Responsive Scrollable Menu

मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर

भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। 30 साल की मंधाना की इस पारी में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। वे मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा।उनके अलावा, दीप्ति शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में टॉप विकेट टेकर बन गई हैं। भारत Vs हॉन्गकॉन्ग मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स… 1. स्मृति के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन स्मृति 10,880 रन के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने भारत की ही मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा। मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,868 रन बनाए हैं। 2. स्मृति 18 इंटरनेशनल शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना 18 शतकों के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। 3. स्मृति महिला टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय स्मृति मंधाना 95 छक्कों के साथ महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा। हरमनप्रीत ने टी-20 इंटरनेशनल में 89 छक्के लगाए हैं। 4. स्मृति ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया स्मृति ने 124 रन के साथ महिला टी-20 एशिया कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया। उन्होंने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा। अटापट्टू ने एशिया कप में नाबाद 119 रन बनाए थे। 5. स्मृति ने चौथी बार एक साल में 500 से ज्यादा रन बनाए स्मृति मंधाना ने टी-20 के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने चौथी बार यह कारनामा किया। उन्होंने 2018, 2022, 2024 और 2026 ऐसा किया। श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 3 बार के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं। 6. स्मृति ने 93वीं बार 50+ का स्कोर बनाया स्मृति मंधाना ने 93वां 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में मिताली राज की बराबरी कर ली है। 7. भारत ने टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया भारत ने गुरुवार को पारवप्ले में बिना विकेट खोए 60 रन बनाए। यह महिला टी-20 एशिया कप में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले नंबर पर भी भारत ही है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 1 विकेट पर 65 रन बनाए थे। ------------------------------------------ भारत-हॉन्गकॉन्ग मैच की यह खबर भी पढ़िए… भारत एशिया कप के सेमीफाइनल में, मंधाना का शतक, दीप्ति ने 3 विकेट झटके भारत ने विमेंस एशिया कप में गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराया। दुबई में मिली इस जीत से टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। 30 साल की स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 4 September 2026: आज जन्माष्टमी पर पूजा से लेकर चंद्रोदय तक का मुहूर्त क्या है? नोट करें सभी शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 4 September 2026: आज यानी 4 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. भगवान विष्णु ने द्वापर युग में धरती पर एकबार फिर धर्म की स्थापना के लिए मनुष्य रूप में जन्म लिया था. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन अष्टमी तिथि देर रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. आज हर्षण योग का प्रभाव रहेगा. वहीं, आज रोहिणी नक्षत्र रात 11:04 मिनट तक रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 4 सितंबर 2026 

आज की तिथि, शुभ मुहूर्त व करण

  • तारीख- 04 सितंबर  2026
  • दिन- शुक्रवार
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र- रोहिणी 
  • सूर्योदय- सुबह 06:00 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 06:39 बजे 
  • करण- बालव, कौलव 
  • चंद्रमा- वृषभ राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:54 से दोपहर 12:45 तक
  • राहुकाल- 10:45 से दोपहर 12:20 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम 
  • दिशा शूल उपाय- घर से जौ खाकर निकलें.

आज का महामंत्र

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: तनाव और चिंता से राहत दिलाती हैं श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई गीता की ये सीख, Psychology भी मानती है असरदार

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:00 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 39 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 04 सितंबर रात 11:41 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 04 सितंबर को रात 12:37 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:26 मिनट से सुबह 05:12 मिनट तक

अमृत काल- रात 08:03 मिनट से रात 09:33 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:54 से दोपहर 12:45 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12:13 मिनट तक

यम गण्डक- दोपहर 03:20 बजे से शाम 04:54 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- सुबह 07:32 बजे से सुबह 09:05 मिनट तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:28 बजे से सुबह 09:18 मिनट तक और सुबह 12:38 मिनट से सुबह 01:27 मिनट तक

आज के व्रत 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी व्रत और रोहिणी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026 Puja Samagri List: जन्माष्टमी की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? जानें लड्डू गोपाल की पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के शुरू होने के साथ ही उसमें रिकॉर्डों की स्क्रिप्ट लिखनी भी शुरू हो जाएगी. Sat, 05 Sep 2026 10:06:41 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | Kaushambi Blast | CM Yogi | Akhilesh Yadav |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:10:06+00:00

CM Yogi Adityanath ने इस अंदाज में मनाई Janmashtami, कान्हा बने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:05:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers