Punjab Haryana High Court Recruitment: हाईकोर्ट में ड्राइवर समेत 56 पदों पर निकली भर्ती, 18 सितंबर है लास्ट डेट
Punjab Haryana High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भर्ती का मौका आया है। हाईकोर्ट ने ड्राइवर और फ्रेश के कुल 56 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 56 पदों पर भर्ती
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से कुल 56 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 25 पद ड्राइवर और 31 पद फ्रेश के हैं। दोनों पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
ड्राइवर पद के लिए ये योग्यता जरूरी
ड्राइवर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10+2 पास होना जरूरी है। इसके साथ ही मैट्रिक स्तर पर पंजाबी या हिंदी विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा कार चलाने का कम से कम दो साल का अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवार को लापरवाही से वाहन चलाने से जुड़े किसी अपराध में दोषी नहीं ठहराया गया होना चाहिए।
18 सितंबर तक है आवेदन की उम्र
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 सितंबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
वर्ग ड्राइवर फ्रेश
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य राज्यों के सामान्य/आरक्षित वर्ग ₹1,000 ₹700
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के SC/ST/अन्य आरक्षित वर्ग ₹800 ₹600
पूर्व सैनिक ₹800 ₹600
पूर्व सैनिकों के आश्रित, जो सक्रिय सेवा के दौरान दिव्यांग या मृत हुए हों ₹800 शून्य
ड्राइवर पद पर कैसे होगा चयन?
ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में परीक्षण अवधि में काम करना होगा। इस दौरान भुगतान चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से निर्धारित दैनिक मजदूरी के अनुसार किया जाएगा।
फ्रेश पद के लिए चयन प्रक्रिया
फ्रेश पद के लिए 50 अंकों का इंटरव्यू होगा। इसमें उम्मीदवार की नौकरी के लिए योग्यता और आचरण के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके बाद उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के चार गुना उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन
- सबसे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती या करियर सेक्शन में संबंधित भर्ती का लिंक खोलें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पदवार योग्यता, दस्तावेज और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।
India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती का ऐलान, 31 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू
India Post GDS Recruitment 2026: संचार मंत्रालय के तहत आने वाले डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के अंतर्गत बंपर रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के जरिए ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 25,000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में विज्ञापन संख्या 17-12/2026-GDS के तहत 27 अगस्त 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये रिक्तियां देश के विभिन्न डाक सर्कल्स और डिवीजनों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियों का पूरा शेड्यूल
उम्मीदवारों के लिए आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:
- आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की तिथि: 27 अगस्त 2026
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की अवधि: 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
- ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान विंडो: 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
- करेक्शन विंडो (सुधार का मौका): 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
- सभी आवेदन केवल आधिकारिक GDS ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम ही स्वीकार किए जाएंगे।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जैसे एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी के लिए 3 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (Secondary School Examination) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है।
- आवेदक ने 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया हो।
- इसके अलावा कंप्यूटर संचालन का ज्ञान, साइकिल चलाना और आजीविका के पर्याप्त साधन होना आवश्यक शर्तों में शामिल हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक इंडिया पोस्ट GDS पोर्टल पर जाएं।
- जरूरी विवरण दर्ज करके अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- पोर्टल पर लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ठीक वैसे ही भरें जैसी 10वीं की मार्कशीट में दी गई हैं।
- निर्धारित फॉर्मेट में अपनी हालिया फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी पसंद के पदों और डाक सर्कल्स का चयन करें।
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
- आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बिना परीक्षा के होगी चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली सिस्टम-जनरेटेड मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। मेरिट की गणना 10वीं के अंकों के प्रतिशत (चार दशमलव स्थानों तक) के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने और पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
सैलरी (TRCA) और जॉब प्रोफाइल
जीडीएस कर्मचारियों को टाइम रिलेटेड निरंतरता भत्ता (TRCA) प्रणाली के तहत वेतन दिया जाता है:
- BPM (ब्रांच पोस्टमास्टर): ₹12,000 से ₹29,380 तक
- ABPM / डाक सेवक: ₹10,000 से ₹24,470 तक
इसके साथ ही नियमों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA) और अन्य लाभों की पात्रता भी होती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जीडीएस कर्मी पूर्ण रूप से नियमित केंद्रीय कर्मचारी नहीं होते हैं, और उनकी सेवा शर्तें ग्रामीण डाक सेवक नियम, 2020 द्वारा संचालित होती हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








