवार
- सुश्री ज्योति पाठक
- राकेश कुमार वर्मा
- सुरेश चंद्र सोनी
- सुश्री शर्मिला उपाध्याय
- सुश्री रीना देवी कटरे
- हेमंत कुमार वैद्य
- राकेश कुमार द्विवेद्वी
- सुश्री सीमा परमार शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News



