Responsive Scrollable Menu

Delhi Police पर महिला पत्रकारों से मारपीट का आरोप, Press Club of India ने जांच की मांग की

नयी दिल्ली, तीन सितंबर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की और घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, प्रेस एसोसिएशन और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से घटना की ‘‘निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच’’ कराने का आदेश देने का भी आग्रह किया। इन संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान का आरोप है कि वे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा नई इकाई के उद्घाटन को कवर करने गई थीं, जिसके बाद उन्हें साकेत थाने में हिरासत में लिया गया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, प्रेस एसोसिएशन और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स साकेत थाने में तैनात प्रभारी (एसएचओ) समेत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा स्वतंत्र पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान से कथित तौर पर मारपीट की कड़ी निंदा करते हैं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते हैं।’’ बयान में आरोप लगाया गया कि पत्रकारों के साथ मौके पर ही पुलिसकर्मियों ने पहले कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और बाद में उन्हें थाने ले जाया गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि थाने पहुंचने के बाद एसएचओ ने पुलिसकर्मियों को दोनों पत्रकारों को एक कमरे में ले जाने का निर्देश दिया, जहां महिला पुलिसकर्मी भी पहुंचीं और कथित तौर पर शाहीन तथा नफीसा की पिटाई शुरू कर दी। बयान के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दोनों की धार्मिक पहचान पूछी और उन पर धर्म-विशेष से संबंधित अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला तेज कर दिए।

संगठनों ने प्रेस परिषद से भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने और स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें ‘‘तथ्यात्मक रूप से गलत’’ और ‘‘भ्रामक’’ बताया है। पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल के पास अपना स्कूटर खड़ा कर निर्धारित वीवीआईपी मार्ग को बाधित किया था और बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद वाहन नहीं हटाया।

इसके बाद दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री से सवाल पूछने पर मारपीट किए जाने समेत किए जा रहे दावे पूरी तरह झूठे, भ्रामक और निराधार हैं।’’ सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दोनों पत्रकार अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाती नजर आ रही हैं।

Continue reading on the app

चेन्नई- CM विजय की सिक्योरिटी तोड़कर काफिले तक पहुंचे लोग:पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में न्याय मांग रहे थे; 8 हिरासत में

चेन्नई में गुरुवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के काफिले को रोककर ज्ञापन देने की कोशिश का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, सचिवालय के पास एक दंपती समेत 8 लोगों ने काफिला रोकने की कोशिश की। ये लोग मार्च में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले युवक आकाश डेलिसन के परिजन बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा जा सकता है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

सात्विक-चिराग की जोड़ी चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत का सफर खत्म

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं अनुभवी किदांबी श्रीकांत का अभियान पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया है। Fri, 04 Sep 2026 21:48:13 +0530

  Videos
See all

Shri krishna janmabhoomi Janmashtami: कृष्ण जन्मोत्सव पर गर्भगृह से देखिए तस्वीरें| Mathura |Darshan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:42:11+00:00

Krishna Janmashtami Celebration LIVE: Banke Bihari Mandir से सीछे LIVE दर्शन | Mathura | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers