Responsive Scrollable Menu

झारखंड में हेमंत सरकार का बड़ा एक्शन, 2014 से अब तक JPSC और TDPL की 44 परीक्षाएं रद्द, देखिए LIST

झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार (18 अगस्त) रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है।

Continue reading on the app

नेपाल में बाढ़ से अब तक 160 मौतें, 133 भारतीय लापता, पहाड़ खिसकने से लगा 5.2 तीव्रता जैसा झटका

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव में घर, गाड़ियां और सरकारी ढांचे बह गए। बाढ़ में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर सड़कें और 13 जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में पानी का स्तर करीब 30 फीट तक पहुंच गया, जिससे राहत और बचाव कार्य मुश्किल हो गया।

वहीं बाढ़ के बाद खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच राहत टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। कई प्रभावित इलाके अब भी सड़क संपर्क से कटे हुए हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे कई श्रद्धालु भी इस आपदा की चपेट में आ गए।

नेपाल बाढ़ की वजह क्या रही?

दरअसल बुधवार सुबह नेपाल-चीन सीमा के पास तेज झटके महसूस हुए थे। शुरुआत में इसे भूकंप माना गया, लेकिन बाद की जांच में पता चला कि चीन की ओर ल्हेंदे नदी के पास पहाड़ और ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। इसी लैंडस्लाइड से 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा कंपन पैदा हुआ। पहाड़ से गिरे मलबे और पानी ने ल्हेंदे नदी का बहाव तेज कर दिया। इसके बाद यही सैलाब भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पहुंच गया, जिससे नेपाल के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई। बहाव इतना तेज था कि मलबा और लोग करीब 150 किलोमीटर दूर चितवन तक पहुंच गए। चितवन में अब तक 33 शव बरामद किए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक घटना में ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा भी टूटकर नीचे आया हो सकता है। हालांकि इसकी पूरी वजह जानने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

133 भारतीय समेत 1000 से ज्यादा लोग लापता

वहीं बाढ़ के बाद नेपाल में लापता लोगों की संख्या 1000 से ज्यादा बताई गई है। इनमें 466 विदेशी और 113 नेपाली शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में 133 भारतीय और 37 एनआरआई भी हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े कई लोग भी प्रभावित हुए हैं। रसुवा जिले में जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 133 से ज्यादा कर्मचारी और श्रमिक भी लापता बताए गए हैं। नेपाल विद्युत प्राधिकरण की टीमें स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी तलाश कर रही हैं। बाढ़ से बेट्रावती से रसुवागढ़ी सीमा चौकी तक जाने वाली सड़क का करीब 42 किलोमीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कई पुल बह जाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

बाढ़ से कितना नुकसान हुआ

दरअसल नेपाल में अब तक 157 और तिब्बत में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ से 13 जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें 8 चालू और 5 निर्माणाधीन परियोजनाएं शामिल हैं। इनकी कुल क्षमता करीब 748 मेगावाट बताई गई है। कम से कम 19 बड़े पुल बह गए हैं और कई स्थानीय झूला पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे और दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। इस अहम मुकाबले से पहले सबकी नज़रें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर टिकी होंगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का 150वां T20I मैच होगा। पुरुष और महिला क्रिकेट में खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम की सबसे ज़्यादा बार कप्तानी कर चुकीं हरमनप्रीत कौर, इतिहास में T20I में 150 बार अपनी टीम की कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
 

इसे भी पढ़ें: Women's Asia Cup में India-Pakistan की भिड़ंत: Dubai की 'संतुलित' Pitch पर किसका चलेगा राज?


भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने अपने दोनों मैच जीते हैं। दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 'वुमन इन ब्लू' एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। हाल ही में भारतीय टीम ने महिला एशिया कप के अपने दूसरे मैच में हांगकांग का सामना किया। टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की और 'वुमन इन ब्लू' के शानदार प्रदर्शन के बीच कप्तान ने मैच की अच्छी बातों पर ध्यान दिया।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मैं अच्छी बातों से शुरुआत करती हूँ। स्मृति और शैफाली ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। इसीलिए हम मिडिल ओवरों में बल्लेबाजी करना चाहते थे... ताकि इन हालात के आदी हो सकें। आज की पिच पिछले मैच की तुलना में बेहतर थी, लेकिन अहम बात यह है कि पिच पर कुछ समय बिताया जाए और इन हालात के हिसाब से ढला जाए, क्योंकि हमें इन हालात के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी


उन्होंने आगे कहा कि फिर भी, एक टीम के तौर पर हमने जो चाहा था, वह हासिल किया - 200 के करीब स्कोर बनाया और बाद में गेंदबाजों ने भी बेहतरीन काम किया। [क्या अगले मैच के लिए कोई बदलाव होगा, अब जब आप क्वालीफाई कर चुके हैं?] टीम काफी हद तक सेट है, लेकिन अगर कुछ बदलने की ज़रूरत हो या कोई और खिलाड़ी आगे आकर ज़िम्मेदारी ले सके, तो इस बारे में सोचने के लिए अभी एक दिन का समय है। फिलहाल, टीम काफी हद तक सेट है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 05 Sep 2026 13:30:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के प्लान ने अमेरिका को डराया? | Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:10:06+00:00

Iran America War : पिकैक्स पर ईरान-अमेरिकी जंग! | Shorts | Trump | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers