Hanuman Ansh Box Office Collection: मात्र 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, जानें कमाई
Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर वही फिल्में चर्चा में रहती हैं, जिनकी रिलीज से पहले जबरदस्त हाइप हो, बड़े सितारे हों और करोड़ों रुपये का प्रमोशन किया गया हो. लेकिन इन दिनों जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, वो है हनुमान अंश. फिल्म की रिलीज से पहले इसका बिल्कुल भी बज देखने को नहीं मिला था और शुरुआती दो हफ्तों के बाद तो ये सिनेमाघरों से उतरने वाली थी. लेकिन फिर ऐसी किस्मत पलटी की इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.
‘हनुमान अंश’ की कैसी रही शुरुआत?
‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है और करोड़ों की कमाई कर रही हैं. जहां शुरआती दो हफ्तों में चंद लाख कमाने के लिए मशक्कत कर रही थी वहीं तीसरे हफ्ते से इसकी किस्मत ऐसी पलटी की ये अब बड़े-बड़े बजट और स्टार कास्ट वाली फिल्मों को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म ने पहला दिन लगभग 10 लाख रुपये कमाए. फिर पहले हफ्ते कुल 1.08 करोड़ कमाए, दूसरा हफ्ता लगभग 40 लाख रुपये रहा. लेकिन तीसरे हफ्ते में ये लगभग 10.5 करोड़ रुपये कमा गई.
‘हनुमान अंश’ का 28वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 11 करोड़ की हैरान कर देने वाली कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 28 दिनों (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28) का कुल नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- Explainer: आखिर बिना हाइप और प्रमोशन के कैसे इतनी कमाई कर रही है ‘हनुमान अंश’? जानें इसके पीछे का कारण
‘हनुमान अंश’ का 28वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 11 करोड़ की हैरान कर देने वाली कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 28 दिनों (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28) का कुल नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, 'हनुमा अंश' के बजट की बात करे तो कई रिपोर्ट्स के मुताबकि, ये 2 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं, फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की , ऐसे में ये साल की सबसे ज्यादा प्रोफिटबल फिल्म बन गई है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी? 'हनुमान अंश' के वायरल भजन ने बदली किस्मत
पहली बार जीएसएलवी मार्क 2 वाहन से सबसे भारी सैटेलाइट को लॉन्च किया गया: इसरो प्रमुख
श्रीहरिकोटा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसएलवी-एफ 17 द्वारा ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करने पर इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने आईएएनएस से बातचीत की।
इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने कहा, यह मिशन बहुत महत्वपूर्ण है और हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि पहली बार जीएसएलवी मार्क 2 व्हीकल से सबसे भारी सैटेलाइट को लॉन्च किया गया है। जब हमने शुरुआत की थी, तब जीएसएलवी मार्क 2 वाहन की क्षमता केवल 1,536 किलोग्राम थी। आज हमने इसकी क्षमता में लगभग 40 फीसदी का सुधार किया है और यह इस व्हीकल द्वारा लॉन्च किया गया सबसे भारी सैटेलाइट है।
स्पेस सेक्टर इकोसिस्टम के निजीकरण पर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने कहा, हमारे देश की स्पेस इकॉनमी और स्पेस इकोसिस्टम का बढ़ना ज़रूरी है क्योंकि इसरो अकेले देश की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर सकता। अभी हमारे पास 56 सैटेलाइट हैं, लेकिन सैकड़ों सैटेलाइट की जरूरत है। इसलिए, सरकार ने स्पेस सेक्टर में सुधारों की घोषणा की है और इसरो इन गतिविधियों में मदद कर रहा है। हमें यह पक्का करना होगा कि हमारे देश में स्पेस इकोसिस्टम का विकास हो।
कुलशेखरपटनम के बारे में अपडेट देते हुए डॉ. वी. नारायणन ने कहा, कुलशेखरपटनम में काम बहुत अच्छे से चल रहा है। कभी आप लोग आ सकते हैं, हम आप सभी को वहां आकर इसे सीधे देखने के लिए आमंत्रित करेंगे, न कि सिर्फ इसके बारे में बात करेंगे। काम तय लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि मार्च तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। गगनयान का काम भी बहुत अच्छा चल रहा है और इस साल पहला बिना क्रू वाला मिशन भेजने का लक्ष्य है।
बता दें कि जीएसएलवी-एफ 17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) की 19वीं मिशन है और जीएसएलवी-एफ के पेलोड फेयरिंग का कॉन्फ़िगरेशन 4 मीटर व्यास वाला ओजाइव (कम्पोजिट) वर्जन है। जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने ईओएस-05 सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया है।
--आईएएनएस
ओपी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







