Responsive Scrollable Menu

सीहोर: मुख्यमंत्री आज सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 4 सितंबर को सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ करेंगे। अगस्त 2025 में इस संयंत्र का भूमि-पूजन किया गया था और अब करीब 13 से 14 महीने में यहां उत्पादन प्रारंभ होने जा रहा है।

लगभग 50 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैली यह यूनिट एक ही स्थान (सिंगल-लोकेशन) पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा है। इकाई में तैयार होने वाले ट्रांसफॉर्मर विद्युत क्षेत्र के साथ डेटा सेंटर, रेलवे, नवकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा ट्रांसमिशन अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं में उपयोग किए जाएंगे।

सीहोर में स्थापित यह आधुनिक इकाई देश में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए उच्च क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफॉर्मर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के पॉवर ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर माह 35 पॉवर ट्रांसफॉर्मर तैयार करने की होगी। इतनी बड़ी क्षमता वाली सुविधा एक ही स्थान पर स्थापित होने से देश में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरणों के निर्माण को मजबूती मिलेगी।

MP की औद्योगिक पहचान को नई दिशा, 2000+ रोजगार के अवसर

मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण है। सीहोर में तैयार होने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों तक भी पहुंचेंगे। इकाई में तैयार होने वाले ट्रांसफॉर्मर विद्युत क्षेत्र के साथ डेटा सेंटर, रेलवे, नवकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा ट्रांसमिशन अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं में उपयोग किए जाएंगे।

सीहोर में बनने वाले बड़े और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर से जहां देश की विद्युत जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, वहीं इनके निर्यात से सीहोर और मध्यप्रदेश की औद्योगिक पहचान को भी नई दिशा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ इस इकाई से जुड़े अन्य कारोबारों के लिए भी अवसर बढ़ेंगे। सीजी की इस इकाई से सीहोर में 2000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सीहोर की नई इकाई कंपनी की पॉवर ट्रांसफॉर्मर निर्माण क्षमता को बड़े स्तर पर विस्तार देगी।

बता दें कि सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड विद्युत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करीब 9 दशकों से कार्य कर रही है। कंपनी ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर, इंडक्शन मोटर्स, ड्राइव्स, ट्रैक्शन मोटर्स और अन्य विद्युत उपकरणों का निर्माण करती है।

Continue reading on the app

यूपी के इस गांव में जन्मे थे नीम करौली बाबा, 11 साल की उम्र में हुई थी शादी, जानिए उनका असली नाम और परिवार

देश-विदेश में पूजे जाने वाले नीम करौली बाबा की जिंदगी के अनजाने पहलुओं को जानें. उनके असली नाम, परिवार और कैंची धाम की स्थापना के पीछे की कहानी समझें.

The post यूपी के इस गांव में जन्मे थे नीम करौली बाबा, 11 साल की उम्र में हुई थी शादी, जानिए उनका असली नाम और परिवार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NAM: हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, नामीबिया को पहली बार हराया

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ इससे पहले सिर्फ 2 टी20 मैच खेले थे, जिसमें से एक इसी सीरीज में था. साउथ अफ्रीका को दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिली थी और तीसरी बार भी टीम हारती हुई दिख रही थी. Sat, 05 Sep 2026 01:31:31 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Russia-Ukraine युद्ध पर Jaishankar का बड़ा बयान! #shorts #war #worldnews #russia #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T00:34:50+00:00

News Ki Pathshala: नेपाल की आफत से आधे बिहार में हाहाकार! 13 जिले बाढ़ की चपेट में | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T00:31:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers