Responsive Scrollable Menu

अब ईरान के खिलाफ ये कदम उठाएगा अमेरिका? उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने किया खुलासा

Vice President JD Vance: अमेरिका ईरान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. कई दिनों की शांति के बाद दोनों देशों के बीच सीधी जंग शुरू हो गई है. इसी बीच अमेरिका का नया बयान सामने आया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के खिलाफ मौजूद विकल्पों के बारे में बताया है. साथ ही होर्मुज को लेकर भी अमेरिका ने चिंता जताई है. 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि ईरान से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन के पास कई विकल्प खुले हैं. इनमें आर्थिक, सैन्य और कूटनीतिक कदमों के साथ-साथ गुप्त तरीके से दबाव बनाने के विकल्प भी शामिल हैं. वाशिंगटन डीसी में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान वैंस ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है. उन्होंने साफ किया कि प्रशासन ईरान को लेकर अपनी आगे की रणनीति सार्वजनिक नहीं करेगा.

अमेरिका क्यों नहीं कर रहा खुलासा?

वैंस ने कहा कि अगर अमेरिका पहले ही अपनी सभी योजनाओं का खुलासा कर देगा, तो इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फैसले लेने की क्षमता सीमित हो सकती है. उन्होंने कहा कि हमारे पास कई अतिरिक्त विकल्प मौजूद हैं. इनमें से कुछ का इस्तेमाल राष्ट्रपति करेंगे और कुछ का नहीं. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति के पास आर्थिक, सैन्य, कूटनीतिक और गुप्त दबाव समेत कई तरह के कदम उठाने के विकल्प मौजूद हैं.

क्या है मकसद?

वैंस ने आगे कहा कि अमेरिकी प्रशासन की रणनीति का एक मकसद बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट को रोकना भी है. उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी भी वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बना रहा है. वैंस ने कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में इस तरह की गतिविधियां जारी रखता है, तो दुनिया को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा और तेल-गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए अमेरिकी सेना की कार्रवाई का बचाव किया.

गुंजाइश बनाए रखनी की कही बात

उपराष्ट्रपति वैंस ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई करनी है, इसका फैसला करने में पूरी आजादी रखना चाहता है. उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि आने वाले महीनों में अमेरिका ईरान के खिलाफ कौन से कदम उठा सकता है. वैंस ने कहा कि अमेरिका अपनी पूरी रणनीति पहले से सार्वजनिक नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि अगर सरकार पहले ही बता दे कि वह क्या करने वाली है, तो इससे उसकी कार्रवाई की क्षमता प्रभावित हो सकती है.

वैंस ने कहा कि इन विकल्पों को तैयार रखने का एक कारण यह है कि कोई भी समझदार व्यक्ति लाखों अमेरिकियों के सामने खड़े होकर यह नहीं बताएगा कि सरकार वास्तव में क्या करने की योजना बना रही है. वैंस का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच करीब सात महीने से चल रहे संघर्ष को खत्म करने का कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, ऐसी अटकलें भी हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध खत्म करने की घोषणा करने पर विचार कर सकते हैं.

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: भारत में हैं बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट.डी वीवर, आज करेंगे मुंबई का दौरा

Breaking News Today Live Updates: आज 4 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार है. आज पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर को जन्मोत्सव के लिए विशेष रूप से सजाया गया है. गर्भगृह की भव्य सजावट की गई है, जिसमें करीब 200 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है. श्रद्धालुओं के लिए यह प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में हैं. इस दौरान, वे संतों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करेंगे.

इसके अलावा, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वीवर भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वे भारत आ रहे हैं.

नेपाल में भोटे कोशी में अचानक आई भयानक बाढ़ की जद में आने की वजह से हजारों लोग अब भी लापता हैं. गुरुवार तक 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है. 5,000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आगे भी संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव कार्य जारी है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… 

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

 

Continue reading on the app

  Sports

Who is Keyaa Banerjee: खुद 45 किलो की, वजन उठाया 140... कौन हैं भारत की कीया बनर्जी जिनका डेडलिफ्ट हुआ वायरल

Keyaa Banerjee viral video: बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में IPF World Sub-Junior and Junior Classic Powerlifting Championships हुई. भारत की 21 साल की कीया बनर्जी ने महिलाओं की 47kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. इंटरनेट पर हर कोई इस भारतीय ‘पावर गर्ल’ की ताकत की चर्चा करने लगा Fri, 4 Sep 2026 11:56:20 +0530

  Videos
See all

India Slams Pakistan LIVE: तोड़ा 100 साल पुराना Hindu Mandir, पाक पर भड़का भारत | Breaking News |PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:14:35+00:00

Rudraprayag : रुद्रप्रयाग में बारिश बनी आफत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers