Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के पास खत्म हो गया गोला-बारूद? राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान देकर साफ की स्थिति

US Iran War: अमेरिका ईरान के बीच 6 महीनों से जंग चल रही है. इसलिए दोनों देशों के पास गोला बारूद या अन्य हथियारों की कमी की चर्चा शुरू हो गई है. ट्रंप ने पिछले कुछ दिनों पहले अमेरिकी संसद से अतिरिक्त बजट की मांग की थी. इससे यह चर्चा और तूल पकड़ गई. अब राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद सामने आया इस चर्चा पर सफाई दी है. 

राष्ट्रपति ट्रंप उन खबरों को खारिज कर रहे हैं जिनमें कहा गया है कि ईरान के साथ महीनों की लड़ाई के बाद अमेरिका के पास गोला-बारूद कम पड़ गया है. उन्होंने इन दावों को "देशद्रोह" करार दिया और जोर देकर कहा कि अमेरिका के पास "लगभग असीमित" गोला-बारूद है.

रिकॉर्ड स्तर पर उत्पादन का दावा

ट्रंप का कहना है कि अमेरिका रिकॉर्ड स्तर पर गोला-बारूद का उत्पादन कर रहा है, भविष्य के संघर्षों के लिए इसका भंडार बना रहा है. सहयोगियों को हथियारों की बिक्री फिर से शुरू करने से पहले अमेरिका की सैन्य जरूरतों को प्राथमिकता दे रहा है. ये टिप्पणियां ईरान के साथ संघर्ष के बाद अमेरिका के हथियारों के भंडार को लेकर जताई गई चिंताओं के बीच आई हैं. ट्रंप ने यूक्रेन को बहुत अधिक हथियार भेजने के लिए बाइडेन प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया.

Continue reading on the app

Delhi Cantt में Thar की टक्कर से NDMC कर्मचारी दंपत्ति की मौत, चालक अरेस्ट

नयी दिल्ली, तीन सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली छावनी इलाके में एक एसयूवी कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक दंपति की मौत हो गई। वे एनडीएमसी के कर्चमारी थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय अंजू और 45 साल उनके पति सुखबीर, लोधी रोड पर अपने कार्यस्थल से द्वारका के सेक्टर 1 स्थित अपने घर लौट रहे थे, जब बुधवार शाम तकरीबन पांच बजे आईओसी लाल बत्ती के पास दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि दंपति 2002 से नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में एक साथ काम कर रहे थे और रोजाना एक साथ आते जाते थे। वह कल शाम अपने घर जा रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल कथित तौर पर सड़क पर फिसल गई, तभी पीछे से आ रही थार कार ने उन्हें कुचल दिया।

दिल्ली कैंट थाने के एक कर्मचारी ने आईओसी रेड लाइट के पास सड़क दुर्घटना देखी और तुरंत थाने को सूचित किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने थार गाड़ी के चालक भूपेंद्र (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है और रोहिणी में दूध की दुकान चलाता है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस बीच सुखबीर के रिश्तेदारों ने कहा कि उसने हाल में एक नया घर बनाया है और अंजू के साथ खुशी से रह रहा था। उसने कुछ साल पहले अंजू से दूसरी शादी की थी। सुखबीर के छोटे भाई छोटेलाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें परिजनों ने बताया कि भाई-भाभी दुर्घटना का शिकार हो गए हो हैं और “मैंने उनके फोन पर कई बार कॉल किया, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने फोन उठाया।

उन्होंने मेरे बारे में पूछा और मुझसे थाने आने को कहा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK Women Asia Cup: भारत का अगला मैच पाकिस्तान से, कब-कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

IND vs PAK Women Asia Cup LIVE streaming: पाकिस्तान को भारत को चुनौती देने के लिए अपनी बल्लेबाजी में बड़े सुधार की जरूरत है. बल्लेबाजी की कमजोरी लंबे समय से टीम की परेशानी रही है. भारत जैसी मजबूत टीम को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान को अपनी हैसियत से बेहतर प्रदर्शन करना होगा. Fri, 4 Sep 2026 15:27:30 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir चंदा चोरी को चुनावी मुद्दा बनाएगी Opposition ? #shorts #ytshorts #ayodhyarammandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T10:06:12+00:00

UP Election: 2027 चुनाव में क्या है Samajwadi Party की रणनति? | Anurag Bhadoriya | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T10:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers