Aaj Ka Rashifal 4 September 2026: आज जन्माष्टमी पर बन रहा है हर्षण योग, इन 4 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 September 2026: आज यानी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस वर्ष जन्माष्टमी का व्रत अत्यंत खास रहने वाला है क्योंकि रोहिणी नक्षत्र के साथ चंद्रमा भी वृषभ राशि में रहने वाले हैं. इसलिए, आज जन्माष्टमी व्रत का फल कई एकादशियों के बराबर होने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी की कृपा के साथ-साथ हर्षण योग, बुधादित्य योग और सुनफा योग का भी दिव्य संयोग बन रहा है. इससे त्योहार का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 4 सितंबर 2026
1.मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों का समय सर्वोत्तम चल रहा है. आज पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी. माता पिता का सुख मिलेगा. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा और दूर देश की यात्रा होगी. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- लाल चंदन का तिलक करें
लाल वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आज आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन
लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना है. बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. इनके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- पांच अन्न दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. आज विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं और साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. आज कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज आयों के साधन में वृद्धि होगी. आज विद्या से धन लाभ होगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. संतान सुख मिल सकता है और छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 9
7.तुला राशि
आज तुला राशि के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे. आज सुख में वृद्धि होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज इनकी माली हालत में सुधार होगा. आज मान सम्मान में वृद्धि होगी और रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आज आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज आपकी दूर देश की यात्रा होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज कई साधनों से धन लाभ होगा. आज आपको चोट चपेट से बचे रहने की जरूरत है. आज इन्हें विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए. आज रुका हुआ धन मिलेगा और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. आज
अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज विवादों से बचें और मध्यम मार्ग अपनाएं. आज भूमि भवन खरीद सकते हैं और संतान लाभ हो सकता है. आज यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा. आज रुका हुआ धन मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय -- अनाज दान करें
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज जमीन, मकान का सुख मिलेगा.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- असहाय की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के जातकों को यात्रा से धन लाभ होगा. आज भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज संतान सुख का योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन होगा और भाग्य का साथ मिलेगा. आज विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
उपाय- मंदिर में फल दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ
टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हॉटसीट पर नजर आएंगे। एपिसोड में अक्षय ने होस्ट अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उन्होंने कभी परीक्षा में चीटिंग की है। जिसके बाद अमिताभ ने जवाब दिया कि उन्होंने भी थोड़ी-बहुत चीटिंग की है। दरअसल, शो के सामने आए प्रोमो में अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन से मजेदार सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान परीक्षा में पास होने की बात छिड़ती है। अमिताभ ने अक्षय से पूछा कि इतनी बदमाशी करने के बावजूद वह इम्तिहान कैसे पास करते थे। इस पर अक्षय ने स्वीकार किया कि वह चीटिंग करके पास होते थे। इसके बाद अक्षय ने अमिताभ से भी पूछ लिया कि क्या उन्होंने कभी चीटिंग की है। अमिताभ ने जवाब दिया, “सच बात तो यह है कि मैंने भी थोड़ी-बहुत चीटिंग की है।” बिग बी का यह जवाब सुनकर अक्षय ने हाथ जोड़ लिए और दर्शकों से कहा कि यह गलत बात है, इसलिए ऐसे जवाब पर ताली न बजाएं। B.Sc के पेपर में अमिताभ बच्चन फेल हो गए थे इससे पहले साल 2023 में KBC पर ही अमिताभ बच्चन ने बताया था कि B.Sc के पेपर में वो फेल हो गए थे। बिग बी ने कहा था कि ग्रेजुएशन में उन्होंने गलत सब्जेक्ट का चुनाव कर लिया था, जिस कारण उन्हें ये दिक्कत हुई। अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उन्होंने B.Sc में एडमिशन लिया था। बाद में ये सब्जेक्ट लेने पर उन्हें बहुत पछतावा हुआ। ये उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। 3 साल तक इस सब्जेक्ट को उन्होंने एक बोझ की तरह झेला। खासतौर पर फिजिक्स उन्हें बिल्कुल भी समझ नहीं आती थी। जिस कारण उनके मन में डर सा बैठ गया था। जब पेपर होने को 2 महीने बचे थे, तब उन्होंने किसी तरह सब कुछ बस रट लिया था। हालांकि, उनका ये रटा काम नहीं आया और फिजिक्स में फेल हो गए। इस कारण उन्हें दोबारा से एग्जाम देना पड़ा, पर इस बार वो सारे सब्जेक्ट में पास हो गए थे। अमिताभ ने पूछा, करीना उन्हें रिश्ते में क्या कहेंगी? इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान से उनके पारिवारिक रिश्ते को लेकर बात की। अमिताभ ने सैफ से कहा, “बहुत से लोगों को नहीं पता कि ये हमारे रिश्ते में हैं।” यह सुनकर सैफ हैरान हुए और उन्होंने पूछा, “मैं?” अमिताभ ने इसके बाद कपूर और नंदा परिवार के जरिए दोनों परिवारों के जुड़ाव की जानकारी दी। शो पर अमिताभ ने यह कनेक्शन समझाते हुए कहा, “राज कपूर की बेटी रितु का बेटा निखिल मेरी बेटी श्वेता से शादीशुदा है।” इसके बाद अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में सैफ से पूछा कि करीना उन्हें क्या कहेंगी? इस पर सैफ ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि यह सवाल शो में नहीं है। कपूर-नंदा परिवार से जुड़ा रिश्ता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से हुई है। निखिल की मां रितु नंदा, फिल्ममेकर राज कपूर की बेटी हैं। राज कपूर, करीना कपूर के दादा थे। करीना राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर की बेटी हैं। इस वजह से निखिल नंदा और करीना कपूर कजिन हैं। सैफ अली खान की शादी करीना से हुई है, इसलिए बच्चन परिवार से उनका सीधा रिश्ता (जैसे चाचा-भतीजी, मामा-भांजी आदि) नहीं है, बल्कि शादी के जरिए जुड़ा है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ की बात करें तो यह फिल्म प्रियदर्शन की 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। …………….. यह खबर भी पढ़ें… दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था: रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की भी तारीफ की थी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज 74वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि कपूर ने अपनी किताब ‘खुल्लम खुल्ला’ में जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए थे। किताब में उन्होंने दाऊद इब्राहिम से दुबई में 2 बार हुई मुलाकात का जिक्र भी किया था। इंडिया टुडे टीवी को दिए इंटरव्यू में भी ऋषि कपूर ने दाऊद से हुई पहली मुलाकात को लेकर कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि 1988 में वह आर.डी. बर्मन, आशा भोसले और बिट्टू आनंद के साथ शो के लिए दुबई पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





